Navratri 2023 Puja: नवरात्रि में माँ दुर्गा का पूजन करने से सुख, समृद्धि प्राप्त होती है। इसलिए नवरात्रि की पूजा करते समय इन गलतियों को करने से बचे।

Shardiya Navratri 2023: मिलेगा मन चाहा फल, नहीं होगी पूजा निष्फल, अगर रखेंगे इन 7 बातों का ध्यान


Navratri 2023 puja mein jarur kare ye 7 kaam: 15 अक्टूबर से मां दुर्गा घर-घर विराजेंगी, हर घर में गूंजेगी माँ की ललकार। इस साल शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ 15 अक्टूबर दिन रविवार से हो रहा है। इस साल शारदीय नवरात्रि पर माता रानी हाथी पर सवार होकर रही हैं। माना जाता है कि हाथी पर सवार होकर आना शुभ होता है और आने वाले साल में खुशियां लेकर आता है।

नवरात्रि के हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। साथ ही कलश स्थापना भी की जाती है। कुछ लोग इस दौरान अखंड ज्योत भी जलाते है। इस दौरान पूजा के सभी नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। लेकिन अक्सर लोग नवरात्रि की पूजा में कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके चलते उनकी नवरात्रि अधूरी रह जाती है और आपका किया गया व्रत फलित नहीं हो पाता। 

आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले है कि कौन सी है वो गलतियां जिन्हें करने से बचना चाहिए या कौन से ऐसे 7 काम करने चाहिए, जिससे मां दुर्गा प्रसन्न हों और व्रत-पूजा भी सफल हो। आइये जानते है विस्तार से-


शारदीय नवरात्रि में जरूरी करें ये 7 काम


1. माँ दुर्गा का करें आह्वान 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा नवरात्रि के प्रथम दिन कैलाश पर्वत से अपने वाहन पर सवार होकर परिवार के साथ पृथ्वी पर आती हैं। अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको पूजा से पूर्व मां दुर्गा का आह्वान करना चाहिए। उनका स्वागत करना चाहिए। आह्वान का अर्थ है कि आप मातारानी को अपने घर आने का निमंत्रण दे रहे हैं। इसीलिए नवरात्रि पूजा शुरू करने से पहले हाथ जोड़कर माँ का आह्वान जरूर करें।


2. कलश स्थापना

नवरात्रि के प्रथम दिन प्रतिपदा तिथि को कलश स्थापना या घटस्थापना का महत्वपूर्ण अनुष्ठान किया जाता है। अगर आप नवरात्रि का व्रत रखते हैं तो आपको कलश स्थापना करनी चाहिए। देवी पुराण के अनुसार, मां भगवती की पूजा से पहले कलश स्थापना जरूरी है। कलश को वैभव, सुख-समृद्धि आदि का प्रतीक मानते हैं। मान्यता है कि पूजा के दौरान कलश को देवी की शक्ति के प्रतीक के रूप में स्थापित किया जाता है। कलश में ब्रह्मा, विष्णु, शिव और दैवीय शक्तियों का वास होता है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना जरूर करें।

3. अखंड ज्योत जलाएं

अगर आप शारदीय नवरात्रि का व्रत रखते हैं, तो प्रतिपदा तिथि से दशमी तिथि तक अखंड ज्योत जलानी चाहिए। अखंड ज्योत से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। कुछ घरों में अखंड ज्योत जलाई जाती है। तो वहीं कुछ घरों में सुबह-शाम माँ के आगे ज्योत जलाई जाती है।

Shardiya Navratri 2023: मिलेगा मन चाहा फल, नहीं होगी पूजा निष्फल, अगर रखेंगे इन 7 बातों का ध्यान

4. आरती करना

आमतौर पर कुछ लोग आरती किए बगैर ही उपवास रख लेते हैं। हालांकि, यह तरीका गलत है। यदि आप नवरात्रि का उपवास कर रहे हैं तो नियमनुसार आरती जरूर करें। इससे आपके व्रत को पूर्ण माना जाता है। इस दौरान सुबह-शाम मां दुर्गा की पूजा- आरती करने के साथ ही उन्हें उनकी पसंदीदा चीजें जैसे खीर, रसगुल्ले आदि का भोग लगा सकते हैं।


5. नवरात्रि हवन

किसी भी पूजा में हवन का विशेष महत्व है। कोई भी पूजा या उपवास तब तक पूरा नहीं माना जाता है, जब तक हवन ना किया जाए। इसलिए नवरात्रि में हवन जरूर करना चाहिए। यह आपके उपवास को पूरा करता है। इसके बिना आपकी पूजा पूर्ण नहीं होगी। हवन के समय आप जिन सामग्री से आहुति देते हैं, वे नवग्रह, देवी और देवताओं को प्राप्त होते हैं। उससे प्रसन्न होकर वे आपके उद्देश्य की पूर्ति में सहायक होते हैं। हवन करने से मानसिक शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है।


6. माता का श्रृंगार

आपकी पूजा में माता का 16 श्रृंगार होना बेहद जरूरी है। जिनमें बिंदी, सिंदूर, लाल चूड़ी, मेहंदी, बाजूबंद, हाथ फूल, मांग टीका, झुमके, नथ, काजल, मंगलसूत्र, लाल चुनरी, कमरबंद, कुमकुम, पायल और बिछिया का नाम शामिल है। ऐसा करने से जातक को मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Shardiya Navratri 2023: मिलेगा मन चाहा फल, नहीं होगी पूजा निष्फल, अगर रखेंगे इन 7 बातों का ध्यान

7. कन्या पूजन

नवरात्रि की पूजा में कन्या पूजन बेहद शुभ माना जाता है। इसके बिना नवरात्रि अपूर्ण मानी जाती है। सभी कन्या देवी के समान होती है, इसलिए अष्टमी या नवमी के दिन कन्या पूजन करना चाहिए। कन्या पूजा करने से सभी प्रकार के सुख, वैभव, समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नवरात्रि में परिवार के साथ पूजा करने से सभी लोग माता रानी के आशीर्वाद के साथ सुख, समृद्धि प्राप्त होती है। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Navratri Puja, Navratri 2023, Durga Puja 2023, Shardiya Navratri 2023, Navratri 2023 Ghatasthapana, Navratri don't do these things, Maa Durga, Astrology, Dharma Aastha, Durga Pooja, Durga Puja festival, Navratri, Durga maa






99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours