Shardiya Navratri 2023 Bhog: जानिए मां दुर्गा के नौ स्वरूप और क्या हैं उनके नौ स्वरूपों के अलग-अलग भोग –

नवरात्रि में 9 दिन किस तरह के भोग लगाकर करें प्रसन्न? जानिए

चैत्र नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से आरंभ हो रहे हैं। देश भर में इस अवधि में मंदिरों को सजाये जायेगें, माँ के दरबार सजेंगे, घरों में मां का पाठ होगा और लोग मां की आराधना में लीन हो जाएंगे। शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के अलग अलग 9 स्वरूपों जैसे की माता शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री, की पूजा और साधना की जाती है। इन 9 दिनों में मां की पूजा-उपासना के बाद 9 दिन अलग तरह की चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से मां जल्द प्रसन्न होकर आशीर्वाद देती हैं और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।

आइए जानिए आपको इन 9 दिन मां के किस स्वरूप को क्या भोग लगाना चाहिए।


नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा को लगाएं ये नौ अलग भोग 

नवरात्रि में 9 दिन किस तरह के भोग लगाकर करें प्रसन्न? जानिए

पहला दिन - मां शैलपुत्री (Shailputri Maa)

नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। हिंदू शास्त्रों में कहा गया है कि माता शैलपुत्री को गाय के दूध से बने पकवान अति प्रिय हैं। मां दुर्गा के इस स्वरूप को गाय के घी या दूध से बने मिष्ठान अर्पित करने चाहिए। कहा जाता है कि इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही आप माता को अनार का भोग भी लगा सकते हैं। अनार देवी मां का पसंदीदा फल माना जाता है।  

दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी (Maa Brahmacharini)

नवरात्रि के दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। इस दिन देवी मां को चीनी-मिश्री, सफेद मिठाई का भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि माता को सेब का फल अत्यंत प्रिय है, इसलिए आप सेब का भोग भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां पारिवारिक सदस्यों को लंबी आयु का वरदान देती हैं। 

तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta)

नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। इस दिन मां को दूध या मावे से बनी मिठाई का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से धन और वैभव का वरदान मिलता है। देवी चंद्रघंटा को केले और सेब का फल भी अर्पित कर सकते।

 चौथा दिन - मां कुष्मांडा (Maa Kushmanda)

चौथा दिन देवी कुष्मांडा का दिन होता है। इस दिन कुष्मांडा माता को मालपुए का भोग लगाकर उनकी आराधना कर सकते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भोग लगाने के बाद यह भोग दूसरों को खिलाने से बुद्धि तेज होती है इसलिये यह प्रसाद घर के सदस्यों को भी खिलाएं। इसके साथ ही कुष्मांडा माता को नाशपाती अत्यंत प्रिय है, इसलिए आप नाशपाती का भोग भी लगा सकते हैं।

नवरात्रि में 9 दिन किस तरह के भोग लगाकर करें प्रसन्न? जानिए

पाचवां दिन - मां स्कंदमाता (Maa Skandamata)

नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। इस दिन मां को केले का भोग लगाना शुभ माना जाता है। आप चाहें तो केले का हलवा बनाकर भी मां को चढ़ा सकते हैं। इस दिन केले का दान भी करना चाहिए ऐसा करने से मां करियर से जुड़े वरदान देती है।

छठां दिन - मां कात्यायनी (Maa Katyayani)

छठे दिन माता कात्यायनी का दिन होता है। माता कात्यायनी धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष की देवी कही जाती हैं, इसलिए आप उन्हें मीठा पान, शहद या अमरूद का भोग अर्पित करें। कहा जाता है कि मां को मीठा पान अर्पित करने से सौंदर्य बढ़ता है और आयु भी लंबी होती है।

सातवां दिन - मां कालरात्रि (Maa Kalaratri)

सातवें दिन आप माता कालरात्रि को खुश करने के लिए गुड़ और मेवे के लड्डू का भोग लगा सकते हैं। ऐसा करने से मां सारे कष्टों से मुक्ति दिलाती है और परिवार में खुशहाली आती है।

आठवां दिन - देवी महागौरी (Maa Mahagauri)

आठवें दिन महागौरी की पूजा करी जाती है और इस दिन मां को नारियल का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है। 

नौवां दिन - मां सिद्धिदात्री (Maa Siddhidatri)

नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री को चने और हलवे का भोग लगाया जाता है। साथ ही पूजा में तिल, संतरे, अनार आदि फल को भी प्रसाद में चढ़ा सकते हैं। इस दिन कन्या भोज कराने का भी विधान है। कहा जाता है कि नवमी के दिन तिल का भोग लगाने से अनहोनी की आशंका खत्म होती है।


नवरात्रि में 9 दिन किस तरह के भोग लगाकर करें प्रसन्न? जानिए

(Disclaimer: यहां उपलब्ध की गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)



 

 




Tags: bhog for navratri 2023, navratri date 2023, navratri bhog for 9 days, navratri each day significance, navratri fast benefits, navratri festival, navratri fasting rules, navratri food recipes, navratri goddess each day, navratri fasting rules, navratri festival, shardiya navratri 2023 bhog benefits, shardiya navratri 2023 ghatasthapana muhurat, shardiya navratri 2023 shubh muhurat, chaitra navratri 2023 9 days bhog, नवरात्रि उत्सव, नवरात्रि उपवास के नियम, नवरात्रि भोग, नवरात्री फलाहारी रेसिपीज इन हिंदी, नवरात्रि के 9 दिन के भोग, नवरात्रि में शुभ मुहूर्त, durga poojaशारदीय नवरात्रि 2023









____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours