शनि जयंती 2025: अपनी राशिनुसार करें शनि दान, मिलेगा मनचाहा वरदान
ऐसे में यदि आप शनिदेव की कृपा पाना चाहते हैं या शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो इस दिन पूजा-पाठ और दान जरूर करें। यदि आप शनि जयंती पर अपनी राशि के अनुसार दान करते हैं तो उससे शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं। तो आइए जानते हैं न्याय के देवता शनि देव की कृपा प्राप्त करने और जीवन के कष्टों से मुक्ति के लिए राशि अनुसार किन चीजों का दान करना फलदायी रहेगा। हमारा आज का यह लेख इसी विषय पर है।
शनि जयंती पर राशि के अनुसार करें दान -
मेष राशि (Aries)-
शनि जयंती के दिन इस राशि वालों के लिए सरसों का तेल और काले तिल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
वृषभ राशि (Taurus)-
इस राशि के लोग शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनि मंदिर में जाकर शनि चालीसा का पाठ करें और साथ ही काले कंबल का दान जरूर करें।
मिथुन राशि (Gemini)-
इस राशि के लोग शनि जयंती के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को काले वस्त्रों का दान अवश्य करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से शनिदेव जल्दी प्रसन्न होते हैं।
कर्क राशि (Cancer)-
शनि जयंती के दिन इस राशि वालों को उड़द की दाल, तेल और तिल का दान अवश्य करना चाहिए।
सिंह राशि (Leo)-
इस राशि के स्वामी सूर्य देव है। सूर्य देव और शनिदेव में पिता और पुत्र का रिश्ता है। इसलिए शनि जयंती के दिन इस राशि के लोग " ॐ वरेण्याय नमः " मंत्र का जाप जरूर करें।
कन्या राशि (Virgo)-
शनि जयंती पर कन्या राशि के लोग जरूरतमंद लोगों को छाता और जूतों का दान अवश्य करें।
तुला राशि (Libra)-
शनि जयंती के दिन इस राशि के लोगों को सरसों के तेल के साथ-साथ, काले वस्त्र और काला छाता भी दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
शनि जयंती पर इस राशि वालों को शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए लोहे की चीजों का दान जरूर करना चाहिए।
धनु राशि (Sagittarius)-
शनि जयंती के दिन इस राशि के लोगो को शनि मंत्र " ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः " का जाप जरूर करना चाहिए।
मकर राशि (Capricorn)-
इस राशि वालों के लिए शनि जयंती के दिन पशु पक्षियों को खाना खिलाएं और पानी पिलाएं। इससे अलग गौशाला मैं सेवा करें। गौसेवा से भी शनि देव प्रसन्न होते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius)-
इस राशि वालों को शनि जयंती के दिन शनिदेव की कृपा प्राप्त करने के लिए कुष्ठ रोगियों की सेवा करनी चाहिए व दवा आदि से भी मदद करनी चाहिए।
मीन राशि (Pisces)-
इस राशि के लोग शनि जयंती के शुभ अवसर पर घी, सरसों के तेल, तिल का दान, पीले वस्त्र या हल्दी का दान कर सकते हैं।
Disclaimer – इस लेख में उपलब्ध जानकारियाँ ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दी गयी सूचनाओं और मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी जानकारी या मान्यता का परिपालन करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सम्पर्क करें।
Also Read: कैसे करे शनि देव को प्रसन्न - 18 खास उपाय
Tags: shani dev 2025, shani jayanti 2025, shani jayanti 2025 date, shani jayanti 2025 drik panchang, shani jayanti 2025 par kare daan, shani jayanti 2025 rashifal, shani jayanti 2025 tula rashi, shani jayanti 2025 upay, shani jayanti kab hai 2025, when is shani jayanti 2025, शनि जयंती 2025, शनि जयंती 2025 अपनी राशिनुसार करें शनि दान youtube
____