Shardiya Navratri2026 Auspicious Things: शारदी नवरात्रि के पहले दिन घर में कुछ खास चीजें लाने से मां का आगमन होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है
मुख्य बातें
11 अक्टूबर, दिन रविवार से शारदीय नवरात्रि आरंभ हो रही है।
शारदीय नवरात्रि से पहले इन शुभ चीजों को लाने से माँ प्रसन्न होती है।
20 अक्टूबर को विजयदशमी के साथ शारदीय नवरात्रि की समाप्ति हो रही है।
Shardiya Navratri 2026 Par Ghar Mein Rakhe Ye Cheezen: इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर, दिन रविवार से शुरू हो रही है और 20 अक्टूबर, दिन मंगलवार को समाप्त हो रही है। शारदीय नवरात्रि से अगले नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। इसके साथ ही नवरात्रि से जुड़ी कई विशेष बातों और खास नियमों का ध्यान रखना भी आवश्यक होता है।
शारदीय नवरात्रि से पहले अपने घर की अच्छी तरह साफ-सफाई करने के साथ साथ घर में शुभता बढ़ाने वाली कुछ विशेष चीजों में से अगर कोई एक भी चीज आप अपने घर ले आते है तो यह आपके लिए सौभाग्य के द्वार खोल देता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको माता रानी को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे चीजों की खरीददारी के लिए बता रहे हैं, जिसे नवरात्रि पर घर पर लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है और सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। तो आइए जानते हैं इन शुभ चीजों के बारे में-
नवरात्रि शुरू होने से पहले घर ले आये ये 8 शुभ चीजें
सोने या चांदी का सिक्का
नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना भी बेहद शुभ माना जाता है। सिक्के पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश का चित्र बना हुआ हो तो ये और भी ज्यादा मंगलकारी होता है। इसे लेकर अपने घर के मंदिर में स्थापित कर दें और पूजा करें। कहते हैं इससे घर में लक्ष्मी का वास होता है और घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
कलश
पीतल का हाथी
घर में अगर पीतल का एक छोटा सा हाथी लाया जाये तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। कहा जाता है की हाथी को शुभता, शक्ति, एकता और हिम्मत का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि नवरात्रि में पीतल का हाथी घर लाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी होती है और घर की नकारात्मकता खत्म होती है। घर में परिवार के बीच एकता बनी रहती है। इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि उसकी सूंड ऊपर की तरफ हो। इससे भगवान गणेश और मां लक्ष्मी का वास रहता है।
गोमती चक्र
गोमती चक्र को धन वैभव का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में आप इसे नवरात्रि के दौरान घर लाकर माता रानी के पूजा वाले स्थान पर रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा से आपको रुपये-पैसे की कमी नहीं होगी।
श्रीयंत्र
मान्यता है कि मां लक्ष्मी को श्री यंत्र बहुत प्रिय होता है। श्री का अर्थ है लक्ष्मी और यंत्र का अर्थ है उपकरण। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन श्रीयंत्र खरीदकर लाने और उसकी स्थापना करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और कभी धन की कमी नहीं होती है। सोने से बना श्रीयंत्र हमेशा प्रभावशाली रहता है, जबकि चांदी के श्रीयंत्र का शुभ प्रभाव 11 साल तक रहता है। वहीं, तांबे से बने श्रीयंत्र की शक्ति दो साल की होती है। आप अपनी क्षमतानुसार कोई भी श्रीयंत्र घर लेकर आ सकते हैं।
सोलह श्रृंगार
नवरात्रि से पहले घर में सोलह श्रृंगार का सामान लेकर आना बहुत ही शुभ माना जाता है। इस सामग्री को घर के मंदिर में स्थापित करने से मां दुर्गा की कृपा सदैव बनी रहती है। मां दुर्गा पर 9 दिनों तक इसे चढ़ा रहने दें और उसके बाद उसे आप पहन सकती हैं। मान्यता है कि इससे सुहागिनों को देवी से अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है और पति को दीर्घायु का वरदान प्राप्त होता है। इस बात का ध्यान रहे कि श्रृंगार के सामान को किसी अन्य महिला को न दें। इसके साथ ही घर में माता रानी की कृपा बनी रहती है।
कमल पर विराजमान देवी की तस्वीर
घर में धन-समृद्धि लाने के लिए नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी का ऐसा चित्रपट लाएं जिसमें वे कमल पर विराजमान हों और साथ ही उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हों। इससे आपके घर में सुख समृद्धि हमेशा बनी रहती है।
शंखपुष्पी की जड़
मां दुर्गा के नौ दिन बहुत पवित्र होते हैं, पहले दिन शुभ मुहूर्त में शंखपुष्पी पौधे की जड़ घर ले आएं और इसे चांदी के डिब्बे रखकर तिजोरी या धन स्थान पर रख दें। ऐसा करने से कभी रुपये पैसे में कमी नहीं महसूस होती है।
दोस्तों, ये हैं वो चीजें जिन्हें चैत्र नवरात्रि से पहले घर लाने से शुभता का आगमन होता है। साथ ही माँ दुर्गा प्रसन्न होती और जीवन में खुशियों का संचार होता है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Shardiya Navratri 2026, Shardiya Navratri, Navratri 2026, Durga puja 2026, Expert tips, Astrology, Shardiya Navratri 2026 Date, Shardiya Navratri 2026 Auspicious Things, Astrology Significance, Astrology Upay, Navratri, Astro tips, NAVRATRI SHOPPING, NAVRATRI 5 SHUBH THINGS, NAVRATRI 5 THING BRING AT HOME, SHARDIYA NAVRATRI 2026 GHATSTHAPANA MUHURAT, SHARDIYA NAVRATRI 2026 SHUBH YOGA, SHARDIYA NAVRATRI SHUBH CHEEZEIN, SHARDIYA NAVRATRI 2026 SHUBH MUHURT, शारदीय नवरात्रि 2026, शारदीय नवरात्रि शुभ चीजें, शारदीय नवरात्रि, नवरात्रि 2026, नवरात्रि










Post A Comment:
0 comments so far,add yours