शारदीयनवरात्रि 2023 का त्यौहार 15 Oct 2023 से लेकर 24 अक्टूबर 2023 तक है। इन दिनों वास्तु के कुछ खास उपाय कर लिए जाएं तो घर में सुख, समृद्धि बढ़ती है।

Navratri Vastu Tips: ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ही लाभ!

 Navratri Vastu Tips


हिंदू धर्म के प्रमुख त्यौहार नवरात्रि के आने में कुछ ही दिन शेष  हैं। धार्मिक दृष्टि से नवरात्रि पर्व की हिंदू धर्म में विशेष मान्यता के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। मां दुर्गा को सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की देवी कहा जाता है। माना जाता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी इच्छाएं मां पूर्ण करती हैं।

धार्मिक मान्यता है कि इन नौ दिनों तक घर में मां दुर्गा का वास होता है। इसलिए कोई नया या शुभ कार्य करने में मां का आशीर्वाद आपको मिलता है। ज्योतिषियों के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आएंगी। ऐसा माना जाता है कि जब मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आती हैं तो बारिश काफी ज्यादा होती है। इससे प्रकृति में चारों तरफ हरियाली ही हरियाली छाई रहती है।

आपने भी नवरात्रि के पर्व को धूमधाम से मनाने की तैयारी कर ली होगी। मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि के दिनो में कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए नहीं तो हानि भी उठानी भी पड़ती हैं। नवरात्रि की पूजा से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट होती है। नवरात्रि के दिनों में किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

1.  नवरात्रि पर्व का शुभारंभ देवी जी की प्रतिमा और घट स्थापना से होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार देवी मां और कलश स्थापना ईशान कोण यानी कि उत्तर-पूर्व कोण में करनी चाहिए। यह दिशा पूजा-पाठ के लिए  शुभ और उत्तम है। क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास माना जाता है।

2. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप देवी जी की प्रतिमा की स्थापना नहीं कर रही हैं, तो आपको इस कोण पर कलश और ज्वारे स्थापित करने चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है। 

3. वास्तु नियम के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा और कलश की स्थापना चौकी पर करना बहुत ही शुभ माना गया है। अगर संभव होतो आप चंदन की चौकी का भी प्रयोग कर सकते है। चंदन के प्रभाव से पूजा का स्थान सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र बन जाता है और वास्तु दोष शांत हो जाता है। 


Navratri Vastu Tips: ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ही लाभ!


4. वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि पर प्रत्येक दिन तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना और एक घी का दीपक जरूर जलाना चाहिए।

5. यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के किसी भी दिन में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाएं। इससे घर सुख-समृद्धि और शांति का बनी रहती है।

6. हिंदू धर्म में स्वास्तिक चिह्न को मंगलकारी माना गया है। वास्तुशास्त्र के अनुसार नवरात्रि के पहले दिन ही घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ हल्दी,चावल और लाल रंग से स्वास्तिक का निशान बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सब मंगलमय रहता है।

7. वास्तु नियमानुसार घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण द्वार बांधने से नकारात्मक शक्तियों का घर में प्रवेश नहीं होता है।


Navratri Vastu Tips: ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ही लाभ!


8. वास्तुशास्त्र के अनुसार नवरात्रि में घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैर घर में आने की दिशा में बनाएं। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। आजकल बाजार में मां के पैर के निशान वाले स्टीकर मिलते हैं, आप चाहें तो इन्हें भी लगा सकते हैं।

9. नवरात्र के दौरान पूरे नौ दिन एक तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें गुलाब की पत्तियां और इत्र डालकर घर के मुख्य द्वार पर रखें। इससे घर में माता लक्ष्मी का वास रहता है और नकारात्मकता भी दूर होती है।

10. नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने और हवन करने का भी महत्व है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अखंड ज्योति को आग्नेय दिशा यानी कि दक्षिण-पूर्व कोण की दिशा में रखना चाहिए। वास्तव में इस कोण में अग्नि देवता का वास होता है। इसके अलावा अगर आप हवन करते हैं तो उसे भी इसी कोण में करना उत्तम होगा। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की बीमारियां दूर होती हैं और शत्रुओं पर विजय मिलती है।

11. मां दुर्गा को लाल रंग अत्यंत प्रिय है। वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि में लाल रंग के कपड़े पहनकर मां दुर्गा की पूजा करना शुभ रहता है। साथ ही नवरात्रि में मां दुर्गा को गुलाब, गुड़हल और कमल का फूल चढ़ाना शुभ और मंगलकारी होता है। इससे मां दुर्गा अतिप्रलन्न होकर सभी प्रकार की विपदाओं को दूर करती हैं।


Navratri Vastu Tips: ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ही लाभ!


12. मान्यता है कि नवरात्रि में मां दुर्गा को भोग लगाते समय घंटी या ताली जरूर बजानी चाहिए। देवी दुर्गा तब भी भोग स्वीकार करती हैं जब उनका आवाहन किया जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, भोग लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

13. वास्तु शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि के दौरान घर में इस्तेमाल होने वाली पुरानी झाड़ू नहीं बदलनी चाहिए। नवरात्रि के बाद पुरानी झाड़ू को बदल सकते हैं। दरअसल हिंदू मान्यताओं में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

14. वास्तु के अनुसार, नवरात्रि के दिनों में सूर्यास्त के समय पूजा स्थान पर 7 कपूर जलाकर मां दुर्गा की आरती करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर की सारी नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। जिसके परिणामस्वरूप घर का वातावरण खुशहाल रहता है।

15. जो भी भक्त नवरात्रि की पूजा अर्चना करते हैं या व्रत रखते हैं उन्हें अष्टमी या नवमी के दिन घर में कन्या पूजन अवश्य करना चाहिए। कन्याओं को भोजन कराते समय उत्तर या पूर्व दिशा की ओर बैठाकर अपनी सामर्थ्य अनुसार भोजन कराएं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसा करने से घर के सारे वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में बरकत आती है।

 

Navratri Vastu Tips: ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न, मिलेगा लाभ ही लाभ!


16. नवरात्रि भर आपको माथे में नियमित लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए, ऐसा करने से आपका दिमाग शांत रहता है हर कार्य में आपका मन लगता है और जीवन में गतिशीलता बनी रहती है।

हम उम्‍मीद करते है कि ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट जरूर बताये। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़े रहें www.99advice.com । हमारी तरफ से आप सभी को नवरात्री की हार्दिक शुभकामनायें।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




 

Tags: navratri upay, navratri vastu tips, navratri vastu tips and trick in hindi, navratri vastu tips at home in hindi, navratri vastu tips blog in hindi, navratri vastu tips hindi me, navratri vastu tips ऐसे करें देवी मां को प्रसन्न मिलेगा लाभ ही लाभ, navratri vrat, navratri vrat vidhi, new vastu tips, satva navratri images, vastu tips for home, vastu tips for navratri in hindi, टोटके नवरात्रि के, देवी को कैसे खुश करें, देवी को प्रसन्न करने का उपाय, देवी को प्रसन्न कैसे करे, मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए क्या करना चाहिए, मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय, माता को प्रसन्न करने के उपाय, लक्ष्मी मां को कैसे प्रसन्न करें, लक्ष्मी मां को प्रसन्न करने के उपाय, लक्ष्मी माता को प्रसन्न करने के लिए क्या करें, वास्तु दोष टिप्स




____ 

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours