सावन मास 30 जुलाई से 28 अगस्त2026 तक है शिवपुराण के अनुसार, भगवान शिव ने इस माह में माँ पार्वती के तप से खुश होकर उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकारा था।

जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, किस तारीख को है पहला सोमवार

सावन का महीना (Sawan Month 2026) या श्रावण माह हिंदू धर्म में अत्यंत विशेष महत्व रखता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भगवान शिव का प्रिय मास श्रावण हिन्दू वर्ष का पांचवा माह होता है। पंचांग के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा को आषाढ़ मास समाप्त हो जाता है और इसके बाद श्रावण मास की शुरुआत हो जाती है। मान्यताओं के अनुसार सावन माह को भगवान शंकर का माह माना जाता है। इस पूरे माह में भगवान शिव की विधिवत तरीके से पूजा-अर्चना की जाती है। शिवभक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बार भगवान नीलकंठ को प्रसन्न करने के लिए भक्तों को कुल 5 सोमवार मिलेंगे। 

शास्त्रों में सावन का बहुत ही पवित्र माना गया है। इस साल सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है जो 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तक चलेगा। इस महीने में, प्रत्येक सोमवार को श्रावण सोमवार के रूप में जाना जाता है। इस पूरे माह में भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा की जाती है। सावन के माह में पड़ने वाले सोमवार का काफी महत्व है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग में जलाभिषेक, दूधाभिषेक के साथ भोलेनाथ की पूजा करना लाभकारी होता है। मान्यता है कि इस महीने जो व्यक्ति भगवान शिव की पूजा एवं सोमवार का व्रत रखता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसके साथ ही सावन माह में कांवड यात्रा भी निकाली जाती है।


जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, किस तारीख को है पहला सोमवार

Also Read: 108-names-of-lord-shiva

पंचांग के अनुसार,भगवान शिवजी के प्रिय सावन मास से चातुर्मास आरंभ होता है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सृष्टि के संचालन कर्त्ता भगवान विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं। ऐसे में सृष्टि के संचालन का उत्तरदायित्व भगवान भोले ग्रहण करते हैं। इसलिए सावन महीने के देवता भगवान शिव बन जाते हैं और इस पूरे महीने भक्त शिव जी की पूजा करते हैं। वर्ष का यह समय पूजा-पाठ, तप-साधना के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। इस वर्ष  सावन माह की शुरुआत के समय शुभ संयोग बन रहा है। इसलिये इस बार का श्रावण माह शिवभक्तों के लिये बहुत खास रहेगा।


शुभ योग में शुरू होगा सावन महीना

इस वर्ष  सावन मास का शुभारम्भ शुभ योग में होगा। हर साल सावन एक महीने का ही होता है। सावन माह 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और इसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। इस बार सावन पर काफी अद्भुत संयोग बन रहे हैं। सावन इस साल विशेष इसलिए भी है क्योंकि सावन के पहले ही दिन एक विशेष योग बन रहा है, जिसे शिववास योग कहा जाता है। इस शुभ संयोग में भगवान शिव माता पार्वती के साथ कैलाश पर्वत पर विराजमान रहेंगे। मान्यता है कि इस योग में शिवजी की पूजा और जलाभिषेक करने से साधक को सौभाग्य, सुख-समृद्धि और मनचाहा वरदान प्राप्त होता है। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार और चार मंगला गौरी व्रत पड़ेगे जो की बेहद शुभ माने जाते हैं। 


जानिए सावन महीने का शुभ मुहूर्त और तिथियां-

जानें कब से शुरू होगा सावन का महीना, किस तारीख को है पहला सोमवार

कब से शुरू है सावन 2026

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन मास की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से हो रही है। 03 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार रहेगा। 28 अगस्त 2026 को सावन मास समाप्त हो जाएगा और भाद्रपद माह की शुरुआत हो जाएगी।


सावन सोमवार की तिथियां

सावन का पहला सोमवार व्रत03 अगस्त 2026

सावन का दूसरा सोमवार व्रत10 अगस्त 2026

सावन का तीसरा सोमवार व्रत17 अगस्त 2026 

सावन का चौथा सोमवार व्रत24 अगस्त 2026




Also Read: Achaleshwar-Mahadev-Temple





Tags: Sawan Ka Mahina 2026, Sawan 2026, Sawan Somwar, 1st somwar of sawan 2026, 2026 ka sawan kab lagega, date of sawan 2026, first monday of sawan 2026, hindu calendar 2026 sawan month, month of shravan 2026, pradosh vrat sawan 2026, sawan 2026 date and time, sawan 2026 hindu calendar in hindi, sawan 2026 images, sawan 2026 kab se lag raha hai, sawan 2026 raksha bandhan date, sawan 2026 rashifal, sawan 2026 rudrabhishek, sawan 2026 start date and end date in hindi, sawan jal abhishek 2026, sawan ka somwar kab hai 2026, sawan kawad yatra 2026, sawan ki shivratri kab hai 2026, shravan month 2026 drik panchang, when did sawan start in 2026, श्रावण 2026 date, 2026 सावन का महीना, सावन 2026 का कब है







____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours