दशहरा के दिन यदि नीलकंठ पक्षी के दर्शन के अलावा इन चीजों के भी दर्शन हो जाएं तो ये आपके भविष्य के लिए विशेष संकेत हो सकते हैं। आइए जानें उनके बारे..

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

हिंदू धर्म में अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। दशहरा पर्व की पौराणिक कथा असत्य पर सत्य की जीत के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत को भी दिखाती है। इसे विजयदशमी भी कहते हैं। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था और लंका पर विजय प्राप्त की थी और इसी विजय पर्व को लोग विजयादशमी के नाम से जानने लगे। इस दिन शस्त्र पूजन किया जाता है तो वहीं शाम के समय रावण का दहन होता है।

देश के हर कोने में अलग अलग तरह से दशहरा (Dussehra 2023) मनाया जाता है, कहीं मेला लगता है तो कहीं रावण दहन, कहीं रामलीला होती है तो कहीं रावण की पूजा की जाती है। इस पावन पर्व पर ऐसी कई मान्यताएं हैं जो काफी लाभकारी और शुभ मानी जाती हैं।

आज के दिन किसी भी कार्य की शुरुआत करना शुभ माना जाता है। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी भी हैं, जो संकेत देती हैं, कि आज आपकी सोई हुई किस्मत चमकने वाली है। कई बार इसके संकेत भी आपको पहले से ही मिलने लगते हैं। आज के इस शुभ दिन यदि आपको एक विशेष पक्षी के अलावा कुछ ऐसी अन्य चीजें भी दिख जाएं, जो साधारणतया दिखाई नहीं देती हैं, तो समझ लीजिये आपका शुभ समय अब शुरू होने वाला है। आपके जीवन में खुशहाली आनेवाली है।

आइये जानते है कौन सी है वो चीजें-

1. नीलकंठ पक्षी के दर्शन

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

नीलकंठ पक्षी एक ऐसा पक्षी है जिसका कंठ नीले रंग का होता है और इसी वजह से इसे नीलकंठ कहते हैं। नीलकंठ पक्षी को भगवान शिव का ही रूप माना जाता है। यह पक्षी आमतौर पर दिखाई नहीं देता है लेकिन अगर कभी ये पक्षी दिख जाए, तो इसका दिखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष के जानकारों का ऐसा मानना है कि दशहरे के दिन अगर किसी को नीलकंठ पक्षी नजर आ जाए तो यह उसके लिए अच्छे समय की शुरुआत होने का संकेत होता है और वहीं जो काम वो करने जा रहे हैं उसमें सफलता मिलती है। भगवान राम ने इस पक्षी को देखने के बाद ही रावण को पराजित किया था।


2. मछली को तैरते हुए देखना

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

दशहरे वाले दिन तैरती हुई मछली के दर्शन होना भी शुभ माना जाता है। अगर आप कहीं जा रहे हों और रास्ते में किसी नदी या तालाब के पास से गुजरते हुए आपको पानी में तैरती मछलियां नजर आ जाएं तो यह एक अच्छा शगुन होता है। ऐसा समझ लीजिए आपका भाग्य अब चमकने वाला है। ज्योतिषों का कहना है कि अगर ऐसा होता है तो ये आपके जीवन से तमाम संकटों के दूर होने का संकेत है। माना जाता है कि इससे आपके काम तो बनते ही हैं, साथ ही पूरे साल आपके घर में आनंद और उत्सव का माहौल बना रहता है।

3. गिलहरी का दिखना

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

इस दिन गिलहरी का दिखना भी शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि गिलहरी को भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए यदि गिलहरी आपको दिखाई देती है, तो ये भी आपके जीवन में खुशहाली का संकेत है।


4. अपने कुलदेवी-देवता के दर्शन या देव दर्शन

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन अपनी कुल देवी और कुलदेवता के दर्शन करना भी बहुत फलदायी होता है।अपनी कुलदेवी और कुलदेवता की पूजा से आपके कष्ट कम होते हैं। इसके अलावा इस दिन अगर आप किसी यात्रा पर हैं तो भगवान के मंदिर में देव दर्शन करना भी इस दिन शुभ माना गया है। आप भगवान राम या भगवान शिव के किसी भी मंदिर में जाकर उनके दर्शन करके भी लाभ पा सकते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से एक वर्ष तक आपका समय शुभ और मंगलमय होगा।

5. पान जरूर खायें

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

दशहरे वाले दिन पान का भी अपना महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन श्रीराम भक्त हनुमान को पान चढ़ाने से मन की मुरादें पूरी होती हैं। दरअसल पान को विजय का सूचक माना गया है। पान का बीड़ा शब्द का एक महत्व यह भी है इस दिन हम सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं। ऐसे में इस दिन विशेष पर हनुमानजी को पान चढ़ाने से आपके कष्ट हर लिए जाएंगे और आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। इसके साथ ही दशहरे के अवसर पर पान खाना भी शुभ शगुन माना गया है। लोक मान्यता है कि दशहरा के दिन पान की लाली जितनी चढ़ती हैं वर्ष उतना ही उत्तम और सुखद होता है। अबकी बार आप भी दशहरा के अवसर पर पान के पत्तों का यह टोटका आजमाकर देख सकते हैं।


6. देवी की चरण धूलि 

दशहरे पर करें इन 6 चीजों के दर्शन

अगर आपके आस-पास पूजा पंडाल में मां दुर्गा की पूजा होती है तो मूर्ति विसर्जन से पहले मां के चरणों को नए वस्त्र से पोंछकर उसे तिजोरी या अलमारी में रख लीजिए। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय से आय और संचित धन में वृद्धि होती है।

हम उम्मीद करते है कि ऊपर दी गई जानकारी आपको पसंद आई होगी।आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट जरूर बताये। बाकी अन्य लेखों को पढ़ने के लिए आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ ऐसे ही जुड़े रहें। हमारी तरफ से आप सभी को दशहरे की हार्दिक शुभकामनायें।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

 



Tags: दशहरे पर करें इन चीजों के दर्शन करें, दशहरे पर क्या करना चाहिए, विजयदशमी 2023, दशहरे के टोटके, दशहरे के उपाय, दशहरे के अचूक उपाय, दशहरे का इतिहास, vijayadashami festival, vijayadashami and dussehra same, vijayadashami and dasara, vijay dashmi 2023, neelkanth dussehra, neelkanth bird dussehra, navratri dussehra 2023, dussehra upay, dussehra muhurat 2023, dussehra and navratri, dussehra 2023, best dussehra celebration in india, विजयदशमी पर शुभ संकेत,  auspicious occation, vijayadashami, दशहरा, विजयदशमी






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours