बाजार जाने का नहीं है समय तो घर पर ही लगाएं ये झटपट आसान से खूबसूरत मेहंदी डिजाइन्स

Top 11 Easy Mehndi Designs


आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन


सावन का महीना शुरु होते ही त्यौहारों का मौसम भी प्रारम्भ हो जाता है। सावन की रिमझिम के संग संग त्यौहारों की भी झड़ी लग जाती है। कई धार्मिक महत्व भी मेहंदी से जुड़े हुए हैं, इसलिए चाहें तीज-त्योहार हो या विवाह- मांगलिक उत्सव हो महिलाएं और लड़कियां हर पर्व या उत्सव पर मेहंदी लगाना बहुत ज्यादा पसंद करती हैं। इन अवसरों पर महिलाएं, लड़कियां सजती-संवरती हैं और बिना मेहंदी के इनके श्रृंगार को अधूरा ही समझा जाता है।

कोई भी अवसर हो महिलाएं एक दिन पहले हाथों में मेहंदी लगाती है। मेहंदी के खूबसूरत रंग केवल उनके हाथों की सुंदरता को बढ़ाते हैं, बल्कि उसकी महक उत्सव के वातावरण को और भी सुहाना बना देती है। कई बार, इन अवसरों पर घर में बहुत काम होता है, जिसकी वजह से महिलाओं को बाजार जाकर मेहंदी लगवाना संभव नहीं हो पाता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं  मेहंदी के ऐसे डिजाइन्स ढूंढती हैं, जिन्हें घर में लगाना आसान हो।

इसलिये इस लेख में हम आपकी मदद करने के उद्देश्य से मेहंदी के कुछ ऐसे डिजाइन्स  दिखाएंगे जिनसे आप मेहंदी डिजाइन के आइडिया लेकर आसानी से  मेहंदी लगा सकती हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन मेहंदी डिजाइन्स पर और लगाते हैं खूबसूरत मेहंदी घर पर


ब्रॉड लीफ मेहंदी डिजाइंस

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

आप केवल ब्रॉड लीफ बना कर अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। आप पत्तियों को मेहंदी से भर सकती हैं या फिर पत्ती के अंदर कोई महीन डिजाइन भी बना सकती हैं।


जालदार फूल मेहंदी डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

इस तरह की मेहंदी में फूल-पत्ती से आधा चांद बनाएं और चांद के अंदर जाल बनाएं। अगर आप पूरे हाथ को इस डिजाइन से कवर करना चाहती हैं, तो आप गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन या कैरी मेहंदी डिजाइन से उसे कंप्लीट कर सकती हैं।


गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

अगर आप अपनी हथेलियों पर गोल टिक्की मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो आपको एक बार ये मेहंदी डिजाइन जरूर देखना चाहिए। आप एक बड़ी गोल टिक्की बना कर उसकी गोलाई में मेहंदी की सुंदर सी डिजाइन लगाना चाहिए। इससे आपकी पूरी हथेली भर जाएगी। आप उंगलियों की टिप् पर भी इसी तरह की डिजाइन लगा सकती हैं।


जाल वाली मेहंदी डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

जाल वाली मेहंदी का फैशन नया नहीं है। आप इसे किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। अच्छी बात तो यह है कि इस तरह की मेहंदी डिजाइन में बहुत सोचना नहीं पड़ता है, बस आप जाल बना लें और उसे बीच में किसी आसान सी डिजाइन से भर लें। ऐसा करने पर ही आपका हाथा खूबसूरत नजर आने लग जाएगा। जाल वाली मेहंदी डिजाइन बहुत जल्दी भी लग जाती है और रचने के बाद खूबसूरत भी नजर आती है।


केरी मेहंदी डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

अगर आपके घर में किसी की शादी, सगाई या गोद भराई का कार्यक्रम है, तो केरी वाली मेहंदी डिजाइन आपके लिए अच्छी रहेगी। बेस् बात तो यह है कि यह मेहंदी डिजाइन बहुत कम समय में हाथों पर लग भी जाती है और रचने के बहुत ही खूबसूरत भी लगती है। आप खुद भी अगर मेहंदी लगाने में माहिर हैं, तो केरी वाली मेहंदी डिजाइन के साथ नए-नए प्रयोग करके बहुत अच्छी डिजाइन हाथों में लगा सकती हैं।


फूल-पत्ती की महीन डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

अगर आपको हाथों में भरी-भरी मेहंदी चाहिए, तो इसके लिए आप तस्वीर में दिखाई गई डिजाइन को ट्राई करें। बड़े और छोटे फूल के साथ केरी डिजाइन और पत्ती को क्लब करके आप इस डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।


पत्ती जाल वर्क मेहंदी

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

केवल पत्ती की डिजाइन से आप जाल बना सकती हैं। जाल वर्क को आप फ्रंट और बैक दोनों तरह की डिजाइन में शामिल कर सकती हैं।


फूल-पत्ती चेन डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

आप फ्रंट और बैक दोनों ही तरह से इस डिजाइन को हाथों पर लगा सकती हैं। फूल-पत्ती की ब्रॉड डिजाइन के साथ चेन नुमा आकार में लकीरे बनाएं। इस तरह से आपकी यह मेहंदी डिजाइन पूरी हो जाएगी।


पत्ती की बेल

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

जैसे केवल फूल की बेल बनती है, वैसे ही केवल पत्ती की बेल भी बनाई जा सकती है। मेहंदी डिजाइन में आप पत्ती को अलग-अलग शेप में आप बना सकती हैं।


फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

क्या आपको फुल हैंड मेहंदी पसंद है? लेकिन ऐसे डिजाइन की तलाश में हैं जिसे आप आसानी से बना सकें? तो आपको फूल मेहंदी डिजाइन ट्राई करनी चाहिए। इसे लगाना बेहद आसाना है। बस सेंटर में एक बड़ा फूल बनाएं। फिर इसके साइड में भी तीन-चार फूल बना ले। ऐसे करके पूरे हाथ को भर लें। अब उंगलियो को नॉर्मल तरीके से मेहंदी से भर लें। लीजिए बन गया आपका डिजाइन। यह डिजाइन देखने में बेहद अच्छा लगता है।


डबल लेयर फ्लोरल डिजाइन

आपके हाथों पर खूब जचेंगे ये मेहंदी डिजाइन

इस तरह की डिजाइन से आपके हाथ भी भर जाएंगे और कम समय में भी यह डिजाइन बन जाएगी। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन में वर्टिकल और हॉरिजॉन्टल फूल पत्ती की चौड़ी बेल बना सकती हैं।


जरुरी बातें 

मेहंदी के लगाने के बाद ये बेहद ही जरूरी होता है कि आप चार घंटे तक अपने हाथों पर मेहंदी लगा रहने।

☆ मेहंदी उतारे समय पानी का प्रयोग ना करें।

☆ मेहंदी सूख जाने के बाद इस पर नींबू का रस जरूर लगाएं।

☆ नींबू का रस सूखी हुई मेहंदी पर लगाने से मेहंदी का रंग अच्छे से चढ़ता है।

☆ मेहंदी को हाथों से उतारने के बाद आप हाथों पर सरसों का तेल जरूर लगा लें।

☆ सरसो का तेल लगाने से मेहंदी का रंग काला हो जाता है। 

हम उम्मीद करते है कि आपको ये मेहंदी डिजाइन पसंद आए होंगे। आप इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइन को अपने तरीके से भी बनाकर अपने दिन को और खास बना सकती हैं। इन आसान से स्टाइलिश और ट्रेंडी डिजाइन को स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियां और हर उम्र की महिलाएं भी लगा सकती हैं। इस आर्टिकल को लाइक, कमेंट और शयेर जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल् पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट www.99advice.com के संग जुड़े रहें।   















Tags: arabic simple and easy mehndi designs, back hand easy mehndi designs for beginners, beautiful and easy mehndi designs, beautiful easy mehndi designs for hands, beautiful easy mehndi designs for karwa chauth, best and easy mehndi designs for back hand, best and easy mehndi designs for front hands, easiest mehndi designs ever, easy and quick mehndi designs for karwa chauth, easy circle mehndi designs, easy gol tikki mehndi designs, easy arabic mehndi design, easy mehendi design latest, easy mehndi design and beautiful, easy mehndi design gol tikki, easy mehndi design step by step tutorial, easy mehndi design stylish, easy mehndi design video step by step, easy mehndi designs circle, easy mehndi design youtube video, easy mehndi designs for child, easy mehndi designs for fingers, easy mehndi designs for girls, easy mehndi designs for janmashtami, easy mehndi designs for old ladies, easy mehndi designs for raksha bandhan, easy mehndi designs for small child, easy mehndi designs for wrist, easy mehndi designs images, easy mehndi designs in arabic, easy mehndi designs latest, google easy mehndi designs, how to make mehndi design easy, karwa chauth easy mehndi designs, new easy mehndi designs 2022, new mehndi design simple and easy, pinterest easy mehndi designs, quick easy mehndi designs, simple and easy mehndi designs, simple mehndi design mandala, top 10 easy mehndi designs, simple mehndi designs for marriage function, unique and easy mehndi designs, simple mehndi design jal, top 11 easy mehndi designs










____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours