
Janmashtami bhog 2026: आस्था और विश्वास का अनूठा संगम है भारत और इसी विश्वास और आस्था पर जीवित है विश्व का सबसे प्राचीनतम हिन्दू धर्म। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का हिन्दू धर्म में एक अलग स्थान है। कथाओं और महाभारत के अनुसार, मथुरा के कारागार में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय देवकी मां के गर्भ से उस समय हुआ था जब, चारों तरफ पाप, अन्याय और आतंक का प्रकोप था और धर्म जैसे लुप्त सा हो गया था। उस समय धर्म को पुनः स्थापित करने के लिए ही द्वापर युग में कान्हा का जन्म हुआ। आज भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी इसी उद्देश्य से मनाई जाती है।
भाद्रपद का महीना शुरू होते ही जन्माष्टमी के त्योहार की धूम भारत के प्रत्येक हिस्से में मचने लगती है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी 04 सितंबर, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami) पर भक्त व्रत रखकर रात्रि 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण की विशेष पूजा करते हैं और रातभर भजन कीर्तन करते हैं। इस दिन लड्डू गोपाल को पीले रंग के नए वस्त्र पहनाएं जाते है और उनका श्रृंगार करके, बांसुरी और मोर पंख लगाया जाता है। पालने में रखकर लड्डू गोपाल को झूला भी झुलाया जाता है। इस पर्व की तैयारियां लोग बहुत ही हर्षोल्लास के साथ करते है। इस दिन घरों में कई तरह के पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं।
जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण को छप्पन भोग (Krishna Janmashtami Bhog) चढ़ाने की भी परंपरा है लेकिन, कई चीजें ऐसी हैं जो भगवान श्रीकृष्ण को अति प्रिय हैं। जैसे कि फल में खीरे का भोग जरूर लगाएं। इसके साथ ही जन्माष्टमी पर खासकर पंजीरी का भी भोग लगाया जाता है। आज के हमारे इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है कि वो कौन सा ऐसा भोग है जो भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय हैं जिसे चढ़ाते ही भगवान श्री कृष्णा जल्द ही प्रसन्न हो जाते है। आइए जानते है उस प्रिय भोग की रेसिपी-
धनिया पंजीरी बनाने की रेसिपी (Dhaniya Panjiri Recipe)
Prep Time: 10
min
Cooking Time: 20
min
Serving: 4 लोग
Calories: 154
सामग्री
धनियां पाउडर- 100 ग्राम (एक कप)
देशी घी- 4 टेबल स्पून
पिसी चीनी या बूरा- आधा कप
मखाने- आधा कप (कटे हुए)
पका नारियल- आधा कप (कद्दूकस किया हुआ)
काजू- 10 (बारीक कटे हुए)
बादाम- 10 (बारीक कटे हुए)
किशमिश- 10
खरबूज (मगज) के बीज-
1/4 कप
गोंद- 1
छोटा चम्मच
तुलसी की पत्तियां- आवश्यकताअनुसार
बनाने का तरीका (How To Make Dhaniya Panjiri)
✶ धनिया पंजीरी बनाने के लिए पहले धनिये को हल्का सा रोस्ट कर लें। फिर मिक्सी के जार में डालकर पीस लें।
✶ अब पंजीरी बनाने के लिए एक कड़ाही में ¼ कप घी डाल कर इसे गैस पर गर्म होने रखिए।
✶ सबसे पहले कड़ाही में मखाने डाल कर मखाने को 1 से 2 मिनट कुरकुरा होने तक भून लीजिए। अब इन्हें एक थाली में निकाल दीजिए।
✶ गैस की आंच मध्यम रखिए। इसी कड़ाही में कलछी से चलाते हुए काजू को तल कर मखाने वाली थाली में निकाल लीजिए।
✶ इसके बाद बादाम को भी 1 मिनट तक तल कर उसी थाली में निकाल लीजिए।
✶ फिर मध्यम आंच पर ही किशमिश को 1 मिनट तक कलछी से चलाते हुए कड़ाही में से निकाल कर थाली में रख लीजिए।
✶ अब मगज डालकर चटकने तक घी में भून कर उसे थाली में निकाल लें।
✶ फिर इसमें गोंद डाल कर उसके फूल जाने तक इसे कलछी से चलाते हुए भून कर थाली में निकाल लीजिए।
✶अब कढ़ाई में बचे हुए घी में धनिया पाउडर डाल कर उसे लगातार कलछी से चलाते हुए जब तक धनिया पाउडर का कलर हल्का ब्राउन ना हो जाए और उसमें से अच्छी खुशबू आने लगे तब तक इसे भून लीजिये। धनिया पाउडर को भूनने में 3 से 4 मिनट का समय लग सकता है।
✶ अब भुने हुए धनिया पाउडर को उसी थाली जिसमें सभी चीजें रखी हैं उसमें निकाल कर रख लीजिये और सारी सामग्री को ठंडा होने दीजिए।
✶ सभी चीजों के ठंडा होने पर उसमें पिसी हुई शक्कर, कद्दूकस किया सूखा नारियल
डाल कर सारी चीजों कोअच्छी तरह से
मिला दीजिए।
✶ सारी चीजे मिलाने के बाद इसमें तुलसी के पत्ते रख दीजिए।
✶ धनिया पंजीरी बन कर तैयार है। ये धनियां की पंजीरी आप अपने लड्डू गोपाल को खिलाइये और आप भी खाइये।
दोस्तों इस जन्माष्टमी पर आप भगवान श्री कृष्णा को धनिया पंजीरी का भोग अवश्य लगाए। इसी के साथ हमारी तरफ से आप सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्णा का आशीर्वाद हम सभी के परिवारों पर सदैव बना रहें। साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह रेसिपी जरूर पसंद आयी होगी तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। इसके साथ ही हमें कमेंट करके भी जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
Tags: Krishna
Janmashtami 2026, Janmashtami, Krishna Janmashtami 2026 bhog, panjiri recepie,
Krishna Janmashtami date, shri krishna, Food, Food Recipe, Janmashtami Kab Hai,
Janmashtami Prasad Items, Janmashtami Date, Lifestyle, Lord Shri Krishna,
Janmashtami 2026 Priy Bhog, Janmashtami 2026 Prasad, panjiri recepie,
Janmashtami 2026 Festival, Janmashtami 2026 Vrat, Janmashtami 2026 Bhog, Lord
Krishna, Janmashtami 2026 Dhaniya Panjiri, Janmashtami 2026 Panchamrit Bhog,
Janmashtami 2026 Aata Panjiri, Dhaniya
panjiri recepie, Hindu festival, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
2026
99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."