September 2025
Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका, सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये काम


मुख्य बिंदु

सर्व पितृ अमावस्या को बहुत ही विशेष माना जाता है।

10 अक्टूबर को पितृ पक्ष का अंतिम दिन है।

सर्व पितृ अमावस्या पितरों को समर्पित है।


Sarva Pitru Amavasya 2026: हिन्दू  धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व है। 10 अक्टूबर 2026 को पितृ पक्ष का अंतिम दिन है, जिसे सर्व पितृ अमावस्या के नाम से जाना जाता है। सर्व पितृ अमावस्या पितरों के श्राप या पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका होता है। उसके बाद यह मौका अगले साल पितृ पक्ष में ही मिलता है। पितृ पक्ष के समय में जो लोग अभी तक  तर्पण, श्राद्ध या पिंड दान जैसी कोई क्रियाएं या पितृ दोष से मुक्ति के लिए उपाय नहीं कर पाए है, उन लोगों को सर्व पितृ अमावस्या पर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही परिवार में सात पीढ़ियों तक सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है।

आपको बता दें कि,10 अक्टूबर 2026 को सर्व पितृ अमावस्या पर पितरों के श्राद्ध या पिंडदान के लिए कुतुप मुहूर्त दोपहर 11:45 से 12:31 तक रहेगा. जानें सर्व पितृ अमावस्या पर ऐसा क्या करें, जिससे पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और पितर नाराज भी न हों...... 


पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें 5 काम (Sarva Pitru Amavasya 2026 Remedise)


1. तर्पण और पिंडदान (Tarpan and Pind Daan):

Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका, सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

सर्व पितृ अमावस्या 2026 उपाय


पितृ पक्ष के आखिरी दिन सर्व पितृ अमावस्या पर स्नान के बाद पितरों के लिए तर्पण करना चाहिए। तर्पण से जो जल पितरों को प्राप्त होता है उसे पाकर वे तृप्त होते हैं, जिससे कि वे पितृ लोक वापिस लौट सकें। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि, तर्पण करते समय तिल, जौ, कुशा और जल का प्रयोग जरूर करें, वरना तर्पण का जल पितरों का प्राप्त नहीं होता है। मान्यता है कि पितृ लोक में जल की कमी होती है, इसलिए पितरों को जल से तर्पण देते हैं। साथ ही इस दिन पिंडदान से पूर्वजों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिलता है। इसलिए ऐसा करना अनिवार्य होता है।


2. श्राद्ध (Shraddh):

Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका, सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये उपाय


सर्व पितृ अमावस्या पर ज्ञात और अज्ञात सभी पितरों का श्राद्ध किया जाता है। आप इस दिन सभी पितरों का श्राद्ध, पिंडदान या तर्पण कर सकते है, जिनकी तिथि आपको नहीं पता है। पितरों को विदा करने से पहले श्रद्धापूर्वक ब्राह्मण व जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें। दान करने से पितर खुश होते हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं। दान करते समय “पितृ तृप्त्यर्थ” बोलकर दें।


3. पंचबलि कर्म (Panchbali Karma):

Sarva Pitru Amavasya 2026

Sarva Pitru Amavasya 2026


पितृ पक्ष में पंचबलि कर्म को महत्वपूर्ण माना जाता है। सर्व पितृ अमावस्या के दिन 'पंचबलि' यानी गाय, कुत्ता, कौआ, देवता और चींटियों के लिए भोजन निकाला जाता है। साथ ही ब्राह्मणों को भी भोजन कराया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंचबलि कर्म का भोजन पितरों को प्राप्त होता है और वे इसे पाकर तृप्त होते हैं।


4. पीपल के पेड़ की पूजा:

Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका, सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये काम


सर्व पितृ अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं और नीचे दीपक जलाकर उसकी परिक्रमा करते समय "ॐ पितृदेवाय नमः" मंत्र का जाप करें। पीपल के पेड़ में सभी देवी-देवताओं और पितरों का वास माना जाता है। कहा जाता है कि इस उपाय से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।


5. दीप जलाएं (Lighting Lamp):

Sarva Pitru Amavasya 2026: श्राद्ध पक्ष में पितृ दोष से मुक्ति का अंतिम मौका, सर्व पितृ अमावस्या पर करें ये 5 काम

Sarva Pitru Amavasya 2026: पितृ पक्ष के अंतिम दिन करें ये उपाय


सर्व पितृ अमावस्या ऐसा दिन होता है, जब 15 दिन धरतीलोक पर रहने के बाद पितृ वापस अपने लोक लौटते हैं। इसलिए सर्व पितृ अमावस्या की शाम सरसों के तेल का एक दीपक जलाकर घर के दक्षिण दिशा में रखना चाहिए, जिससे कि पितरों के मार्ग में अंधेरा न हो और वे पितृ लोक लौट सके। ऐसा करने से पितर खुश होते हैं और आशीर्वाद देते हैं।


सर्व पितृ अमावस्या के दिन जो लोग ये 5 काम करते है उनको पितृ दोष से मुक्ति मिलती है और साथ ही पितृ प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद देते है जिससे परिवार की आने वाली पीढ़ियां भी सुखी रहें।इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Shradh, Pitru Paksha, Pitru Dosh Upay, Sarva Pitru Amavasya 2026, Pitru Paksha 2026, Shradh 2026, Sarva Pitru Amavasya, astrology, upay, hindu, remedies, mythology, Pitru Dosh, Pitru Dosh remedies, श्राद्ध, पितृ पक्ष, पितृ दोष उपाय, सर्व पितृ अमावस्या 2026, पितृ पक्ष 2026, श्राद्ध 2026, सर्व पितृ अमावस्या, ज्योतिष, उपाय, हिंदू, पितृ दोष









99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."