August 2023
Raksha Bandhan 2025

रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 4 देवताओं को बांधें राखी


Raksha Bandhan 2025: सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व देशभर में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 09 अगस्त दोनों दिन मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा का उसे वचन देता है।

भाई-बहन के रिश्ते का प्यार और पवित्रता दर्शाने वाला रक्षाबंधन के त्यौहार पर भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले बहनें छोटा सा ये शुभ काम कर ले तो उनके और उनके भाई के जीवन में खुशियों की सौगात आती है। शास्त्रों में भी कहा गया है कि पहली राखी भाई की कलाई पर बांधने की जगह इन देवताओं को बांधने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले किन देवताओं को बांधनी चाहिए राखी--


रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 4 देवताओं को बांधें राखी

राखी पर अपने इष्ट देवता को राखी बांध कर उनकी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इससे परिवार और स्वयं पर देवताओं की कृपा रहती है। वहीं रक्षाबंधन के दिन कुछ देवता ऐसे भी हैं जिन्हें राखी बांधकर जीवन में सुख सकता है।


भगवान गणेश

Raksha Bandhan 2025


भगवान गणेश प्रथम पूजनीय हैं। किसी भी मांगलिक कार्य से पहले इनकी पूजा की जाती है। क्योंकि भगवान गणेश शुभता के देवता हैं। कहते हैं कि पहली राखी भगवान गणेश को बांधनी चाहिए। ऐसा करने से गणपति की कृपा से आपके जीवन के सभी विघ्न-बाधाओं का अंत होता है। भगवान गणेश का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहता है।

 

भगवान शिव

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन  बहनें  सबसे पहले इन 4 को बांधें राखी,  खुशियों से भरा रहेगा  संसार

रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 4 देवताओं को बांधें राखी


सावन का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है और सावन के आखिरी दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। जीवन में किसी भी तरह की परेशानी को दूर करने के लिए रक्षाबंधन के पर्व पर भगवान शिव को राखी बांधनी चाहिए। कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव शंकर को राखी बांधने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भाई का जीवन खुशहाल होता है।


भगवान हनुमान

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन  बहनें  सबसे पहले इन 4 को बांधें राखी,  खुशियों से भरा रहेगा  संसार

रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 4 देवताओं को बांधें राखी


हिंदू शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव के ग्याहरवें रूद्रावतार हनुमान जी कलयुग में धरती पर विराजमान है। कहते हैं कि सच्चे मन से बजरंगबली को याद किया जाए, तो भक्तों की सभी समस्याएं दूर होती हैं। ऐसा माना जाता है कि हनुमान जी को राखी बांधने से हर तरह की चिंताएं दूर हो जाती हैं और भाई की सभी संकटों से रक्षा होती है। साथ ही  कुंडली में मंगल का प्रभाव कम होता है और बल-बुद्धि की प्राप्ति होती है।


भगवान श्रीकृष्ण

Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन के दिन  बहनें  सबसे पहले इन 4 को बांधें राखी,  खुशियों से भरा रहेगा  संसार

रक्षाबंधन पर भाई से पहले इन 4 देवताओं को बांधें राखी


पौराणिक मान्यताओं के अनुसार शिशुपाल का वध करते समय भगवान श्रीकृष्ण के हाथ से खून बहने लगा था। खून को रोकने के लिए द्रौपदी ने अपनी साड़ी का पल्लू फाड़कर श्रीकृष्ण के हाथ में बांध दिया था। इसके बाद जब द्रौपदी का चीरहरण किया जा रहा था, तब भगवान कृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी। ऐसे में इस दिन भगवान कृष्ण को राखी बांधने से भक्तों पर कोई संकट नहीं आने देते और हर मुसीबत से भक्तों की रक्षा करते हैं। इसलिए भगवान कृष्णा को राखी अवश्य बांधनी चाहिए

यदि आप अपने भाई के सुखी जीवन की कामना करती हैं तो रक्षाबंधन के दिन भाई से पहले भगवान को राखी जरूर बांधे। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारे द्वारा दी गयी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमारे आर्टिकल से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो हमें नीचे दिए कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook, Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Raksha Bandhan 2025, Raksha Bandhan, Raksha Bandhan 2025 Special, Shiva, Krishna, Bhadra, Rakhi 2025, sawan purnima 2025, Rakhi, Raksha Bandhan Festival, Raksha Bandhan 2025 Kab Hai, Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat, Rakhi special, Hanuman, Ganesh, Raksha Bandhan Tips, God,  Hindu festival, Astro, Astrology, Mythology, India, Astro tips








99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."