होली का त्यौहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।पहले यह त्यौहार प्राकृतिक रंगों के साथ मनाया जाता था, लेकिन आजकल लोग मार्केट में मिलने वाले कत्रिम रंगों से मनाया जाता है। इन रंगों में कई तरह के केमिकल्स मिले होते हैं जो हमारी स्किन को खराब कर देते हैं। हम कुछ घरेलू नुस्खे आपको बता रहे है जो आपकी स्किन को खराब होने से बचाएंगें।

घरेलू उपायों से कैसे छुड़ाएं होली के रंग




होली (Holi) के बारे में आप जानते ही हैं रंगों के बिना ये अधूरी है। होली (Holi) पर कोई सूखे रंगों से होली खेलना पसंद करता है तो कोई पानी वाली या प्राकृतिक रंगों से होली खेलना पसंद करता हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो केमिकल और रासानियक रंगों से होली खेलते हैं। इन रंगों को छुड़ाना बहुत मुश्किल होता है।



होली के त्यौहार पर जब लोग घटिया क्वॉलिटी के रंग दूसरों पर इस्तेमाल करते हैं तो ऐसे में उनकी त्वचा  तो खराब होती ही है साथ ही उन्हें कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। हमें नहीं पता होता कि किसी व्यक्ति की त्वचा  कैसी है और उसे कौन-सा रंग किस तरह नुकसान पहुंचाएगा। होली के त्यौहार के जोश में हम रंग तो लगा देते हैं लेकिन त्वचा,  बाल और स्वास्थ्य की देखरेख करना भूल जाते हैं। भूलें ये हल्के और घटिया क्वॉलिटी के रंग आपकी भी त्वचा को खराब कर सकते हैं।



इस लेख में हम आपको उन नुस्खों के बारे में बताएंगे जिनके प्रयोग से रंगों को छुड़ाना आसान हो जाता है। साथ ही इस तरीके से आपकी त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचता है।


होली से पहले ये तैयारी जरूरी:

रंगों को छुड़ाने में आपके पसीने छूट जाएं इसके लिए थोड़ी तैयारी पहले से कर लें।

रंग लगाने से पहले अपने शरीर पर और बालों में खूब सारा तेल लगा लें। इससे आपकी त्वचा और बालों पर तेल की परत बन जाएगी और रंग वहां तक बमुश्किल पहुंचेंगे, जिससे उन्हें छुड़ाने में आसानी होगी।

स्किन पर अच्छे से नारियल या सरसों का तेल, मॉइश्चराइजर या सनस्क्रीन लगाएं जिससे स्किन डैमेज होने से बचे और खुद को हाइड्रेट रखें।


रंगों का असर नाखूनों पर सबसे ज्यादा पड़ता है। इसलिए होली खेलने से पहले नाखूनों को काट लें और उसपर वैसलीन लगा लें। वैसलीन लगा लेने के बाद आपके नाखूनों पर रंग का असर नहीं दिखेगा और आपके हाथ खराब नहीं दिखेंगे। अपने नाखुनो पर जैतून के तेल की मालिश करे।




होली की सारी मस्ती तब खराब हो जाती है जब आपके शरीर पर लगा रंग उतरने का नाम नहीं लेता। कैमिक्लयुक्त यह रंग त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। यह स्किन को ड्राई कर देते हैं और कई बार तो लाल चकत्ते के निशान भी हो जाते हैं। लेकिन होली के इन जिद्दी रंगों को छुड़ाना इतना भी मुश्किल नहीं है। कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इन जिद्दी रंगों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानें होली के रंग छुड़ाने की आसान घरेलू विधियां


होली पर रंग घरेलू उपायों से कैसे छुड़ाए:


ठंडे पानी का इस्तेमाल



कई लोग सोचते हैं कि गर्म पानी से रंग जल्दी निकल जाता है लेकिन यह सच नहीं है। गर्म पानी से कई बार रंग और पक्का हो जाता है इसलिए होली के बाद नहाते समय ठंडे पानी का प्रयोग करना चाहिए।




कुछ प्राकृतिक तरीकों से भी आप अपने शरीर पर लगे रंगों को छुड़ा सकते है-



दही का पैक



आपको चाहिए कि आप रंग हटाने के लिए त्वचा पर दही का इस्तेमाल करें। आपकी त्वचा पर जहां भी रंग लगा है उन हिस्सों पर दही से हल्के हाथों से मसाज करें। धीरे-धीरे आपका रंग हल्का पड़ने लगेगा और ध्यान रखें इस दौरान त्वचा को बहुत ज्यादा ना रगड़े।




बनाना पैक



केला मैश कर लें और उसमें नींबू का रस मिलाएं। इसे त्वचा पर मलकर छोड़ दें और सूखने के बाद हल्के पानी की छीटे मारकर इसे स्क्रब करें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा की नमीं भी नहीं खोएगी।




बेसन पैक



बेसन में नींबू का रस मलाई डालकर पेस्ट बनाएं और त्वचा पर स्क्रब की तरह इसकी मसाज करें। फिर हल्के गुनगुने पानी से धो लें। इससे रंग भी उतर जाएगा और त्वचा पर निखार भी आएगा।



जौ या चोकर का स्क्रब



गेहूं के आटे के चोकर या जौ के आटे में दूध मिलाकर त्वचा पर मलें। इससे रंग आसानी से छूट जाएगा।



खीरे का रस



होली के रंगों को छुड़ाने में खीरे का रस बहुत असरदार होता है। खीरे के रस में गुलाब जल और एक चम्मच साइडर विनेगर को मिला कर लेप तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगा लें और कुछ देर के बाद चेहरा धो लें। इससे आपकी स्किन पूरी तरह साफ हो जाएगी और होली का रंग गायब हो जाएगा। होली के बाद स्किन शुष्क  हो जाती है। ऐसे में यह अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह भी काम करता है।




मूली का रस



होली के रगों  को छुड़ाने में मूली का रस भी बहुत फायदेमंद होता है। मूली के रस में बेसन और दूध को अच्छे से मिला कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।  बेसन की जगह पर मैदे का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। होली खेलने के बाद चेहरे पर इस पेस्ट का इस्तेमाल करें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें। त्वचा  भी साफ हो जाएगी और त्वचा को जरूरी मॉइश्चराइजर भी मिल जाएगा।



टमाटर का रस



होली के दिन लगा रंग आप कुछ ही पल में, पिसे टमाटर के रस के द्वारा भी आसानी से छुड़ा सकते हैं। पिसे हुए टमाटर में शहद मिलाएं, इसमें मुलतानी मिट्टी मिलाकर स्क्रब की तरह लगाएं। इसके प्रयोग से रंग आसानी से छूट जाएंगे। तो अब बिना किसी डर के, खूब जमकर रंगों के साथ खेलें होली।



नींबू और शहद का लेप



नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड में रंग या अन्य कैमिक्लस को काटने की क्षमता होती है। होली के दिन नींबू और शहद का लेप लगाकर उस जगह को धोने से रंग जल्दी छूट जाता है।




मुल्तानी मिट्टी का लेप



चेहरे पर होली का अधिक रंग लग जाए तो मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाना चाहिए जो ना सिर्फ रंग उतारने में मदद करेगा बल्कि आपके चेहरे को भी सुंदर बनाएगा।




कच्चा पपीता पैक



कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा।




बालों के लिए

कच्चे पपीते को पीस लें और इसमें थोड़ा दूध, मुल्तानी मिट्टी और ऑलिव ऑयल मिलाएं। इसे चेहरे गले पर लगाकर 20 मिनट तक छोड़ दें और साफ कर लें। पैक के साथ रंग भी उतर जाएगा।



- अंडे को बालों पर लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें और फिर हल्के शैम्पू से धो लें। इससे बाल मजबूत और सिल्की होते हैं।

- बालों से रंग छुड़ाने के लिए नींबू का रस और बेकिंग सोड़े का भी प्रयोग किया जा सकता है।

- मेथी को दही में मिलाकर अपनी खोपड़ी पर लगा सकती हैं। इससे आपके सिर और बालों से रंग आसानी से निकल जाएगा।

- बालों से रंग निकालने के लिए दही में बेसन और नींबू का रस मिलाकर सिर की मसाज करें और फिर बालों को शैंपू से धो लें।




होली का रंग हटाते समय निम्न बातें करें-

•  गर्म पानी से ना नहाएं

•  ब्लीच ना करें

  शरीर को ज्यादा ना रगड़े



नहाने के बाद अपनी त्वचा पर अच्छे से मॉश्चराइजर या कोल्ड क्रीम जरूर लगाये ताकि रंगों से आपकी त्वचा की जो नमी ख़राब हुई वो सही हो जाएं। होली के रंग छुड़ाने के लिए कभी भी नुकीली चीजों का प्रयोग करें। यदि रंग से किसी भी प्रकार की एलर्जी हो जाए या कई बार तो लाल चकत्ते के निशान भी हो जाते हैं, तो डॉक्टर से जरूर सलाह लें। हम उम्मीद करते है कि हमारे द्वारा इस लेख में बताएं गयें उपाय आपको होली के रंग छुड़ाने में सहायक होगें, आपके सुझावों का हम सदैव स्वागत करते हैं। 












Tags:  how to get rid of holi colors on face, how to get rid of holi colours, how to get rid of holi colours from hair, how to get rid of holi colours from nails, how to remove colour from skin after holi, how to remove holi color from home remedies at home, how to remove holi color from home remedies naturally, how to remove holi color from home remedies quick, how to remove holi colour from face home remedies, how to remove holi colour from hands instantly, how to remove holi colour from skin in hindi, how to remove holi colour from skin instantly, how to remove holi colour home remedies, remove the holi color easy ways in hindi, tips to get rid of holi colours, tips to remove holi colour from skin, tips to remove holi colours easy, tips to remove holi colours from face and body, tips to remove holi colours from face easy, tips to remove holi colours from face hair, tips to remove holi colours from face in hindi, tips to remove holi colours from face mask, घरेलू उपायों से कैसे छुड़ाएं होली के रंग का, होली पर रंग कैसे छुड़ाएं upay















____

99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours