Holika Dahan Upay: होलिका की राख से इन चमत्कारी उपायों को करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है साथ ही मां लक्ष्मी की मेहरबानी बनी रहती हैं।

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, दूर होंगे सभी दुख-दर्द, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

Holika Dahan 2024 Ashes Upay: भारत के कई प्रमुख हिंदू त्योहारों में से एक त्यौहार है होली। होली को रंगों का त्यौहार कहा जाता है और यह दो दिनों तक मनाई जाती है जिसमें पहले दिन होलिका दहन होता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है और दूसरे दिन रंगों का त्योहार होता है जिसमें लोग मिल जुलकर रंग खेलते हैं और खुशियां मनाते हैं। इस बार होलिका दहन 24 मार्च 2024, रविवार के दिन मनाया जायेगा। होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इसके पीछे कई पौराणिक कथाएं (Holika Dahan Story) प्रचलित हैं। सनातन धर्म में होलिका दहन को बेहद ही खास माना जाता है। इससे नकारात्मक शक्तियां दूर होती हैं और वातावरण शुद्ध होता है।

होलिक दहन की राख को भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे में कई लोग होलिक दहन की राख को (Holika Dahan Upay) अपने घर जरूर लें जाते हैं। दरअसल होलिका की राख से कुछ खास उपाय करने पर सोया हुआ भाग्य चमक उठता है और मां लक्ष्मी मेहरबान रहती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम होलिका की राख से कुछ खास उपाय के बारे में बताने जा रहें है जिनके करने से व्यक्ति के जीवन से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और जीवन में खुशहाली और समृद्धि आती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है। तो आइये जानते है वो खास उपाय--


होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय (Holika Dahan Ki Raakh Ke Upay)

होलिका दहन 2024 की राख से करें ये खास उपाय, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

अगर आप राहु- केतु की पीड़ा से परेशान हैं या फिर शनि की महादशा के कारण काम बिगड़ रहे हैं तो एक मुठ्ठी होलिका की राख लेकर उसे शिवलिंग पर चढ़ा दें। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है और साथ ही व्यापार-नौकरी में रही बाधाओं का नाश होता है।

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय

होलिका दहन की राख का उपाय आपके घर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यदि घर की सुख-शांति भंग हो गई है, परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव है तो होलिका दहन के अगले दिन प्रात: काल थोड़ी सी होलिका की राख को घर लाएं और घर के हर कोने में छिड़क दें। ध्यान रखें ये उपाय आपको सुबह ही करना है और ऐसा करते वक़्त कोई आपको देख पाए। मान्यता है कि इससे गृहक्लेश दूर होते हैऔर आपसी सामंजस बना रहता है।

लिका दहन की राख से करें ये खास उपाय

होलिका दहन की राख को एक पोटली में डालकर उसे दुकान के मुख्य द्वार पर लटकाने से टोने टोटके का कोई असर नहीं होता। इसके साथ ही मंद पड़े बिजनेस में मुनाफा होने लगता है।

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, दूर होंगे सभी दुख-दर्द, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

नवग्रहों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए होलिका की इस राख को नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से मानसिक, आर्थिक और शारीरिक तौर पर फायदा होता है।

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, दूर होंगे सभी दुख-दर्द, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

कहा जाता हैं कि जो लोग आए दिन बीमार रहते हैं वह माह तक यानी अगली पूर्णिमा तक रोजाना माथे पर होलिका की राख का टीका लगाएं। इससे जल्द ही असर दिखना शुरू हो जाएगा। लेकिन, इसका अर्थ ये नहीं है कि मरीज का इलाज करवाएं। बीमारी होने पर इस उपाय को करने के साथ डॉक्टर के पास जरूर जाएं। 

 

होलिका दहन 2024 की राख से करें ये खास उपाय

परिवार को बुरी शक्तियों से बचाने के लिए होलिका दहन की राख बड़े काम की मानी जाती है। होलिका दहन के अगले दिन सुबह ये राख घर ले आए और इसमें नमक एवं राई मिलाकर घर में गुप्त स्थान पर रख लें। इसके अलावा किसी को नजर दोष हो उसके सिर से सात बार ये राख उतार कर चौराहे पर फेंक दें। टोने टोटके का असर खत्म हो जाएगा।

Holika Dahan 2024 Upay: होलिका दहन की राख से करें ये खास उपाय, दूर होंगे सभी दुख-दर्द, बरसेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

होलिका दहन की राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें। ऐसी मान्यता है इससे घर में बरकत बनी रहती है। मां लक्ष्मी मेहरबान होती हैं और आपकी आय (पैसों) में वृद्धि होती है।


(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)




Tags: Holi, falgun holi 2024, Holika Dahan 2024, holika ashes, Holi 2024, Holika Dahan Upay, Holika Raakh Upay, Vastu Dosh Upay, rahu ketu dosh upay, Holi festival, maa lakshmi blessings, होलिका दहन, होलिका दहन 2024, होलिका दहन उपाय, होलिका दहन के उपाय, होली, होली 2024, होली के उपाय 





____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours