Vastu Shastra For Dussehra: दशहरा के दिन अगर आप घर में खुशहाली लाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ आसान उपायों को जरूर आजमाएं।

Dussehra 2023 Vastu Tips: दशहरे के दिन आजमाएं ये वास्तु टिप्स,  बदल जाएगी आपकी किस्मत, खुशियों से भर जाएगा घर

Dussehra 2023 Vastu Tips: नवरात्रि में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और दशहरा के दिन विसर्जन किया जाता है। मां के 9 दिन पूरे होते ही 10वें दिन दशहरा का त्यौहार मनाया जाता  है। इस पर्व को अधर्म पर धर्म की विजय के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार माना जाता है कि इस दिन भगवान श्री राम ने लंकापति रावण का वध किया था। दशहरा से श्रीराम और रावण की पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। कहा जाता है कि वनवास के दौरान सीता हरण के पश्चात श्रीराम (Shri Ram) ने रावण का वध कर दिया था। लंकापति रावण की मृत्यु और श्रीराम की जीत को बुराई पर अच्छाई की विजय माना जाता है और इसीलिए हर साल दशहरा मनाया जाता है।

दशहरा का दिन इसी कारण से काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सुख-समृद्धि के साथ मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। दशहरा के दिन कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। वास्तु (Vastu Shastra) में दशहरा को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं जो व्यक्ति और उसके घर-परिवार के लिए अच्छे माने जाते हैं। आप चाहे तो वास्तु शास्त्र संबंधी इन उपायों को अपना सकते हैं। आइये जानते वो कोण से है उपाय -


दशहरा के दिन अपनाएं ये उपाय


तिजोरी में रखें जयंती

दशहरा के दिन नवरात्र का भी समापन होता है। इसलिए इस दिन नवरात्र का पारण या विसर्जन किया जाता है। इसलिए विसर्जन करने से एक लाल कपड़े में थोड़ी सी जयंती बांधकर तिजोरी में रख दें। जब नवरात्र के दिनों में जौ से अंकुर निकल आते हैं उसे ही जयंती कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में इस जयंती को घर की तिजोरी में रखने की सलाह दी जाती है। 


सेंधा नमक से लगाएं पोछा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा वाले दिन पूरे घर को सेंधा नमक से पोछा लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस वास्तु उपाय से घर के सभी दोष और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती हैं और जीवन में खुशहाली आती है।


रावण दहन की लकड़ी

वास्तु शास्त्र के अनुसार रावण दहन (Ravan Dahan) की लकड़ी घर लेकर आना बेहद शुभ होता है। इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा निकल जाती है और घर में सकारात्मकता आती है। सुख-समृद्धि के लिए इस उपाय को अच्छा माना जाता है।


लक्ष्मी सूत का पाठ

मान्यतानुसार दशहरा के दिन लक्ष्मी सूत का पाठ करना शुभ होता है। यह घर की बढ़ोत्तरी में लगी नज़र को दूर करती है। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी बढ़ जाता है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।


घर में जलाएं चौमुखा दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दशहरा के दिन शाम के समय दक्षिण दिशा की ओर चौमुखा दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर की हर परेशानी खत्म हो जाएगी और सुख-संपदा की प्राप्ति होगी। चौमुखा दीया घर के मुख्य द्वार की तरफ भी रख सकती हैं। ऐसा करने से घर के दोषों से मुक्ति मिलने के साथ खुशहाली आती है।


दोस्तों, दशहरा के दिन किये गए उपरोक्त वास्तु के उपाय आपके घर में सुख समृद्धि ला सकते हैं और जीवन को खुशियों से भर सकते हैं। आपको हमारा यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। बाकी अन्य लेखों को पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट www. 99advice.com के साथ ऐसे ही जुड़े रहें



(Disclaimer – इस लेख में उपलब्ध जानकारियाँ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता का परिपालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सम्पर्क करें।)




Tags: dussehra 2023, dussehra 2023 vastu tips and tricks in hindi, dussehra 2023 vastu tips at home in hindi, dussehra 2023 vastu tips bataiye, dussehra 2023 vastu tips drik panchang, dussehra 2023 vastu tips for home in hindi, dussehra 2023 vastu tips images, dussehra 2023 vastu tips in hindi, दशहरे के उपाय, दशहरे के दिन आजमाएं ये वास्तु टिप्स for home, दशहरे के टोटके, दशहरे के दिन आजमाएं ये वास्तु टिप्स है, दशहरे के दिन क्या करना चाहिए, वास्तु टिप्स, विजयदशमी के दिन क्या करना चाहिए





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours