![]() |
Hariyali
Teej 2026 Upay: करें हरियाली तीज पर ये 7 आसान उपाय, रिश्तों में बढ़ेगा प्रेम ही प्रेम |
हिंदू धर्म
में आने वाले हर व्रत और त्योहार का विशेष महत्व है। सावन के पवित्र माह में आने वाले
सभी व्रत बेहद खास होते हैं। ये पर्व मां पार्वती और महादेव के पुनर्मिलन की निशानी
है। इस दिन माता पार्वती की पूजा की जाती है।
महिलाओं को लिए हरियाली तीज का विशेष महत्व होता है। हरियाली तीज का व्रत अखंड सौभाग्य, सुखी दाम्पत्य जीवन और पति-पत्नी के बीच प्रेम भाव को बढ़ाने के लिए रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलायें निर्जला व्रत रखती है, दुल्हन की तरह तैयार होकर मां पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन की और अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। तो वहीं कुवांरी कन्याएं मनवांछित वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत रखती हैं।
ज्योतिषयों के अनुसार इस बार हरियाली तीज पर रवि योग और शिव योग (Hariyali Teej 2026 Yog) भी बन रहे है, जो पूजा के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे में इस दिन का महत्व और बढ़ गया है। हरियाली तीज के दिन आप अपने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कुछ आसान उपाय कर सकते हैं। इससे मनचाहे वर, सुखी दाम्पत्य जीवन और वैवाहिक जीवन की समस्याओं का समाधान हो सकता है और आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बन सकता है।
हरियाली तीज
के दिन आप कुछ खास उपाय अपनाकर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति कर सकती हैं और अपने वैवाहिक
जीवन को सुखमय बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं हरियाली तीज के लिये कुछ आसान उपाय-









