Holi 2022:
जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि
होली का उत्सव बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा
तिथि के दिन मनाया जाने वाला बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। पारंपरिक रूप से यह पर्व दो
दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। और फिर अगले दिन
अबीर-गुलाल और रंगों से होली का त्यौहार जिसे धुलेंडी के नाम से जाना जाता है, बड़े
हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। फाल्गुन मास में मनाए जाने के कारण होली को फाल्गुनी
नाम से भी जाना जाता है।
होलिका दहन को छोटी होली, कामदु पियरे या जलाने वाली होली भी कहा जाता है। यह आग जलाकर मनाया जाता है जो होलिका नामक राक्षसी के जलने का प्रतीक है। होलिका दहन के साथ होली का त्यौहार आरंभ हो जाता है। इसलिए होलिका दहन का इंतजार सभी लोगों को रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि होलिका दहन कब और किस दिन किया जाएगा। होली का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा और होली किस दिन जलेगी इसकी गणना पंचांग के द्वारा की जाती है।
होली के त्यौहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल यह त्यौहार 18 मार्च, 2022 शुक्रवार के दिन, रंगों का यह पर्व धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इसी के साथ होलिका दहन 17 मार्च की रात को होगा। कहते हैं कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान द्वारा की गई उसकी प्राणरक्षा की खुशी के रूप में मनाया जाता है।
इस वर्ष भद्रा पूंछ रात 09:06 बजे से 10:16 बजे तक है। दभद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। कहते हैं कि भद्रा वाले मुहूर्त में होलिका दहन अनिष्टकारी होता है। पुराणों के अनुसार, भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं जो स्वभाव से क्रोधी मानी जाती हैं। भद्रा काल में होलिका दहन करने की मनाही है।
होली पर बन रहे आधा दर्जन शुभ योग
साल 2022 में होली पर करीब आधा दर्जन शुभ योग बन रहे हैं। इसमें वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और ध्रुव योग शामिल हैं। इसके अलावा होली पर बुध-गुरु आदित्य योग भी बन रहा है। ज्योतिष के मुताबिक वृद्धि योग में किए गए काम लाभ देते हैं। खासतौर पर व्यापार के लिए यह योग बहुत लाभदायी माना गया है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए अच्छे कार्य खूब पुण्य देते हैं। ध्रुव योग का बनना कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने का मौका देता है। वहीं बुध-गुरु आदित्य योग में की गई होली की पूजा घर में सुख-शांति लाती है।
आइए जानते हैं होलिका दहन 2021 के बारे में….
होली शुभ
मुहूर्त 2022
हिंदू धर्म गुरु के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 17 मार्च, 2022 गुरुवार की रात 9:20 से लेकर 10:31 बजे तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सूखी लकड़ी और उपलों का ढेर लगाते हैं। फिर शुभ मुहूर्त में उसकी पूजा करके उसे जला दें। इसके अगले दिन रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई जाती है।
फाल्गुन पूर्णिमा 2022
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 28 मार्च 2021 को सुबह 03:27 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त- 29 मार्च 2021 को रात 12:17 बजे
होलिका दहन का मुहूर्त- 28 मार्च को शाम में 06:37 बजे से रात में 08:56 बजे तक
अवधि- 2 घंटे 20 मिनट