कई वर्षो बाद होली पर बन रहा है ऐसा शुभ संयोग, जानिए तिथि और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

Holi 2023: जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि

जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि

होली का उत्सव बसंत ऋतु में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाने वाला बहुत महत्वपूर्ण पर्व है। पारंपरिक रूप से यह पर्व दो दिन मनाया जाता है। पहले दिन होलिका दहन के रूप में मनाया जाता है। और फिर अगले दिन अबीर-गुलाल और रंगों से होली का त्यौहार जिसे धुलेंडी के नाम से जाना जाता है, बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है। फाल्गुन मास में मनाए जाने के कारण होली को फाल्गुनी नाम से भी जाना जाता है।

होलिका दहन को छोटी होली, कामदु पियरे या जलाने वाली होली भी कहा जाता है। यह आग जलाकर मनाया जाता है जो होलिका नामक राक्षसी के जलने का प्रतीक है। होलिका दहन के साथ होली का त्यौहार आरंभ हो जाता है। इसलिए होलिका दहन का इंतजार सभी लोगों को रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि होलिका दहन कब और किस दिन किया जाएगा। होली का त्यौहार किस दिन मनाया जाएगा और होली किस दिन जलेगी इसकी गणना पंचांग के द्वारा की जाती है। 

होली के त्यौहार का लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। इस साल यह त्यौहार 08 मार्च, 2023 बुधवार के दिन, रंगों का यह पर्व धूमधाम के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इसी के साथ होलिका दहन 07 मार्च, मंगलवार की रात को होगा। कहते हैं कि होली का पर्व भक्त प्रहलाद की भक्ति और भगवान द्वारा की गई उसकी प्राणरक्षा की खुशी के रूप में मनाया जाता है। 


इस साल भद्रा काल की शुरूआत 6 मार्च शाम 4 बजकर 48 मिनट पर हो रही है जो अगले दिन 7 मार्च शाम 5 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इस चलते पंचांग के अनुसार इस साल होलिका दहन पर भद्रा काल नहीं लगेगा। दभद्रा पूंछ के दौरान होलिका दहन किया जा सकता है। कहते हैं कि भद्रा वाले मुहूर्त में होलिका दहन अनिष्टकारी होता है। पुराणों के अनुसार, भद्रा सूर्य देव की पुत्री और शनिदेव की बहन हैं जो स्वभाव से क्रोधी मानी जाती हैं। भद्रा काल में होलिका दहन करने की मनाही है। 


आइए जानते हैं होलिका दहन 2023 के बारे में…. 


होली शुभ मुहूर्त 2023

हिंदू धर्म गुरु के अनुसार होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 0 7 मार्च, 2023 मंगलवार की शाम 6:31 से लेकर 08:58 बजे तक रहेगा। होलिका दहन के लिए सूखी लकड़ी और उपलों का ढेर लगाते हैं। फिर शुभ मुहूर्त में उसकी पूजा करके उसे जला दें। इसके अगले दिन रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई जाती है।


फाल्गुन पूर्णिमा 2023 

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ- 06  मार्च 2023  को शाम 06:24 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त- 07 मार्च 2023 को रात 08.58 बजे

होलिका दहन का मुहूर्त- 07 मार्च को सायं 06.31 से रात्रि  08.58 मिनट तक

अवधि- 2 घंटे 07 मिनट





Tags: date of holi in 2023, happy holi, happy holi होलिका दहन, holi date 2023, holi festival 2023, holi recipe in hindi, holika dahan 2023 date and time, holika dahan 2023 date in india calendar, holika dahan aaj kitne baje hoga, holika dahan and holi image, holika dahan bhakt prahlad, holika dahan ka shubh muhurat bataye, holika dahan ka shubh muhurat time, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और तिथि है, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त कब से कब तक है, होलिका दहन शुभ मुहूर्त कब है, होली 2022 कब है, होली कितनी तारीख की है, होली कैसे मनाई जाती है, होली जलाने का शुभ मुहूर्त, होली जलाने का समय, होली रंगों का त्योहार है, होली विशेष





____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours