Articles by "Navratri festival"
Showing posts with label Navratri festival. Show all posts
Mahalakshmi Rajyog 2025

Shardiya Navratri 2025 नवरात्रि में बन रहा है महालक्ष्मी राजयोग, 4 राशियों को मिल सकता है धन-लाभ



Mahalakshmi Rajyog Impacts on Zodiac Sign: शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025, सोमवार के दिन से शुरू हो रहे हैं और इसका समापन 2 अक्टूबर को होगा। इस साल नवरात्रि का पावन पर्व बेहद खास है क्योंकि इस बार ये माँ दुर्गा की आराधना के साथ-साथ आपकी किस्मत को भी चमकाने का अवसर लेकर आ रहा है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनका संयोग जीवन में शुभ-अशुभ फल देने वाला माना जाता है। खासकर जब भी कोई बड़ा त्यौहार किसी खास ग्रह-नक्षत्र के संयोग में आता है, तो उसका प्रभाव और भी ज्यादा गहरा और शुभ फलदायी हो जाता है।

शारदीय नवरात्रि (Sharadiya Navratri 2025) के दौरान 24 सितंबर 2025 को चंद्रमा का तुला राशि में प्रवेश होगा, जहां पहले से ही मंगल ग्रह स्थित हैं। इन दोनों ग्रहों की युति से एक बेहद दुर्लभ और शक्तिशाली महालक्ष्मी राजयोग (Mahalakshmi Rajyog) का निर्माण हो रहा है, जो कि कुछ खास राशियों के लिए धन-धान्य और खुशियों की सौगात लेकर आएगा। तो चलिए, जानते हैं कि कौन-सी हैं वो लकी राशियां..... 


महालक्ष्मी योग से इन 4 राशियों को मिलेगा लाभ


1. तुला राशि (Libra)

Mahalakshmi Rajyog 2025: शारदीय नवरात्रि पर माँ दुर्गा की होगी कृपा, महालक्ष्मी योग इन 4 राशियों को दिलाएगा समृद्धि

तुला राशि में चंद्रमा और मंगल की युति बनाएगी महालक्ष्मी राजयोग


तुला राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है, क्योंकि यह राजयोग इस राशि के लिए लग्न भाव पर बनने जा रहा है, जिससे सबसे ज्यादा फायदा आपको ही होगा।

आर्थिक लाभ: मां लक्ष्मी जी की कृपा से अचानक धन लाभ के योग बन रहे है जिसकी वजह से काफी समय से धन से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी और आपका रुका हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है।

करियर: व्यापार में नए सौदे के साथ साथ मुनाफ़ा होने की पूरी संभावना है। नौकरी से जुड़े लोगों को पदोन्नति मिल सकती है और करियर में अपार सफलता प्राप्त होगी। साथ ही विदेश में नौकरी करने को लेकर शुभ समाचार मिल सकते हैं।

रिश्ते: परिवार और दोस्तों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन मधुर रहेगा, वहीं प्रेम संबंधों में भी नयापन और गहराई आएगी। अविवाहित लोगों को विवाह के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: पारिवारिक वातावरण शांत और सहयोगपूर्ण होने से आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। 

कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए आत्मिक और सामाजिक दोनों ही स्तर पर उन्नति का रहेगा। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा जी की आराधना करने से आपका जीवन खुशहार रहेगा।


2. वृश्चिक राशि (Scorpio)

Mahalakshmi Rajyog 2025: शारदीय नवरात्रि पर माँ दुर्गा की होगी कृपा, महालक्ष्मी योग इन 4 राशियों को दिलाएगा समृद्धि

Mahalaxmi Rajyog in Shardiya Navratri 2025


वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महालक्ष्मी राजयोग बेहद शुभ रहने वाला है। इस राशि के लोगों को उनकी मेहनत का दोगुना फल मिल सकता है।

व्यवसाय: इस बार नवरात्रि वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बहुत शुभ रहने वाली है। व्यापारियों को नई परियोजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। साथ ही मुनाफ़ा होने की पूरी संभावना है। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहेंगे।

करियर: कला के क्षेत्र, मीडिया और फिल्म लाइन से जुड़े लोगों के लिए शारदीय नवरात्रि काफी लाभदायी मानी जा रही है। इन लोगो को उनकी मेहनत का दोगुना फल मिलने के आसार है।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को मजबूत महसूस करेंगे। 

कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए सफलता ले कर आया है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के आशीर्वाद से अपने कार्यो में सफलता मिलेगी और आपकी हर मनोकामना पूर्ण होगी।