December 2022
Year Ender: इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए है कमाई का मौका

हाइलाइट्स

साल 2022 में Instagram ने पेश किए कई नए फीचर्स।  

फीचर्स यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

कुछ Features के जरिए Users पैसा भी कमा सकते हैं।


दोस्तों आज के समय की सबसे लोकप्रिय ऐप्स में से एक है इंस्टाग्राम। कंपनी अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव देने के लिए नए-नए फीचर्स लेकर आती रहती है। इस साल 2022 में भी इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स पेश किए।

दोस्तों आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको Instagram को साल 2022 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। यह फीचर यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ फीचर्स यूजर्स को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ जुड़ने में मदद करते हैं। साथ ही कुछ फीचर्स यूजर्स को पैसा कमाने का मौका भी देते हैं।

तो चलिए जानते है अब इन फीचर्स के बारे में-

Year Ender Instagram Features 2022

म्यूजिक ऐड (Music Add)

Year Ender Instagram Features 2022

यूजर्स अब अपने Instagram फीड फोटो पोस्ट में म्यूजिक ऐड कर सकते हैं और अपने कंटेंट को बिल्कुल नए तरीके से जीवंत कर सकते हैं। चाहे वह ट्रैवल फोटो के लिए एक उत्साहित गीत हो या पिक्चर कोलाज के लिए बैकग्राउंड म्यूजिक हो, आप फीड फोटो में म्यूजिक जोड़कर अपनी पोस्ट को अलग ढंग से दिखा सकते हैं।


म्यूट ऑप्शन (Mute Option)

इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स को मिलता है खूब कमाई का मौका


साल 2022 में इंस्टाग्राम एक नया फीचर लेकर आये है म्यूट ऑप्शन। दोस्तों इस फीचर की मदद से आप अनजान लोगों की स्टोरीज और पोस्ट ब्लॉक कर सकते हैं। हक़ीक़त में आपकी स्टोरीज या फ़ीड में कई लोग ऐसे होते हैं जिन्हें आप अनफ़ॉलो नहीं करना चाहते हैं लेकिन उनका कंटेंट नहीं देखना चाहते हैं, तो ऐसे में आप म्यूट ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।


इंस्टाग्राम कैंडिड स्टोरीज (Instagram Candid Stories)

इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स


क्या आप एक नए तरीके से अपने दोस्तों के साथ ये शेयर करना चाहते हैं कि आपके जीवन में क्या हो रहा है? तो इसका जवाब है, जी हाँ आप इंस्टाग्राम कैंडिडेट स्टोरीज के जरिए अपने करीबी लोगों के साथ अपने यादगार पलों को आसानी से शेयर कर सकते हैं। और इसकी सबसे अहम बात यह है कि यह एक प्राइवेट स्टीरो की तरह है जो केवल उन लोगों को दिखाई देती है जो अपने खुद के कैंडिड शेयर करते हैं।


इंस्टाग्राम नोट्स (Instagram Notes)

Year Ender Instagram Features 2022: क्रिएटर्स को मिलता है खूब कमाई का मौका

इंस्टाग्राम ने हाल ही में नोट्स फीचर को रोल आउट किया है जिसमें यूजर्स 60 characters में text और emoji के साथ अपने विचार लोगों तक पहुंचा सकते हैं। स्टोरीज की तरह नोट्स भी 24 घंटे तक चलते हैं और इनबॉक्स में सबसे ऊपर दिखाई देते हैं। यूजर्स ऐसे नोट्स का जवाब दे सकते हैं जो बाद में मैसेज में दिखाई देंगे।


इंस्टाग्राम रील्स अचीवमेंट (Instagram Reels Achievement)

Year Ender: इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए है कमाई का मौका


यह क्रिएटर्स को अधिक रील बनाने और कंटेंट में सुधार करने के लिए प्रोत्साहित करता है। अब तक इस फीचर में तीन एचीवमेंट ऐड किए गए हैं। इसमें क्रिएटिव स्ट्रीक, ट्रेंडस्पॉटर और Collaborator शामिल है। क्रिएटर्स जब भी कोई नई उपलब्धि हासिल करता है, तो क्रिएटर्स को सूचित किया जाता है।


इंस्टाग्राम गिफ्ट (Instagram Gift)

Year Ender Instagram Features 2022


दोस्तों यह फीचर क्रिएटर्स को उनके द्वारा शेयर की जाने वाले कंटेंट को पसंद करने वाले फ़ॉलोअर्स से पैसे कमाने में मदद करता है। इस फीचर के जरिए फैन इंस्टाग्राम पर स्टार्स खरीदकर अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को गिफ्ट भेज सकते हैं।


ग्रुप प्रोफाइल (Group Profile)

Year Ender:

दोस्तों यह एक नए प्रकार की प्रोफाइल है, जहां यूजर अपने खास दोस्तों के साथ अलग प्रोफाइल, स्टोरीज और फोटो शेयर कर सकते हैं। आपकी पोस्ट केवल ग्रुप प्रोफाइल के लोगों दिखाई देगी अन्य लोगों को नहीं। ग्रुप प्रोफाइल बनाने के लिए यूजर को केवल '+' आइकन पर टैप करके ग्रुप प्रोफाइल सिलेक्ट करनी होगी।


रील में स्टीकर ऐड करें (Add Sticker To Reel)

Year Ender: इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए है कमाई का मौका

साल 2022 में इंस्टाग्रान ने रील्स में स्टिकर ऐड करने सुविधा दी। ये स्टिकर यूजर्स को अपने फॉलोवर्स को रील के सब्जेक्ट पर अपने विचार के साथ कहानी जारी रखने में मदद करेंगे। दोस्तों इसका उपयोग किसी इवेंट को रील्स से दिखाने के लिए किया जा सकता है। यह बहुत ही बढ़िया तरीका है लोगों के लिए अपनी क्रिएटिविटी के साथ एक दूसरे से जोड़ने और साझा करने का।


इंस्टाग्राम शेड्यूलिंग फीचर (Instagram Scheduling Feature)

Year Ender: इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स के लिए है कमाई का मौका

इंस्टाग्राम ने इस साल यूजर्स के लिए content scheduling tool जारी किया, जिस की मदद से यूजर्स अपने कंटेंट को पोस्ट करने के लिए शेड्यूल कर सकते हैं। यूजर्स शेड्यूलिंग टूल का उपयोग करके अपनी रील्स, फोटो, वीडियो और कैरोसेल पोस्ट को 75 दिनों तक के लिए शेड्यूल कर सकते है। यूजर्स को advanced settings के अंदर शेड्यूलिंग टूल का ऑप्शन मिलेगा।


इंस्टाग्राम सब्सक्रिप्शन (Instagram Subscription)

इंस्टाग्राम ने साल 2022 में रोल आउट किए कई शानदार फीचर्स, क्रिएटर्स को मिलता है खूब कमाई का मौका

Instagram सब्सक्रिप्शन फीचर क्रिएटर्स को और अधिक पैसा बनाने में मदद करता है। इसे साल 2022 जनवरी में पेश किया गया था। सब्सक्रिप्शन लाइव फीचर की मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सब्सक्राइब कर सकेंगे और साथ ही फैंस को क्रिएटर्स के साथ कनेक्ट होने का मौका मिलेगा।


3D अवतार (3D Avatar)

Year Ender Instagram Features 2022

मेटा (Meta) ने इस साल users के लिए 3D Avatars फीचर भी लॉन्च किया है। 3D avatars स्थिर सोशल मीडिया प्रोफाइल की तुलना में यूजर्स की अधिक डाइनेमिक आइडेंटिटी का एक नए दृश्य का प्रतिनिधित्व करता है। आप बस कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपना अवतार बना सकते हैं।

तो दोस्तों आज का हमारा ये आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें कमेंट करके बताना ना भूले। अन्य सभी आर्टिकल्स के लिए ऐसे ही बने रहें आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



Tags: Bye Bye 2022, Instagram, Instagram updates, Instagram features, Instagram features rollout, Instagram model, Instagram Post, Tech news, Tech News in hindi, Year Ender




____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."