Vastu Tips for Kitchen: रसोई में बिल्कुल भी न रखें ये चीजें, वरना हो सकती है धन हानि

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें
Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें 

Vastu Tips: घर का एक बहुत महत्त्वपूर्ण स्थान होता है रसोईघर या किचन। ऐसा कहा जाता है जैसा खाये अन्न, वैसा होये मन मतलब व्यक्ति जैसा खाना खाएगा, उसकी सोचने-समझने की शक्ति भी वैसी ही हो जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन या रसोई को बनाते समय वास्तु का बहुत ध्यान रखना चाहिए। वास्तु का ध्यान रखने से घर में धन-धान्य समृद्धि आती है। इसलिए किचन की अहम भूमिका मानी जाती है। किचन को सही दिशा में होने के साथ-साथ वहीं पर रखी हर एक चीज का असर पड़ता है।

इसी वजह से शायद पौराणिक कथाओं और शास्त्रों में रसोईघर को बहुत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। रसोईघर में माँ अन्नपूर्णा का वास होता है, इसलिए रसोई घर को साफ़ और स्वच्छ रखना चाहिए। लेकिन कभी-कभी हम कुछ बातों को नजरअंदाज कर देते हैं जिसके कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगती है। जिसका प्रभाव पूरे घर वालों पर पड़ने लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार किचन में कुछ ऐसे सामान नहीं रखने चाहिए जिनकी वजह से घर में परेशानी बढ़ जाए।

कहा जाता है कि जहां वास्तु दोष होता है, वहीं पर समृद्धि चली जाती है और धन की कमी हो जाती है। इसलिए जानिए कि वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की  किचन में किन 7 चीजों को नहीं रखना चाहिए-

किचन में रखें ये 7 चीजें


रसोई में रखें झाड़ू

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में झाड़ू नहीं रखनी चाहिए क्योंकि झाड़ू में गंदगी होती है। जिसके कारण किचन में गंदगी बढ़ती है। रसोई में परिवार के सदस्यों के लिए भोजन बनता है। इसलिए घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि किचन में झाड़ू रखने से मां लक्ष्मी का घर में वास नहीं होता है।

टूटे-फूटे बर्तन

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

रसोई में हम कई प्रकार के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं और उनका इस्तेमाल करते-करते कई बार बर्तन थोड़े से टूट या चटक जाते हैं, लेकिन थोड़ी सी टूट-फूट के बाद भी हम उन बर्तनों का रसोई में उपयोग करते हैं। वास्तु के अनुसार ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल करना गलत है। टूटे-फूटे बर्तनों को तुरंत हटा देना चाहिए। क्योंकि ऐसे बर्तनों से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। जिसके कारण उस घर में रहने वाले लोगों की तरक्की पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही धन हानि की आशंका बनी रहती है।

कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में चींटियां, चूहे और कॉकरोच आदि कीड़े-मकोड़े मारने वाली दवा भी नहीं रखनी चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से रसोई का वातावरण जहरीला बनता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है। साथ ही खाने वाली जगह पर विषैले पदार्थ रखना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई में किसी भी तरह की कोई दवाई नहीं रखनी चाहिए।

फ्रिज में रखें बासी खाना

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

फ्रिज में जरूरत से ज्यादा बासी खाना नहीं रखना चाहिए। इससे आपको शनि- राहु दोष लगता है। इसके अलावा बासी खाना खाने से सेहत को भी  नुकसान हो सकता है। इसलिए किचन में हमेशा ताजा खाना पकाना चाहिए।

शीशा

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

बदलते वक्त के साथ घर का इंटीरियर भी बदलता जा रहा है। घर को सुन्दर बनाने के लिए कभी-कभी कुछ लोग रसोई में दर्पण भी लगा देते हैं, लेकिन वास्तु के अनुसार रसोई में दर्पण या शीशा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। रसोई में चूल्हा अग्नि देव का सूचक होता है और यदि दर्पण में अग्नि का प्रीतिबिम्ब दिखाई देता है तो यह घर के नाश का कारण बन सकता है। इससे घर में आंतरिक कलह बनी रह सकती हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ सकती है।

एल्युमिनियम के बर्तन

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

किचन में जर्मन या एल्युमीनियन के बर्तन नहीं रखने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस धातु के बर्तन होने से चर्म सहित कई गंभीर रोगों के होने की आशंका बढ़ जाती है।

गुथे हुए आटे का ना करें इस्तेमाल

Vastu Tips For Kitchen: घर की खुशियों के लिए रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें

रसोई में जब महिलाएं खाना बनाती हैं तब रात में गुथा हुआ बचा आटा फ्रिज में रख देती हैं और सुबह फिर से इसका इस्तेमाल करतीं हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र की बात करें तो ये बिलकुल सही नहीं है। एक तो इसमें रात भर में लाखों प्रकार के बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो स्वास्थ के लिए हानिकारक हो सकते हैं। साथ ही इससे शनि और राहु का नकारात्मक प्रभाव घर पर पड़ता है, जिससे कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो कोशिश करें की आटा ताज़ा गूंथ कर ही इस्तेमाल करें।

हम आशा करते है आप रसोई में इन सभी बातो का ध्यान रखेंगे। आपको हमारा यह लेख कैसा लगा हमें अपने कमैंट्स करके जरूर बताये।

डिस्क्लेमर:

इस लेख में दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं और लोक जानकारियों पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, www.99advice.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को प्रयोग में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।






Tags: best vastu tips for kitchen, vastu shastra, vastu shastra anusar kitchen, vastu shastra for home kitchen, vastu shastra tips for kitchen in hindi, vastu tips for kitchen use in hindi, vastu tips for kitchen vastu in hindi, vastu tips related to kitchen, किचन वास्तु टिप्स, घर में रसोई घर किधर होना चाहिए, home vastu, रसोई घर को कैसे रखना चाहिए, vastu in hindi, रसोई घर वास्तु शास्त्र, vastu tips, रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें in hindi, kitchen vastu, वास्तु टिप्स फॉर किचन, kitchen as per vastu, रसोई टिप्स, रसोईघर से तुरंत हटा दें ये चीजें youtube, vastu dosh Kitchen Upay, वास्तु टिप्स फॉर किचन इन हिंदी, east facing house vastu






____ 

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours