Dhanteras Par Rashi Anusar Kya Kharide: धनतेरस के दिन अपनी राशि के अनुसार क्या खरीदें जिससे बनी रहे मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा और सालभर बरसे धन।
![]() |
Dhanteras
2026: जानें, धनतेरस पर राशिनुसार कौन सी चीज खरीदने से मिलेगा लाभ |
Dhanteras 2026 Shopping: धनतेरस का पावन त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि में मनाया जाता है, जो कि साल 2026
06 नवंबर को मनाया जाएगा। धनतेरस को आरोग्य, समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक पर्व माना जाता है। परंपराओं के अनुसार, इस दिन धन और समृद्धि के लिए धनतेरस मंत्र के साथ भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इसी दिन से पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का शुभारंभ भी होता है।
इस साल धनतेरस पर विशेष शुभ योग बन रहा है। कहा जाता है कि इस दिन सोना-चांदी या नई चीजों की खरीदारी से धन-संपत्ति में 13 गुना वृद्धि होती है और आरोग्य का वरदान भी मिलता है। ऐसे में अगर आप भी अपनी राशि के अनुसार चीजें खरीदते है, तो न सिर्फ आर्थिक लाभ बढ़ता है, बल्कि जीवन में स्थायित्व और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन राशिनुसार कौन सी चीजें खरीदना होगा शुभ -
धनतेरस के दिन राशि अनुसार करें इन चीजों की खरीदारी
मेष राशि (Aries)
धनतेरस के दिन मेष राशि के जातकों को पीतल के बर्तन और चांदी के गहने या सिक्के खरीदने चाहिए।
वृषभ राशि (Taurus)
आपके स्वामी ग्रह शुक्र हैं। इसलिए इस दिन चांदी का सिक्का या चांदी की मछली खरीदने से शुभता बढ़ती है और शुक्र ग्रह मजबूत होता है। आपमें सामर्थ्य है तो आपके लिए हीरा खरीदना भी शुभ होगा।
मिथुन राशि (Gemini)
यह धनतेरस मिथुन राशि वाले लोगों के लिए काफी खास होने वाला है। इस दिन आपको कांसे का बर्तन, सोना या अगर संभव हो तो पन्ना रत्न खरीदना शुभ रहेगा।
कर्क राशि (Cancer)
धनतेरस के दिन कर्क राशि के जातकों को चांदी का श्रीयंत्र, मोतियों की माला और लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति चाहे पीतल या मिट्टी की अपनी इच्छा अनुसार लेना शुभ एवं लाभकारी है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए धनतेरस पर सोने की वस्तु जैसे सोने के सिक्के, सोने के गहने और सोने के बर्तन खरीदना अत्यंत शुभ रहेगा। यदि बजट कम है तो सोने की परत चढ़ी वस्तुएं भी शुभ मानी जाती हैं। इसके अलावा इस दिन माणिक धातु धारण करना भी आपके लिए शुभ रहेगा।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इसलिए कन्या राशि वाले लोगों को इस दिन कांसे के बर्तन खरीदना लाभकारी रहेगा। साथ ही मोती या पन्ना रत्न भी सौभाग्यदायक रहेंगे।
तुला राशि (Libra)
धनतेरस के पावन दिन पर तुला राशि के जातकों को चांदी के आभूषण या चांदी के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा। आप चाहें तो चांदी के लक्ष्मी-गणेश या लक्ष्मी जी के चरण पादुका घर लेकर आ सकते हैं। इसके अलावा झाड़ू खरीदनी चाहिए, जो मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रतीक है।
![]() |
Dhanteras
2026: धनतेरस पर क्या खरीदें |
वृश्चिक राशि (Scorpio)
धनतेरस के दिन वृश्चिक राशि के लोगों के लिए तांबे, कांसा या चांदी की वस्तुएं खरीदना शुभ रहेगा। इससे स्वास्थ्य और आर्थिक लाभ दोनों मिलेंगे। आप चाहे तो धनिया भी खरीद सकते हैं, यह लक्ष्मीजी को आकर्षित करने का प्रतीक है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों को धनतेरस के दिन पीतल और सोना दोनों धातुएं खरीदना शुभ रहेगा। चाहे तो आप घर के लिए दीपक या सजावट का समान भी खरीद सकते है। इससे घर में सुख और समृद्धि बनी रहेगी।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि वालों को धनतेरस के दिन पीतल के बर्तन खरीदना अत्यंत लाभदायक रहेगा। पीतल को हिंदू धर्म में बेहद पवित्र धातु माना जाता है। इस शुभ दिन पर धनिया खरीद कर घर लाना चाहिए। इन वस्तुओं से जीवन में स्थिरता और उन्नति आएगी।
कुंभ राशि (Aquarius)
धनतेरस के दिन कुंभ राशि वाले जातकों को चांदी के गहने और तांबे का बर्तन खरीदने चाहिए। ताम्बे का कलश खरीद कर घर लाना बेहद शुभ होगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए धनतेरस के दिन सोने-चांदी का कोई आभूषण या वाहन खरीदना बेहद शुभ रहेगा। इससे जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य की वृद्धि होगी।
अगर आप भी भगवान धन्वंतरि, देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की कृपा पाना चाहते हैं, तो धनतेरस के दिन राशि अनुसार इन चीजों की खरीदारी जरूर करें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी आज की यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Dhanteras 2026, Religion, Dhanteras, Dhanteras date, Dhanteras muhurat, Kuber, Goddess Laxmi, astrology, predictions, national, festivals, Religious Rituals, धनतेरस, धनतेरस तिथि, धनतेरस मुहूर्त, कुबेर, देवी लक्ष्मी, ज्योतिष, धर्म, धनतेरस 2026, हिंदू धर्म, राशिफल



Bài viết "Dhanteras 2025: Shopping According to Your Zodiac Signs" trên 99Advice chia sẻ gợi ý mua sắm mang lại may mắn, tài lộc 13 lần cho từng cung hoàng đạo dịp lễ Dhanteras năm 2025 (ngày 18/10/2025) thời tiết tiên la.
ReplyDelete