Shardiya Navratri 2023 Auspicious Things: शारदीय नवरात्रि में ये शुभ चीजें घर लाने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती है। जानिए यहां कौन सी है वो 9 शुभ चीजें

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

मुख्य बिंदु

शारदीय नवरात्रि को हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा पृथ्वी पर निवास करती हैं।

मातारानी को प्रसन्न करने के लिए इस रंग की चुनरी या साड़ी चढ़ाएं।

धन और संपत्ति में वृद्धि के लिए नवरात्रि में मां भगवती के बीसा यंत्र को घर लाएं। 


Shardiya Navratri 2023 Auspicious Things To Bring Home For Maa Durga Blessings: देवी साधना का महापर्व नवरात्रि का शुभारंभ हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ 15 अक्टूबर, रविवार के दिन कलश स्थापना के साथ होगा और इसका समापन 24 अक्तूबर को दशहरा यानी विजयादशमी वाले दिन होगा। नवरात्रि पर्व में लोग मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि विधान के साथ से पूजा अर्चना करते हैं और दिनभर उपवास भी रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में मां दुर्गा की विधिवत उपासना करने से भक्त को सभी दुखों से मुक्ति मिल जाती है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

सनातन धर्म में नवरात्रि का पर्व बड़ी ही श्रद्धा के साथ काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इन पावन 9 दिनों में सुबह शाम पूजा, आरती और मंत्रोच्चारण करने से घर का वातावरण सकारात्मक बना रहता है। साथ ही इस दौरान कुछ चीजों को खरीदकर घर लाना, बेहद शुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि इससे घर में सुख-शांति और बरकत बढ़ती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहें है कि शारदीय नवरात्रि में किन चीजों का खरीदना शुभ होता है। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में....


इस शारदीय नवरात्रि घर लाएं ये 9 शुभ चीजें


1. कलश

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

कलश को शुभता का प्रतीक माना जाता है और नवरात्रि का प्रारंभ भी कलश स्थापना से होता है। ऐसे में आप शारदीय नवरात्रि में अपने घर कलश जरूर लेकर आएं। इसमें सुख-समृद्धि का वास होता है। इससे माता जगत जननी जगदंबा प्रसन्न होती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार मिट्टी, पीतल, चांदी या सोने का कलश घर ला सकते हैं। ऐसा करने से शुभता और सकारात्मकता आती है।


2. मां दुर्गा की मूर्ति

Shardiya Navratri 2023

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा को समर्पित होता है। ऐसे में इस नवरात्रि आप अपने घर में मां दूर्गा की मूर्ति खरीद कर लाएं और अपने पूजा स्थल में स्थापित कर पूरे 9 दिनों तक विधि पूर्वक मां दुर्गा की पूजा करें। नवरात्रि बाद भी इस मूर्ति की पूजा करते रहें। मां दुर्गा के घर में आगमन से आपका जीवन सुखमय होगा और माता राना की कृपा आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।


3.  मां दुर्गा के पद चिह्न

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

कहा जाता है मां दुर्गा के चरण जिस घर में पड़ जाएं, वह घर धन्य से भर जाता है और वहां रहने वाले लोगों की किस्मत भी बदलने लगती है। इस बार शारदीय नवरात्रि में आप मां दुर्गा के पद चिह्न खरीद कर अपने घर लाएं और उनका पूजन करें। इनकी पूजा से घर में शुभता बनी रहती है क्योंकि मां दुर्गा के पद चिह्न बहुत ही शुभ माने जाते हैं। लेकिन भूलकर भी इसे फर्श पर नहीं लगाना चाहए। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों का पैर पड़ सकता है, जिसे कि माँ का अपमान हो सकता है। इसलिए इसे पूजन स्थल पर ही रख दें या पूजा स्थान के पास लगाएं।


4. दुर्गा बीसा यंत्र

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

धार्मिक मान्यता के अनुसार दुर्गा बीसा यंत्र बहुत ही चमत्कारिक यंत्र माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि सिद्ध किया हुआ दुर्गा बीसा यंत्र अपने पास रखने से धन की हानि नहीं होती है। इसके साथ ही समस्त प्रकार के बुरे दिनों से यह आपकी रक्षा करता है। नवरात्रि में इस यंत्र की पूजा का विशेष महत्व है क्योंकि इसमें मां काली, मां सरस्वती और मां महालक्ष्मी का वास होता है। इसे सिद्ध करने के लिए नवरात्रि सबसे अच्छा समय माना गया है। इसलिए इस बार शारदीय नवरात्रि में दुर्गा बीसा यंत्र घर में जरूर ले आएं।

 

5. पताका या ध्वज

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन ही मां दुर्गा के आशीर्वाद को पाने के लिए अपने घर लाल रंग का त्रिकोणीय पताका खरीदकर लाएं। इसे बहुत शुभ माना जाता है। नवरात्रि में माता के समक्ष इस पताके को रख कर नौ दिनों तक पूजा करें। इसके बाद नवमी के दिन उस पताका को मां के मंदिर की गुंबद में लगा दें। ऐसा करने से परिवार में सुख समृद्धि आती है।


6. प्रसन्न होंगी माता दुर्गा

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

मां दुर्गा के अस्त्रों में सबसे प्रमुख है त्रिशूल। यह भगवान शिव का भी सबसे प्रिय अस्त्र है। इस शारदीय नवरात्रि माँ की कृपा पाने के लिए आप एक छोटा सा त्रिशूल खरीदकर अपने पूजा घर में रख सकते हैं। हिंदू धर्म में त्रिशूल को शक्ति का प्रतीक माना गया है। 


7. सिंदूर

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

सिंदूर सौभाग्य का प्रतीक है और माता पार्वती को अखंड सौभाग्य प्राप्त है। इस शारदीय नवरात्रि खासकर सुहागन महिलाएं अपने घर सिंदूर खरीदकर जरूर लाएं। आप चाहे तो लाल या पीला सिंदूर ला सकते हैं। वैसे तो माता पार्वती को पीला सिंदूर प्रिय है। इससे सुहानिक महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


8. लाएं इस रंग की चुनरी

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

शारदीय नवरात्रि में पूजा के समय माँ दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए चुनरी या साड़ी चढ़ाई जाती है। इस बार आप नवरात्रि पर लाल, पीला या फिर गुलाबी चुनरी या साड़ी खरीद सकते हैं और फिर उसे मातारानी को अर्पित करें। ऐसा करने से माँ प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देगी और आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होगी।


9. ये माला है शुभ

Shardiya Navratri 2023: इस शारदीय नवरात्रि घर ले आएं ये 9 शुभ चीजें, होगा दुखों का अंत, माँ दुर्गा होगी प्रसन्न

लाल चंदन की माला बहुत ही शुभ होती है। मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने के लिए लाल चंदन की माला उत्तम होती है। इस शारदीय नवरात्रि में आप भी लाल चंदन की माला खरीदकर घर लाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है।


तो मित्रों, इस साल शारदीय नवरात्रि पर आप भी यह शुभ चीजें खरीदकर अपने घर ले आये और अपनी नवरात्रि को ओर भी खास बनाये। www.99advice.com की तरफ से शारदीय नवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मातारानी के आशीर्वाद से आपके जीवन में सुख और समृद्धि आये।


इसी मंगलकामना के साथ मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)










Tags: Shardiya Navratri 2023, Shardiya Navratri, Durga Pooja, Maa Durga, Durga Puja festival, Navratri, Navratri 2023, Dharma Aastha, Puja, Navratri Date, Navratri Date 2023, Navratri Puja Remedies, Navratri Puja Vidhi, Ashwin Navratri 2023, Shardiya Navratri 2023 Dates, Shardiya Navratri Tithi, Durga Maa, Pataka, Kalash, Navratri 2023 Puja, शारदीय नवरात्रि 2023, शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, मां दुर्गा, दुर्गा पूजा उत्सव, नवरात्रि, नवरात्रि 2023, नवरात्रि तिथि 2023, नवरात्रि पूजा उपाय, नवरात्रि पूजा विधि, दुर्गा मां, पताका, कलश









99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours