Shardiya Navratri 2023: इस बार शारदीय नवरात्रि पर 3 शुभ योग का संयोग बनने जा रहा है जिससे व्रती पर मां दुर्गा की पूजा और व्रत करने से असीम कृपा बरसेगी

Shardiya Navratri 2023: 30 साल बाद इन दुर्लभ शुभ योग से बन रही है शारदीय नवरात्रि खास, जानिए यहां


Shardiya Navratri 2023 Yog: पितृपक्ष खत्म होने के साथ ही और सूर्य ग्रहण के ठीक एक दिन बाद ही शारदीय नवरात्रि का त्यौहार आंरभ हो जाएगा। इसके साथ ही चारों तरफ माता रानी के जयकारे की गूंज सुनाई देने लगेगी। पूरा संसार फिर से एक बार भक्तिमय हो जायेगा। इस बार नवरात्रि में कोई भी ऐसा दिन नहीं है जिसमें कोई दो तिथि एक दिन में पड़ रही हो यह अत्यंत शुभ है। माता रानी धरती के लोगों को धन, संपदा, वैभव ऐश्वर्य से युक्त करेंगी।

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार से हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर 2023 दशहरा (विजयादशमी)के दिन होगा। नवरात्रि के पूरे नौ दिन देवी दुर्गा की विधि-विधान के साथ उपासना करने से भक्तों की हर अधूरी इच्छा पूरी हो जाती है। मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए जगह-जगह भंडारा और जगराता, जागरण का आयोजन किया जाता है। वही कई जगहों पर देवी मां का भव्य पंडाल भी सजाया जाता है, जहां मां शेरावाली की मूर्ति स्थापित की जाती है। 

इस बार शारदीय नवरात्रि बहुत ही खास मानी जा रही है। क्योंकी इस बार माँ दुर्गा अपने वाहन हाथी पर सवार होकर रहीं है, जो खुशहाली, समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन 30 साल बाद कई अद्भुत दुर्लभ शुभ संयोग का निर्माण होने जा रहा है। आइए जानते है इसके बारे में विस्तार से-


शारदीय नवरात्रि के पहले दिन 3 शुभ योग:


शश राजयोग

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन शश राजयोग बन रहा है। शनि के प्रभाव से एक महायोग का निर्माण होता है जिसे शश राजयोग कहते हैं। कहते हैं जिसकी कुंडली में शश राजयोग बनता है उसके अच्छे दिन शुरु हो जाते हैं। वह राजा की तरह जिंदगी जीता है। धन और संपत्ति में समृद्धि मिलती है। व्यक्ति का जीवन सुखमय है। 


भद्र राजयोग

इस योग का संबंध बुध ग्रह से हैऔर इसके प्रभाव से व्यक्ति लेखन एवं कारोबार के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्त करता है। उसकी बुद्धि और वाणी प्रभावशाली हो जाती है, जिससे कार्य में सफलता मिलने लगती है।

 

बुधादित्य योग

सूर्य और बुध अभी कन्या राशि में विराजमान है, इससे नवरात्रि में बुधादित्य योग का लाभ भक्तों को मिलने वाला है। करियर और कारोबार में तरक्की के लिए इस योग को बहुत अच्छा कहा जाता है। इसके प्रताप से जातक अपने जीवन में ऊँचा मुकाम हासिल करता है।


शारदीय नवरात्रि पर 30 साल बाद बन रहे दुर्लभ शुभ योग के प्रभाव से, इन राशिवालों पर माँ दुर्गा की होगी असीम कृपा। ये राशियां होगी मालामाल।




(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

 




Tags: Navratri Puja, Navratri 2023, Durga puja 2023, Shardiya Navratri 2023, Navratri 2023 Ghatasthapana, Hindu festival, Durga Puja, Durga Puja celebration, Shardiya Navratri, 2023 navratri date , Budhaditya Yog, Shardiya Navratri 2023 Tithi, Shardiya Navratri 2023 Muhura, Shardiya Navratri 2023 Start Date, Shardiya Navratri Shubh Yog, 






99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours