Holi 2024 Diet Plan: भांग के बिना होली का पर्व भी अधूरा सा लगता है। ऐसे में अगर आप भी भांग के साथ कुछ खाने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है -

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

Holi Bhang: होली का त्यौहार अब जल्द ही दस्तक देने वाला है। बाजारों में रंगों और पिचकारियों से दुकानें सज चुकी हैं। साथ ही घरों में भी पकवान बनने शरू हो गए है। दोस्तों कुछ लोगों के लिए होली रंगों से खेलने, खाने-पीने और मौज-मस्ती करने त्योहार है, तो वही कुछ लोग शराब या भांग के नशे में चूर होकर त्योहार का मजा लेते हैं। देखा जाये तो ज्यादातर लोग इसी श्रेणी में आते हैं क्योंकि उन्हें नशे के बिना त्यौहार अधूरे से लगते है।

वैसे तो शराब या भांग का सेवन सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है और आपको इसे ना लेने से बचना चाहिए। लेकिन अगर आप इसका सेवन करते है तो इसके साथ कुछ चटर पटर चीजों को खाने से बचना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने जा रहें है कि भांग या शराब के साथ आपको क्या खाना चाहिए और क्या नही? अगर आप भी भांग या शराब के साथ इन चीजों का सेवन करती हैं तो आपको थोड़ा ध्यान रखना होगा क्योंकि ये आपकी सेहत को दोगुना नुकसान पंहुचा सकती है। चलिए जानते है क्या है वो चीजें-


भांग खाने के बाद ना खाएं ये 9 चीजें


डेयरी प्रोडक्ट का ना करें सेवन

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर

एक्सपर्ट का कहना है कि भांग के साथ भूलकर भी डेयरी प्रोडक्ट (Milk product) का सेवन नही करना चाहिए। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपनी इस आदत को बदलना होगा। दरअसल भांग और डेयरी प्रोडक्ट का कॉकटेल आपका पेट खराब हो सकता है। साथ ही आपको लूज मोशन जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 


खाली पेट ना करें भांग का सेवन

होली पर भांग पीना एक आम बात है। भांग का नशा बहुत ज्यादा होता है और कई-कई दिनों तक रह सकता है। ऐसा माना जाता है कि भांग का सेवन कभी खाली पेट नहीं करना चाहिए और ना ही इसे शराब के साथ लेना चाहिए। कई लोगों को इतनी जल्दी रहते हैं कि वो भांग का सेवन खाली पेट ही करने लगते हैं। आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। ये आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक हो सकता है। इससे आगे जाकर आपको काफी दिक्कत सकती है।


ना खाये फैट वाली चीजें

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

यदि आप भी भांग के साथ फैट वाली चीजों का सेवन करती हैं तो अब से ऐसा ना करें। कई लोग बर्गर पिज्जा के साथ भांग का सेवन करते है। यह आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। दरअसल भांग के साथ अगर आप इन चीजों का सेवन करती हैं तो नशा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। इससे आपको उल्टी, चक्कर जैसी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।


शराब का सेवन

Holi 2023

आमतौर पर शराब का सेवन  हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। वहीं अगर भांग के साथ शराब भी पी रहे हैं तो ये आपके स्वास्थ्य को ओर भी नुकसान पहुंचा सकता है। इससे आपको डबल नशा चढ़ सकता है। कभी कभी इस वजह से आपको अस्पताल में भर्ती भी होना पड़ सकता है।


चॉकलेट

Holi 2023 पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

शराब पीते समय या इसके बाद चॉकलेट, कैफीन या कोको खाने से भी बचना चाहिए। यह चीजें पेट और आंतों को नुकसान देती हैं। शराब के साथ इन चीजों का सेवन गैस, अपच और सीने में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।


चिकन

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

चिकन में प्रोटीन पाया जाता है और प्रोटीन एक ऐसा तत्व है, जो शरीर में पचने में समय लेता है। यही वजह है कि शराब के साथ चिकन खाने से बचना चाहिए क्योंकि आपके पचने में समय लेगा।


नमकीन और नमकीन चीजें

भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर

इस होली पर जब आप अपने दोस्तों के साथ भांग या शराब पीने बैठें, तो ध्यान रहे कि समोसे, पकौड़े, नमकीन और फ्रेंच फ्राइज जैसी चीजें साथ लेकर बैठें। इन चीजों में सोडियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपके पाचन तंत्र को नुकसान दे सकती हैं। नमकीन चीजें आपकी प्यास बढ़ाती हैं और इस वजह से आप अधिक भांग या शराब पी लेते हैं। इसके अलावा शराब का मूत्रवर्धक प्रभाव होता है जिससे आपको बार-बार पेशाब आता है।


दवा खाएं

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

भांग का नशा कभी-कभी इतना चढ़ता है कि इंसान को होश नहीं रहता। आमतौर पर नशे के बाद इतना सिर भारी हो जाता है तो लोग इसे ठीक करने के लिए दवा का सहारा लेते हैं आपके जो स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक हो सकता है।


ब्रेड या ब्रेड से बनी डिश

Holi पर भांग खाने के बाद इन 9 चीजों से रहें दूर, वरना पड़ जाएगा रंग में भंग...

होली पर बहुत से लोग बियर पीते हैं और बियर पेट फूलाने का काम करती है। आपको बियर के साथ ब्रेड और ब्रेड से बनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों चीजों में यीस्ट होता है और आपका पेट इतनी ज्यादा मात्रा में यीस्ट को एक साथ पचा नहीं पाता है। इससे आपको पाचन संबंधी समस्या या कैंडिडा इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है।

दोस्तों अगर आप भी भांग के साथ इन सारी चीजों का सेवन करते हैं तो आज ही अपनी इस आदत को बदल दे। आपको हमारी यह जानकारी अच्छी लगी है तो इसे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक इंस्टाग्राम पर शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकल्स पढ़ने के लिए ऐसे ही जुड़े आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के संग।


(Disclaimer:  यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।)



Tags: Holi 2024, Holi Bhag Nasha, Holi With Bhang 2024,2024 Holi Ka Video, Bhang Drinks, Bhang Side Effects, Holi Bhang benefits, Bhang Ke Sath Kya Na Khaye, Bhang Combinations, Bhang Hangover, Happy Holi, Holi Bhang, Bhang, Bhang Ke Nuksan, Holi Significance, Holi Celebrations,  Holika Dahan, Holika Dahan 2024, Holi, health tips in hindi, health, भांग के साथ क्या ना खाएं, भांग का हैंगओवर, भांग का नशा, भांग, भांग के नुकसान




____

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours