Articles by "Holi"
Showing posts with label Holi. Show all posts
Butter Garlic Potatoes Recipe in 10 MINS

हाइलाइट्स

होली पर बटर गार्लिक पोटेटोज की आसान रेसिपी करें ट्राई

बनाये 10 मिनट में बटर गार्लिक पोटैटोज

इसे खिलाकर मेहमानों को मिनटों में करें खुश 


Holi Snacks Butter Garlic Potatoes Recipe: भारत का कोई भी त्योहार पकवानों के बिना अधूरा होता है चाहे वो दिवाली हो या होली। कुछ ही दिनों में होली का त्यौहार आनेवाला है। इस दिन लोगों के घर पर तरह तरह के पकवान बनते हैं जो होली में रंग जमा देते हैं। मीठे से लेकर नमकीन हर चीज से टेबल सजे होते हैं और लोग होली खेलने के साथ साथ लजीज फूड्स को भी इंजॉय करते हैं। आपने भी होली की तैयारी में बहुत सी चीजें बनाई होंगी।

लेकिन अगर आप चाहें तो होली पर बटर गार्लिक पोटेटोज (Butter Garlic Potatoes) की रेसिपी भी ट्राई कर सकते हैं जिसे बनाना बहुत ही आसान है और स्वाद में भी बहुत स्वादिष्ट होने के साथ बहुत ही चटपटी और क्रिस्पी है। आप इसे अपने होली स्पेशल डिश के मेन्यू में एड करके, अपने मेहमानों को चुटकियों में खुश कर सकते हैं। तो चलिए जल्दी से जानते है इस चटपटी और क्रिस्पी बटर गार्लिक पोटेटोज (How To Make Butter Garlic Potatoes) की आसान सी स्वादिष्ट रेसिपी।


How To Make Butter Garlic Potatoes
 

बटर गार्लिक पोटैटोज बनाने की आवश्यक सामग्री-

आलू 15-20 छोटे आकार

काली मिर्च पाउडर 1 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच

जीरा पाउडर 1 चम्मच

अमचूर पाउडर 1 चम्मच

बटर 2 चम्मच

लहसुन 5-6 कली कटे हुए

ऑर्गेनो 1 चम्मच

चिली फ्लेक्स 1 चम्मच

हरा धनिया थोड़ी सा

नमक स्वादानुसार


बटर गार्लिक पोटैटो बनाने की विधि

🔶 बटर गार्लिक पोटैटो बनाने के लिए सबसे पहले आलू उबाल लें।

🔷 जब ये उबाल जाएं तो इन्हें ठंडा कर छील लें।

🔶 अब कांटे वाले चम्मच की मदद से आलू में छोटे-छोटे छेद करें।

🔷 अब सारे आलू एक बड़े बाउल में डाल दें।

🔶 अब आप इन पर काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, आमचूर पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

🔷 अब इन्हें अच्छे से मिक्स कर लें ताकि सारे मसाले आलू के अंदर चले जाएं।

🔶 इस बात का ध्यान रहे कि पूरे आलू मसाले से अच्छी तरह कवर हो जाएं।

🔷 अब पैन को गर्म होने के लिए गैस पर रख दें, और इसमें बटर डालें।

🔶 जब बटर पिघल जाए तो इसमें कटे हुए लहसुन डालकर भूनें।

🔷 लहसुन गोल्डन होने के बाद आलू को पैन में डालकर अच्छी तरह से चलाएं।

🔶 जब बटर और लहसुन आलू पर पूरी तरीके से लग जाएं तो गैस बंद कर लें।

🔷 अब आलू के ऊपर ऑर्गेनो, चिली फ्लेक्स और हरा धनिया डालकर मेहमानों को सर्व करें।

🔶🔷 आपको बता दें कि बटर गार्लिक पोटेटोज की टेस्टी और स्वाइसी रेसिपी को आप महज 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं।

नोट: आप चाहे तो इसे बिना लहसुन बना सकते है।  


Holi Snacks: Butter Garlic Potatoes Recipe in 10 MINS

दोस्तों होली के मौके पर पकोड़े और चिप्स के अलावा इस बार आप ये चटपटी और क्रिस्पी बटर गार्लिक पोटेटोज (Butter Garlic Potatoes) बनाकर सबको खिलाये और अपनी होली को इंजॉय करें। आप इसको होली के अलावा ब्रेकफास्ट या स्नैक में बनाकर भी मेहमानों को सर्व कर सकते हैं। आपको यह रेसिपी पसंद आयी तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक, इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। साथ ही हमें कमेंट करके भी जरूर बताये। बाकी ऐसे ही मजेदार रेसिपी पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।





Tags: Butter Garlic Potatoes, Butter Garlic Potatoes Recipe, Butter Garlic Potatoes Recipe In Hindi, Food, How To Make Butter Garlic Potatoes, snacks, Food Recipe, Recipe Of The Day, Holi Special How To Make Butter Garlic Potatoes, Cooking Tips, Holi, Holi 2024, Holi Special, Holi Special Snack, Holi Special Recipes, Kitchen Tips, Kitchen Hacks, Cooking Tips In Hindi, Lifestyle, Healthy Snack, Butter, Garlic, Potato, Butter Garlic Potatoes Benefits, Benefits Of Butter Garlic Potatoes, snack, Health Benefits Of Butter Garlic Potatoes, Health Tips, Health News, Health Update, Health Care, Health News In Hindi, Health Care Tips, Health Tips In Hindi, Weight Loss, Weight Loss Food, Weight Loss Tips, Weight Loss Recipe, Healthy Food, Easy Snack, Spicy Snack, Snack Recipes, Tomato Recipes, Healthy Breakfast, Breakfast Recipes, बटर गार्लिक पोटैटोज बनाने की रेसिपी, बटर गार्लिक पोटैटोज कैसे बनाएं, बटर गार्लिक पोटैटोज, हेल्दी स्नैक, किचन टिप्स, कुकिंग हैक






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Holi Safety Tips: होली पर Pregnant महिलाएं रहें सावधान, नहीं करने चाहिए ये 5 काम

Safety Tips Of Pregnant Women In Holi: रंगों में डूब जाने का त्यौहार, खाना पीना, मिलना-जुलना, हुड़दंग और खूब सारी मस्ती का त्योहार होली 14 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। होली का त्यौहार लोगों के बीच एकता और प्यार का संदेश देता है जो पूरे देश में बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ बनाया जाता है। लेकिन इस उत्साह और मस्ती के बीच कभी कभी हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं।

होली के मौके पर बच्चे हो या बड़े जितनी मस्ती, उछल-कूद और हुड़दंग करते हैं, उतना ही प्रेग्नेंट महिलाओं को अपने साथ साथ अपने होनेवाले शिशु का भी खास ख्याल रखना पड़ता है। क्योंकि जरा सी लापरवाही गर्भवती मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं। अगर आप गर्भवती हैं और होली खेलना चाहती हैं तो आज का हमारा यह लेख सिर्फ आपके लिए है।

आज के हमारे इस लेख में बताई गई कुछ खास बातों का आप अगर ध्यान रखेंगी तो आप और आपका होने वाला बच्चा सुरक्षित रहेगा और आपके रंग में भंग भी नहीं पड़ेगा। तो आइये जानते हैं वो सभी जरूरी बातें-


Tips For Celebrating Holi During Pregnancy

Holi Safety Tips: होली पर Pregnant महिलाएं रहें सावधान

❖ होली में रंग खेलने के लिए पानी का इस्तेमाल करना एक आम बात है। लेकिन अगर आप गर्भवती है तो बिलकुल आराम से अबीर और गुलाल के साथ सूखी होली खेलें। गीली जगह, गीले रंगों व पानी इन सभी से दूरी बनाएं और खींचातानी से भी आप दूर ही रहें। ताकि आप और आपका होने वाला बच्चा सुरक्षित रहें।

❖ गर्भवती महिलाएं होली में इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि उन्हें हानिकारक केमिकल रंगों से दूरी बनाए रखनी है, क्योंकि इसका असर सिर्फ आप पर ही नहीं, बल्कि आपके गर्भ में पल रहे शिशु पर भी पड़ेगा। इसलिए हो सके तो आप हर्बल रंग या घर में बने प्राकृतिक रंगों से ही होली खेलें। प्रेगंसी में गर्भवती महिलाओं की स्किन काफी सेंसिटिव हो जाती है। इसीलिए होली खेलने से पहले अपनी स्किन पर कोई मॉइस्चराइजर या नारियल तेल जरूर लगाएं। इससे रंगों को साफ करना आसान हो जाता है।

❖ प्रेग्नेंसी के दौरान भीड़-भाड़ से भी बचना चाहिए, इससे घुटन और सफोकेशन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा डांस वाली जगह से भी दूर रहें, ताकि आपको धक्का या झटका ना लगे।

❖ होली के दौरान ज्यादा तलाभुना व मसालेदार भोजन, सॉफ्ट ड्रिंक्स और मिठाई कम से कम खाएं। प्रेग्नेंसी में हॉर्मोनल असंतुलन के कारण महिला का ब्लड शुगर लेवल काफी हाई होता है। वहीं ठंडाई में भांग मिलाई जाती है जिससे आपको बचना चाहिए। भांग खाने से मिसकैरेज का खतरा बना रहता है, ऐसे में जितना हो सके खुद को हाइड्रेट रखें नींबू पानी पीएं।


Holi Safety Tips

❖ होली के दौरान गर्भवती महिलाएं फुल स्लीव्स के कपड़े पहनें और गॉगल्स लगाएं। ऐसा करने से आपकी स्किन हानिकारक रंगों से बची रहेगी और आंखों में भी रंग जाने का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही आपको आरामदायक कपड़ों के साथ ऐसे जूते चप्पल पहनने चाहिए जिसे पहनकर आप इंजॉय भी कर सकें और आपको फिसलने या गिरने का भी डर ना हो।

दोस्तों इन बातों का ध्यान रखकर आप आराम से अपनी होली का भरपूर मजा ले सकती है। आपको होली की बहुत सारी शुभकामनायें, खुश रहें, स्वस्थ रहे और सुरक्षित रहें। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। साथ ही हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए ऐसे ही जुड़े आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के संग।







Tags: Holi, Holi 2025, Holi Safety Tips During Pregnancy, Holi Safety Tips in Hindi, Holi Precautions for Pregnancy in Hindi, Holi Tips For Pregnant Women in Hindi, Celebrating Holi During Pregnancy, Pregnant Women, Stay Away From Chemical Color, Chemical Color During Holi, Holi Precautions For Pregnant Ladies, Holi Precautions, Holi Precautions Womens, Holi Celebration, Holi Pregnant Ladies, health care, safety of pregnant women, Safety Of Pregnant Women In Holi, women's health care, Health






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."