October 2023
Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम


Karwa Chauth Vrat Niyam 2023: हाथ में पूजा की थाली लेकर चाँद का इंतज़ार करने वाला पर्व करवा चौथ, अब निकट ही है। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर 2023 को रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है।

हिंदू धर्म में करवाचौथ का व्रत विशेष महत्व रखता है खासकर सुहागिन महिलाओं के लिए। इस दिन सुहागिन महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करके पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जल व्रत रखती हैं और रात को चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती है। ऐसी मान्यता है कि करवा चौथ के दिन निर्जला व्रत रखने से पत्नियों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है और वैवाहिक जीवन में सुख समृद्धि आती है।

करवा चौथ (Karwa Chauth) के व्रत इस दिन से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं। साथ ही इसके कुछ नियम भी हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और आप पहली बार इस साल करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं, तो हमारा आज का यह आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। तो आइए जानते हैं कि पहली बार करवा चौथ का व्रत रखते समय किन बातों का रखें ध्यान-


करवा चौथ व्रत के दौरान इन बातों का रखें ख्याल

Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम

 

► करवा चौथ के त्योहार में सरगी बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती है। इस दिन किसी भी कीमत पर सरगी खाना नहीं भूलना चाहिए क्योंकि सरगी सूर्योदय से पहले खाई जाती है। सुहागिन महिलाओं को उनकी सास द्वारा सरगी की थाली दी जाती हैं। इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान आदि करके सरगी का सेवन करें। साथ ही घर के बड़ों का आशीर्वाद भी जरूर लेना चाहिए।


पहली बार करवा चौथ का व्रत बहुत खास होता है। करवा चौथ के दिन नवविवाहित महिलाएं पूरा सोलह श्रृंगार करें जैसे कि मंगल सूत्र, काजल, चूड़ियां, बिंदी, नथ, झुमके, सिंदूर, अंगूठी, कंगन, बिच्छू, पायल, आभूषण आदि पहनना अनिवार्य माना जाता है। इसके साथ ही हाथों में मेहँदी जरूर लगाए। ऐसा करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम


► पहले करवा चौथ व्रत में शादी का जोड़ा पहनना चाहिए। अगर किसी वजह से शादी का जोड़ा पहनना संभव नहीं तो आप लाल साड़ी या लाल लहंगा पहन सकते हैं। 

 

► लाल रंग सुहागिनों के लिए शुभ माना जाता है। ऐसे में आप करवा चौथ के दिन लाल रंग के जोड़े का ही चयन करें। यदि लाल रंग का जोड़ा ना पहन पाएं तो हरा, पीला, मैरून या फिर गुलाबी रंग भी पहन सकती हैं। इन रंगों को पहनना शुभ माना जाता है।

Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम



करवा चौथ के दिन व्रत कथा सुनने और पढ़ने का खास महत्व बताया गया है। ऐसे में जो महिलाएं पहली बार व्रत रख रही है या व्रती महिलाएं हैं, उन्हें 'करवा चौथ व्रत कथा' जरूर सुननी चाहिए। इस विधि का पालन किए बिना निर्जला व्रत अधूरा माना जाता है।

► करवा चौथ की सरगी सास बहू को देती हैं वहीं बहू शाम को पूजा के बाद सास को बायना देती हैं।

Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम


► रात को चंद्रोदय होने के बाद पत्नियां चंद्र को अर्घ्य देती है। इसके बाद छलनी से चांद को देखने के बाद पति पत्नी को लोटे से जल पिलाकर व्रत पूरा करवाते हैं। इसके बाद पत्नी पति आशीर्वाद लेती है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

 

► करवा चौथ के दिन आपका भोजन पूरा सात्विक होना चाहिए। इस दिन व्रत खोलने के लिए बनाए गए भोजन में भूलकर भी लहसुन प्याज का इस्तेमाल नहीं करना चाहिएऔर ही घर में मांसाहारी भोजन बनाना चाहिए। 

Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम


 ► पहली बार करवा चौथ रख रही है तो भूल कर भी काले, सफ़ेद, नीला या ग्रे रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए। ये रंग अशुभ माने जाते है। इस दिन इन रंगों को पहनना वर्जित है।


करवा चौथ के दिन नवविवाहित महिलाएं अपने व्रत को फलदायी बनाने के लिए इन नियमों का पालन जरूर करें। इस उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


Karwa Chauth 2023: कल रख रही हैं पहली करवा चौथ का व्रत, तो रखें इन जरुरी बातों का ध्यान

इस साल पहली बार रखेंगी करवा चौथ का व्रत, तो ये हैं जरूरी नियम



(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें क्योंकि हर क्षेत्र में अलग अलग रिवाज होते है।)






Tags: Karwa Chauth 2023, Karwa Chauth, Karwa Chauth Puja, Karwa Chauth 2023 Puja Muhurat, Karwa Chauth 2023 Date, Astro tips, Karwa Chauth Vrat Niyam, Expert tips, Karwa Chauth Vrat Rules, Astro








99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."