सावन में अपनी राशि के अनुसार ही करें भगवान शिव की पूजा, जाग उठेगी सोयी हूई किस्मत। श्रावण मास में भगवान शिव की पूजन विधि जानने के लिए पढ़ें ये लेख —
भगवान शिव बहुत ही सरल विधि से की जाने वाली पूजा से प्रसन्न हो
जाते हैं। ऐसे में जो जिस भाव से भगवान शिव की पूजा-अर्चना करता है, उसे वैसा ही फल
प्राप्त होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर अपनी राशि के अनुसार भोलेनाथ की पूजा
की जाए तो वह अतिशीघ्र ही प्रसन्न हो जाते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको यही बता रहे
हैं कि सावन में किस राशि के जातकों को कौन सी विधि से भोलेशंकर की पूजा-अर्चना करनी
चाहिए कि वह प्रसन्न होकर सभी मनोवांछित कामनाओं की पूर्ति करें।
तो आइए जानते हैं कि 12 राशियों से जुड़े जातकों को भगवान शिव का
किस विधि से पूजन करना चाहिए —
मेष राशि:
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस राशि के लोगों को शिवजी को लाल चंदन व लाल रंग के फूल चढ़ाना चाहिए व नागेश्वराय नम:का जाप करें। उसके बाद बेलपत्र पर सफेद चंदन से श्रीराम लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।
वृष राशि:
वृष राशि के लोगों को भगवान शिव शंकर को चमेली के फूल चढ़ाकर रुद्राष्टक का पाठ करने से लाभ होगा। तत्पश्चात दूध से अभिषेक कर जल चढ़ायें और सफ़ेद चंदन से तिलक करें।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के लोगों को शिवजी को धतूरा, भांग चढ़ाकर साथ में पंचाक्षरी मंत्र का जाप करने से लाभ होगा। इन राशि वालों को शिवलिंग का शहद से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से शिव की कृपा प्राप्त होगी और आर्थिक समस्याएं दूर होंगी।
कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों कों शिवलिंग का भांग मिश्रित दूध से अभिषेक करना चाहिए और रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करें। इस राशि के शिव भक्तों को शिवलिंग पर दूध, दही, गंगाजल एवं मिश्री से भी अभिषेक करना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है।
सिंह राशि:
सिंह राशि के लोग पूरे माह शिवजी को कनेर के लाल रंग के फूल अर्पित करें तथा शिव मंदिर में शिव चालीसा का पाठ करें। इस राशि के जातक शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग की शुद्ध देसी घी से अभिषेक करें। आर्थिक समस्याएं शीघ्र ही दूर हो जाएंगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग आदि का श्रृंगार चढ़ाएं और पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर दूध, घी और शहद से अभिषेक करें।
तुला राशि:
तुला राशि के लोग मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करते हुए शिव के सहस्रनाम का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग का अभिषेक दही और गन्ने के रस से अभिषेक करें।
वृश्चिक राशि:
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद पाने के लिए वृश्चिक राशि के लोग भोलेनाथ को गुलाब का फूल व बिल्वपत्र की जड़ चढ़ाएं और नित्य रुद्राष्टक का पाठ करें। साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल और दूध में शक्कर मिलाकर अभिषेक करें। तत्पश्चात लाल चंदन से तिलक करें।
धनु राशि:
भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए धनु राशि के लोगों को चाहिए कि वे प्रात: शिवजी के चरणों में पीले फूल अर्पित करें और शिवाष्टक का पाठ करें। कच्चा दूध, केसर, गुड़, हल्दी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। उसके बाद पीले फूल चढ़ाएं।
मकर राशि:
मकर राशि के लोग शिवजी को धतूरा, फूल, भांग एवं अष्टगंध चढ़ाकर पार्वती नाथाय नम:का जाप करें। इन्हें सावन के महीने में घी, शहद, दही और बादाम के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए और नीले रंग के फूल अर्पित करें।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लोग शिवलिंग का गन्ने के रस से अभिषेक करें एवं शिवाष्टक का पाठ करें। इस राशि के लोगों को सावन के महीने में घी, शहद, दही और से शिवलिंग का पूजन करें और सरसों के तेल और रोली से तिलक करें।
मीन राशि:
मीन राशि के लोग शिवलिंग पर पंचामृत, दही, दूध व पीले फूल चढ़ाएं एवं चंदन की माला से 108 बार पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें। साथ ही श्रावण मास में कच्चे दूध, केसर एवं गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक कर शिवलिंग का हल्दी एवं केसर से तिलक करें।
(यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं, इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इसे सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है।)
Tags: 2022 me sawan kab hai, rashi ke anusar kare bhagwan shiv ki puja hindi, rashi ke anusar kare bhagwan shiv ki puja vidhi, sawan maas 2022, sawan maas puja 2022, sawan maas puja 2022 अपनी राशि के अनुसार करें पूजा, sawan mass puja 2022 kab hai, shravan mass2022 rashifal, अपनी राशि के अनुसार करें भगवान शिव की पूजा youtube, श्रावण मास पूजन विधि
Post A Comment:
0 comments so far,add yours