September 2022
कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

Bhog For Kanya Pujan: हिंदू धर्म में नवरात्रि का एक अलग ही महत्व माना गया है। नवरात्रि के 9 दिनों के दौरान माता के 9 रूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। यह 9 दिन बिल्कुल एक उत्सव की तरह होते है। इसके साथ ही अष्टमी और नवमी तिथि काफी खास मानी जाती हैं, क्योंकि इन दिनों में कन्या पूजन के साथ हवन करने का विधान है।

हिंदू धर्म में कन्याओं को साक्षात मां दुर्गा का स्वरूप माना जाता है। मान्यता के अनुसार नवरात्रि में छोटी-छोटी कन्याओं को भोज कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। कन्या भोज भारतीय परंपरा का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कन्या भोजन में बच्चियों को हलवा पूड़ी खिलाया जाता है और माता रानी को भी भोग लगाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

अगर आप भी अपने घर में कंजक बैठाते हैं और हर साल की तरह सूजी का हलवा और पूड़ी परोसते हैं तो इस बार कई सारी चीजों का प्रसाद बना कर उन्हें परोसा जा सकता है। आज के इस आर्टिकल में मैं आपको कुछ अन्य पकवानों (Dishes) के बारे में बताने जा रही हूँ जो आप कंजक में कन्याओं को परोस सकते हैं जो कि उन्हें खूब स्वादिष्ट लगेंगे।

1. बादाम का हलवा

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

हम सभी बादाम के सेहत से जुड़े फायदे तो जानते ही हैं। नवरात्रि में आप कन्या भोजन (Kanjak Bhog) के दौरान सूजी का हलवा और पूड़ी के अलावा बादाम के हलवे का भोग भी लगा सकती हैं। बादाम का हलवा जितना स्वादिष्ट होता है उतना ही सेहतमंद भी होता है। तो इस बार कन्या पूजन में सूजी के हलवे की जगह आप बादाम का हलवा खिलाएं और कन्याओं को प्रसन्न करें।

2. खीर

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

चावल या मखाने से बनाई हुई खीर का भोग भी आप कन्या पूजन में लगा सकते हैं। दुर्गा मां को खीर चढ़ाना बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि मां दुर्गा को खीर बहुत पसंद है। साथ ही अधिकतर कन्याएं भी खीर खुश होकर खाती है क्योंकि खीर (Kheer) खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। तो इस नवरात्र आप कन्या पूजन में खीर पूड़ी भी खिला सकते हैं।

3. जलेबी

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

बच्चों के मनपसंद पकवानों में से एक होती है जलेबी। यह खाने में भी बेहद टेस्टी लगती है। यह सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली मिठाइयों में से भी एक है। इसे आप भोग में भी लगा सकती हैं। अगर आप खुद से जलेबी ना भी बनाना चाहें तो इसे बाहर से मंगवाया जा सकता है। तो इस बार कन्या पूजन पर कन्याओं को हलवे की जगह जलेबी खिला सकती हैं।

4. मेवा 

 

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

पूजा के लिए इस्तेमाल होने वाला मेवा का भी कन्या पूजन में भोग लगाया जा सकता है। काजू, बादाम से लेकर किशमिश तक आप किसी भी मेवा से कन्याओं को भोग लगा सकते हैं।

5. बर्फी

कन्या पूजन पर हलवा पूड़ी के अलावा कन्याओं को लगाएं इन 5 चीजों का भोग

नवरात्रि में आप चाहे तो सादी बर्फी, खोए की बर्फी या नारियल बर्फी का भी प्रयोग कर सकते हैं। आप इसे माता को भोग के रूप में भी चढ़ा सकते है। बर्फी त्योंहारों पर तो बनाई ही जाती ही है लेकिन कन्या भोज में हलवा-पूड़ी के साथ बर्फी खिलाएंगे तो कन्याएं और खुश हो जाएंगी।

तो दोस्तों ये थी कुछ चीजें जिन्हें आप कन्या पूजन के दौरान बना कर कन्याओं को खिला सकते हैं। अगर आपको हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो अपने दोस्तों के साथ इसे जरूर शेयर करें। साथ ही अन्य लेख पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ जुड़े रहें।







Tags: kanya bhoj navratri, kanya poojan vidhi, kanya puja bhog, kanya puja chana recipe, kanya puja gift ideas, kanya puja prasad, kanya puja recipes, kanya puja vidhi, kanya pujan on ashtami or navami, kanya pujan shubh muhurat 2023, Chaitra Navratri 2023, shardiya navratri 2023 कन्या पूजन पर इन 5 चीजों का भोग video, कंजक पूजन कैसे करें, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त 2023, कन्या पूजन की विधि, कन्या पूजन के नियम, कन्या पूजन भोग, कन्या पूजन में क्या खिलाना चाहिए, कन्या भोजन, नवरात्रि कन्या पूजन कब है, नवरात्रि में कन्या पूजन का महत्व




____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय, खूब बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Dussehra 2023 Upay: शारदीय नवरात्रि के अंत में मनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक है दशहरा हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार, यह त्यौहार महिषासुर राक्षस पर माँ दुर्गा की विजय और रावण पर भगवान श्रीराम की जीत के जश्न के रूप में मनाया जाता है। विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व है।

हिंदू धर्म में विजयादशमी का एक विशेष महत्व है। हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व मनाया जाता है। विजयदशमी यानी दशहरा के दिन प्रभु श्री राम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी और रावण का वध किया था। तभी से हर साल दशहरा यानी विजयादशमी के दिन लोग रावण के पुतले का दहन करके बुराई के ऊपर अच्छाई की जीत का पर्व मनाते हैं। देशभर में हर साल ये त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

विजयादशमी को शास्त्रों में सबसे श्रेष्ठ बताया गया है। कहा ये भी जाता है कि इस दिन विजय मुहूर्त में शुरू किया गया कोई भी काम लाभकारी होता है।ऐसे में हम आपको कुछ बेहद आसान और छोटे-मोटे उपाय बताने जा रहे हैं जिनसे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी और साथ ही सालभर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी। तो आइए जानते हैं वह कौन से उपाय हैं-


दशहरा के दिन करें ये उपाय

 

1. विजयादशमी के दिन घर में उत्तर-पूर्व दिशा (ईशान कोण) में कुमकुम, रोली या लाल रंग के फूलों से रंगोली या अष्टकमल की आकृति बनाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।


2. दशहरा के दिन पान खाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।


3. विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते समय 'ओम विजयायै नम:' मंत्र का जाप करें। साथ ही मां अंबे को 10 तरह के फल अर्पित करें। साथ ही इस दिन एक झाड़ू खरीदें और उसे मंदिर में दान कर दें। मान्यता है कि इससे नौकरी और व्यापार में उन्नति मिलेगी।


4. दशहरा के दिन शमी के पेड़ की पूजा करना शुभ माना गया है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से जीवन में रही अड़चने भी खत्म हो जाती है।


5. व्यापार में यदि तरक्की चाहते हैं आप तो दशहरा के दिन एक नारियल को पीले कपड़े में लपेट लें। इस नारियल को एक जोड़े जनेऊ, पान और मिठाई के साथ राम मंदिर में चढ़ाएं। इससे आपको व्यापार में तरक्की मिलेगी।


दोस्तों, आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। www.99advice.com की तरफ से दशहरे पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।) 








Tags: dussehra 2023, dussehra 2023 date in india, dussehra 2023 upay bataiye, dussehra 2023 upay drik panchang, dussehra 2023 upay festival, dussehra 2023 upay hindi me, dussehra 2023 upay दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय hindi, dussehra and navratri, dussehra 2023 upay दशहरा पर करें 5 चमत्कारिक उपाय youtube, dussehra ashtami 2023, dussehra ke din ke upay, dussehra ke totke bataye, importance of dussehra, दशहरा के उपाय, दशहरा के टोटके, दशहरे के उपाय, दशहरे के टोटके






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."

नवरात्रि में करें ऐसे दुर्गा चालीसा का पाठ, मां अंबे बनाएंगी बिगड़े काम

मुख्य बातें

नवरात्र 9 दिन के होते हैं और इन 9 दिनों में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्रि में मां दुर्गा चालीसा का पाठ करना फलदायी माना जाता है।

चालीसा में देवी-देवताओं का गुणगान किया जाता है।

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा करने वाले भक्तों की मां हर मुराद पूरी करती हैं।


हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का बहुत महत्व है।अश्विनी माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से हर साल शारदीय नवरात्र शुरू होते हैं। नवरात्रि के दिनों को मां दुर्गा की पूजा के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इस दौरान मां अम्बे के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। 15 अक्टूबर 2023 से नौ दिवसीय शारदीय नवरात्रि का पावन पर्व प्रारंभ हो रहा है। यह पर्व दशहरा के दिन 24 अक्टूबर को समाप्त होगा। आज मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैत्रपुत्री की पूजा का दिन है। आज घटस्थापना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा आराधना प्रारंभ हो गई है। नवरात्रि की पूजा में मंत्र, आरती और चालीसा का महत्वपूर्ण स्थान है।

सामान्य तौर पर भक्त पूजा में चालीसा पढ़ते हैं। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा चालीसा का पाठ करना बहुत फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शारदीय नवरात्रि में मां जगदंबे की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और इस सिद्ध चालीसा का पाठ करने से कई प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती हैं।

आज यहां पर आपके लिए मां दुर्गा चालीसा के पाठ के लाभ दिये जा रहे हैं, जिन्हें जान कर आप भी दुर्गा चालीसा का पाठ पढ़कर, मां दुर्गा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। माँ दुर्गा चालीसा पाठ के लाभ इस प्रकार हैं….


दुर्गा चालीसा पाठ के लाभ

नवरात्रि में करें ऐसे दुर्गा चालीसा का पाठ, मां अंबे बनाएंगी बिगड़े काम

1.  दुर्गा चालीसा को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका पाठ करने से मन और मस्तिष्क शांत मुद्रा में रहता है।

2.  इसका पाठ करने से आकस्मिक संकट, वित्तीय हानि या अन्य प्रकार की समस्याओं से सुरक्षा मिलती है।

3.  दुर्गा चालीसा का पाठ करने से शरीर में निरंतर उर्जा का संचार होता रहता है।

4.  दुर्गा चालीसा का पाठ हमें शत्रुओं से लड़ने की शक्ति और साहस प्रदान करता है।

 

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)








Tags: durga chalisa benefits in hindi, durga chalisa and aarti in hindi pdf, durga chalisa benefits quora, durga chalisa chanting benefits, durga chalisa drik panchang, 
durga chalisa effects, durga chalisa fayde, durga chalisa gita press pdf, durga chalisa miracles, durga chalisa namo namo ambe dukh, navratri durga chalisa path, shardiya navratri 2023 नवरात्रि में करें दुर्गा चालीसा का पाठ, दुर्गा चालीसा का महत्व, दुर्गा चालीसा पाठ करने के फायदे, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ anuradha paudwal, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ benefits, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ fayda, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ in hindi pdf, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ meaning in hindi, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ upay, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ कब करना चाहिए, नवरात्रि में दुर्गा चालीसा का पाठ कैसे करें, नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती का पाठ कैसे करें, पढ़ने दुर्गा चालीसा रोजमर्रा के लाभ





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."