Vijayadashami 2023: दशहरा पर करें ये आसान से उपाय, आपके जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति और साथ ही बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, मिलेगा मनचाहा फल

दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dussehra 2023 Upay: शारदीय नवरात्रि के अंत में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है दशहरा हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह त्यौहार महिषासुर राक्षस पर माँ दुर्गा की विजय और रावण पर भगवान श्रीराम की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

हिंदू धर्म में विजयादशमी का एक विशेष महत्व है। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। विजयदशमी यानी दशहरा के दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और रावण का वध किया था। तभी से हर साल दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं। देशभर में हर साल ये त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

विजयादशमी को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। कहा ये भी जाता है कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी काम लाभकारी होता है।ऐसे में हम आपको कुछ बेहद आसान और छोटे-मोटे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और साथ ही सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं-


दशहरा के दिन करें ये उपाय

 

1. विजयादशमी के दिन घर में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में कुमकुम, रोली या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


2. दशहरा के दिन पान खाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।


3. विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ओम विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। साथ ही मां अंबे को 10 तरह के फल अर्पित करें। साथ ही इस दिन एक झाड़ू खरीदें और उसे मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी।


4. दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से जीवन में रही अड़चने भी खत्म हो जाती है।


5. व्यापार में यदि तरक्की चाहते हैं आप तो दशहरा के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। इस नारियल को एक जोड़े जनेऊ, पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ाएं। इससे आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी।


दोस्तों, आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। www.99advice.com की तरफ से दशहरे पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 








Tags: dussehra 2023, dussehra 2023 date in india, dussehra 2023 upay bataiye, dussehra 2023 upay drik panchang, dussehra 2023 upay festival, dussehra 2023 upay hindi me, dussehra 2023 upay दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय hindi, dussehra and navratri, dussehra 2023 upay दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय youtube, dussehra ashtami 2023, dussehra ke din ke upay, dussehra ke totke bataye, importance of dussehra, दशहरा के उपाय, दशहरा के टोटके, दशहरे के उपाय, दशहरे के टोटके






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours