June 2023
Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

Vastu Shastra In Hindi: दोस्तों हमारे वास्तु शास्त्र में समय यानि कि वक़्त को लेकर काफी कुछ बताया गया है। एक समय ही है जो आपके जीवन की दिशा तय करता है। सरल शब्दों में कहे तो समय अच्छा होगा तो जिंदगी अच्छी एवं खुशहाल होगी और समय बुरा तो आपकी जिंदगी परेशानियों में गुजरेगी। वास्तु शास्त्र में समय और उसे बताने वाली घड़ी को लेकर काफी कुछ बताया गया है।

हम सभी के घरों में घड़ी हर जगह लगी होती है। अक्सर घरों में हम घड़ी को उस जगह पर लगाते हैं जहां से हम आसानी से उसे देख सकते हैं। लेकिन ऐसा करते वक्त हम घड़ी की दिशा का थोड़ा भी ध्यान नहीं रखते। क्या आपको पता है कि आपके घर की दीवार पर लगी एक घड़ी भी वास्तु दोष उत्पन्न कर सकती है। जी हां बिल्कुल सही पढ़ा आपने। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार घर की दीवार पर लगी घड़ी (Wall Clock) सिर्फ समय देखने वाला यंत्र ही नहीं है बल्कि व्यक्ति के जीवन पर घड़ी का खास असर पड़ता है। सही दिशा में घड़ी का लगा होना आपके भाग्य को चमका देता है तो वहीं यदि घड़ी आपके घर में सही दिशा में नही लगी है तो वह आपके लिए दुःखों का कारण भी बन सकती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगी हर चीज को रखने और लगाने के अपने कुछ नियम और कायदे होते हैं। अगर इन बातों को ध्यान में रखकर घर में किसी भी चीज का इस्तेमाल सही से किया जाए, तो इसके शुभ और फलदायी लाभ होते हैं और घर में सकारात्मकता आती है। आज के आर्टिकल में हम आपको घर की दीवारों पर घड़ी लगाने को लेकर भी कुछ नियमों के बारे में बताने जा रहें है जिससे आपके घर में साकारात्मकता का वास हो और सुख, शांति के साथ-साथ समृद्धि भी आए। आइये जानते है विस्तार से

घड़ी लगाने के वास्तु नियम


इस दिशा में घड़ी लगाने से होती है उन्नति

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

वास्तु के अनुसार घर में घड़ी को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा की दीवार पर लगाना ही शुभ माना जाता है। पूर्व और उत्तर दिशा में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का भरपूर संचार होता है। इन दिशाओं में घड़ी लगाने से समय का शुभ-लाभ मिलता है। इससे आपका समय सही रहता है और आपको आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। साथ ही उन्नति के मार्ग बलवान होते हैं।


कहां नहीं लगाए घड़ी

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

वास्तु के अनुसार घड़ी को कभी भी पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। इससे घोर संकट उत्पन्न होता है और आपको आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर कभी पूर्व और उत्तर दिशा में जगह हो तो फिर पश्चिम दिशा में घड़ी लगाई जा सकती है।


दरवाजे के ऊपर

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

यदि घर के मेन गेट पर या किसी दरवाजे के ऊपर घड़ी लगी है तो इसे तुरंत उतार दें। वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इस जगह पर लगी घड़ी नकारात्मक ऊर्जा लाती है, जिससे घर में रहने वाले लोगों की खुशियों को बुरी नजर लगती है। इसके आलावा हमेशा घर के बेडरूम में बेड के ऊपर भी घड़ी लगाने से बचना चाहिए। इससे आर्थिक संकट का मुंह देखना पड़ता है।


गोल आकार की घड़ी

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में हमेशा गोल आकार की घड़ी ही लगानी चाहिए। अन्य आकार की घड़ियों से घर में दोष उत्पन्न होता है और आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।


घड़ी का रंग

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

वास्तु शास्त्र में रंग का भी बेहद महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में क्रीम, सफेद, हल्के हरे, भूरे, पीले रंग या फिर आसमानी रंग की घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। इसके आलावा वास्तु के अनुसार घर में काले, गहरा हरे या नीले रंग, ऑरेंज कलर और लाल रंग की घड़ी नहीं लगानी चाहिए। इन रंग की घड़ी रखने से नेगेटिव एनर्जी आती है।


दुर्भाग्य का सूचक है बंद घड़ी

Vastu Tips: घर की इस दीवार पर लगाएं ये घड़ी, माँ लक्ष्मी की कृपा से हो जाएंगे मालामाल

एक लोकप्रिय कहावत है कि बंद घड़ी भी दिन में दो बार ठीक समय बताती है। लेकिन आपको यह शायद ही पता होगा की बंद घड़ी आपके भाग्य में कई तरह की विपदाएं उत्पन्न कर सकती है। वास्तु के अनुसार घर में रखी बंद घड़ी आपके जीवन में समस्याओं को पैदा कर सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटी-फूटी घड़ी तथा बंद घड़ी दुर्भाग्य का सूचक होती है। खराब घड़ी और रुकी हुई घड़ी की सुईयां नकारात्मक ऊर्जा का संकेत देती हैं। साथ ही बंद घड़ियों को रखने से दरिद्रता बढ़ती जाती है। इसलिए आज ही सबसे पहला काम आप यह करें की घर में मौजूद बंद और टूटी-फूटी घड़ी को हटा दें।

इसके आलावा इस बात का ध्यान भी रखें कि घर में खुशहाली और सुख समृद्धी बनाएं रखने के लिए पेंडूलम वाली घड़ी ना लगाएं। साथ ही घड़ी पर धूल ना जमने दें।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)







Tags: Vastu Tips, Clock, Home Clock, Vastu, Vastu Measures, Directions, Vastu Dosh Remedy, Negative Energy, Positive Energy, Vastu Dosh, Vastu Dosh Upay, Vastu For Wall Clock, Vastu Shastra, Vastu Tips, Vastu Tips For Wall Clock, Wall Clock, Wall Clock Direction, color on wall, wealth, vastu ka gyan, clock vastu, right direction for clock, vastu for house, Vastu Shastra In Hindi, घड़ी, वास्तुदोष दूर करने के उपाय, वास्तु शास्त्र, वास्तुदोष, दिशा दोष, गृह दशा












99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."