नवरात्रि में अष्टमी या नवमी के दिन होने वाली कंजक में आप कन्याओं को हलवा पूड़ी के अलावा और भी अलग-अलग तरह के स्वादिष्ट चीजों का भोग लगा सकते है।

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

Bhog For Kanya Pujan: हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक अलग ही महत्व माना गया है। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता के 9 रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। यह 9 दिन बिल्कुल एक उत्सव की तरह होते है। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि काफी खास मानी जाती हैं, क्योंकि इन दिनों में कन्या पूजन के साथ हवन करने का विधान है।

हिंदू धर्म में कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता के अनुसार नवरात्रि में छोटी-छोटी कन्याओं को भोज कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। कन्या भोज भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कन्या भोजन में बच्चियों को हलवा पूड़ी खिलाया जाता है और माता रानी को भी भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी अपने घर में कंजक बैठाते हैं और हर साल की तरह सूजी का हलवा और पूड़ी परोसते हैं तो इस बार कई सारी चीजों का प्रसाद बना कर उन्हें परोसा जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ अन्य पकवानों (Dishes) के बारे में बताने जा रही हूँ जो आप कंजक में कन्याओं को परोस सकते हैं जो कि उन्हें खूब स्वादिष्ट लगेंगे।

1. बादाम का हलवा

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

हम सभी बादाम के सेहत से जुड़े फायदे तो जानते ही हैं। नवरात्रि में आप कन्या भोजन (Kanjak Bhog) के दौरान सूजी का हलवा और पूड़ी के अलावा बादाम के हलवे का भोग भी लगा सकती हैं। बादाम का हलवा जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है। तो इस बार कन्या पूजन में सूजी के हलवे की जगह आप बादाम का हलवा खिलाएं और कन्याओं को प्रसन्न करें।

2. खीर

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

चावल या मखाने से बनाई हुई खीर का भोग भी आप कन्या पूजन में लगा सकते हैं। दुर्गा मां को खीर चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि मां दुर्गा को खीर बहुत पसंद है। साथ ही अधिकतर कन्याएं भी खीर खुश होकर खाती है क्योंकि खीर (Kheer) खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो इस नवरात्र आप कन्या पूजन में खीर पूड़ी भी खिला सकते हैं।

3. जलेबी

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

बच्चों के मनपसंद पकवानों में से एक होती है जलेबी। यह खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से भी एक है। इसे आप भोग में भी लगा सकती हैं। अगर आप खुद से जलेबी ना भी बनाना चाहें तो इसे बाहर से मंगवाया जा सकता है। तो इस बार कन्या पूजन पर कन्याओं को हलवे की जगह जलेबी खिला सकती हैं।

4. मेवा 

 

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला मेवा का भी कन्या पूजन में भोग लगाया जा सकता है। काजू, बादाम से लेकर किशमिश तक आप किसी भी मेवा से कन्याओं को भोग लगा सकते हैं।

5. बर्फी

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

नवरात्रि में आप चाहे तो सादी बर्फी, खोए की बर्फी या नारियल बर्फी का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप इसे माता को भोग के रूप में भी चढ़ा सकते है। बर्फी त्योंहारों पर तो बनाई ही जाती ही है लेकिन कन्या भोज में हलवा-पूड़ी के साथ बर्फी खिलाएंगे तो कन्याएं और खुश हो जाएंगी।

तो दोस्तों ये थी कुछ चीजें जिन्हें आप कन्या पूजन के दौरान बना कर कन्याओं को खिला सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें। साथ ही अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ जुड़े रहें।







Tags: kanya bhoj navratri, kanya poojan vidhi, kanya puja bhog, kanya puja chana recipe, kanya puja gift ideas, kanya puja prasad, kanya puja recipes, kanya puja vidhi, kanya pujan on ashtami or navami, kanya pujan shubh muhurat 2023, Chaitra Navratri 2023, shardiya navratri 2023 कन्या पूजन पर इन 5 चीजों का भोग video, कंजक पूजन कैसे करें, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 2023, कन्या पूजन की विधि, कन्या पूजन के नियम, कन्या पूजन भोग, कन्या पूजन में क्या खिलाना चाहिए, कन्या भोजन, नवरात्रि कन्या पूजन कब है, नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व




____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours