Holi 2024: होली खेलने के लिए अगर आप केमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं तो घर पर मिनटों में तैयार करें हर्बल रंग। जानिए टिप्स

Holi 2024: होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग, जब 6 तरीकों से बनायेगे घर में हर्बल रंग

केमिकल वाली नहीं, खेलें हर्बल होली 


मुख्य बातें

होली पर घर के मसालों एवं फूलों से बनाएं हर्बल रंग

पलाश के फूलों से बनाएं केसरिया रंग

हर्बल रंग से स्किन को नहीं होगा नुकसान


Homemade Herbal Color for Holi 2024: होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग, जब इस्तेमाल करेंगे ये हर्बल रंग..!!

दोस्तों जल्द ही रंगों का त्यौहार होली दस्तक देने वाली है। इस साल पूरे देश में 8 मार्च  2023 को होली मनाई जाएगी। होली के अवसर पर सभी लोग एक-दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशियों का उत्सव मनाते हैं। रंगों के बिना होली का त्योहार अधूरा सा लगता है। होली के दिन ज्यादातर लोग बाजार से लाए गए रंग उपयोग करते हैं। लेकिन कई बार ये रंग आपकी खुशियों को खराब कर सकते हैं, इसका कारण इन रंगों में मिला केमिकल हो सकता है। जी हां, बाजार में मिलने वाले रंग और गुलाल में कई तरह के केमिकल्स होते हैं जिन्हें लगाने से त्वचा और बालों पर कई साइड इफेक्ट देखने को मिल सकते हैं। इनसे बचने के लिए आपको घर पर तैयार प्राकृतिक रंगों से होली खेलनी चाहिए।

बाजार में महंगे हर्बल रंग मिलते हैं, इसलिए इस होली पर आप कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करके अपने घर पर हर्बल रंग बना सकते हैं। घर पर बने प्राकृतिक रंगों को लगाने से आपकी त्वचा और बालों पर कोई नुकसान नहीं होता है, बल्कि इससे आपकी स्किन और बालों की चमक भी बढ़ सकती है। आज हम इस लेख में आपको बतायेंगे कि कैसे हर्बल कलर घर पर आसानी से तैयार किए जा सकते हैं और कैसे सेलिब्रेट करें सेफ होली। आइये जानते हैं हर्बल कलर बनाने के टिप्स-


How To Make Herbal Color At Home


हर्बल लाल रंग:

होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग, 6 तरीकों से घर पर बनाएं हर्बल रंग

इस मौसम में चुकंदर आसानी से उपलब्ध है। नेचुरल तरीके से लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए चुकंदर को काट कर सुखाने के बाद पीस लें। अब इसमें अरारोट पाउडर, मैदा या चावल का आटा मिलाकर लाल रंग का गुलाल बना लें। इसके अलावा आप गुलाब के फूल से भी लाल रंग बना सकते हैं। लाल रंग का गुलाल बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें चंदन पाउडर और चावल का आटा मिलाकर लाल रंग का गुलाल पाउडर तैयार कर लें।

गीला लाल रंग बनाने के लिए चुकंदर को घिसकर पानी में उबाल लें, लीजिये आपका प्राकृतिक लाल रंग होली खेलने के लिए तैयार है। अगर गहरा पिंक रंग चाहते हैं तो इसमें पानी ज्यादा मिलाएं। इसके अलावा चुकंदर को पीसकर पेस्ट भी बना सकते हैं। इसकी खासबात यह है कि ये रंग आंखों और मुंह में चले जाने पर कोई नुकसान भी नहीं होता है। बच्चों को नुकसान से बचाने के लिए इस रंग को पिचकारी में भरकर भी दे सकते हैं।


हर्बल नीला रंग:

Holi 2024

हर्बल नीला रंग बनाने के लिए आप जकरांदा के फूलों को सुखाकर पीस कर पाउडर बना लें। इसके अलावा आप जकरांदा के फूलों को उबाल कर पेस्ट बना लें इससे आप गीला कलर तैयार कर सकते हैं।


हर्बल पीला रंग:

Holi 2024: होली के रंग में नहीं पड़ेगा भंग, जब 6 तरीकों से बनायेगे घर में हर्बल रंग

पीला रंग बनाने के लिए हल्दी बेहद उपयुक्त है। हल्दी एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेट्री होती है जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। हल्दी की मदद से आप ये रंग तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आप हल्दी में बेसन या चंदन पाउडर मिलाकर पीला कलर बना लें। पीला रंग तैयार करने के लिए हल्दी को जौ या मक्के के आटे में मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे आप रंग की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह डेड स्किन हटाकर नेचुरल स्क्रब की तरह काम करेगा। हल्दी को चावल के पाउडर या अरारोट में भी मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है।


हर्बल बैंगनी रंग:

Holi 2024: होली में 6 तरीकों से घर पर बनाएं हर्बल रंग, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

हर्बल बैंगनी रंग तैयार करने के लिए चकुंदर को पीसकर छान लें। अब इसे पानी में डालकर छोड़ दें। कुछ देर बाद इसका कलर बैंगनी हो जाएगा। जिसे आप होली खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।


केसरिया रंग:

Holi 2024: 6 तरीकों से घर पर बनाएं हर्बल रंग, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

होली खेलने के लिए आप टेसू या पलाश के फूलों से केसरिया रंग बहुत आसानी से बना सकते हैं। इस मौसम में यह फूल काफी नजर आते हैं। रंग तैयार करने के लिए सबसे पहले आप पलाश के फूलों को तोड़ लें। इसके बाद इसे छाया में अच्छी तरह से सूखा लें। इन सूखे हुए फूलों को आप स्टोर करके भी  रख सकते हैं। होली पर केसरिया रंग बनाने के लिए पलाश या टेशू के फूलों को सुखाकर पीस लें। अब इसमें अरारोट या मैदा मिलाकर आप केसरिया रंग बना सकते हैं।

जब आप होली खेलने के लिए रंग बनाएं तो सबसे पहले 100 ग्राम टेसू या पलाश के सूखे फूल को एक बाल्टी पानी में भिगो कर रात भर भिगो कर रखें। आप चाहे तो पानी को उबालकर भी यूज कर सकते हैं। सवेरे इस पानी को छान लें। बाल्टी भर गाढ़ा केसरिया रंग तैयार है। इसे ऐसे ही या पतला करके प्रयोग किया जा सकता है।


हर्बल काला और कत्थई रंग:

होली 2024: 6 तरीकों से घर पर बनाएं हर्बल रंग, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

काला रंग बनाने के लिए आप काले अंगूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अंगूर के जूस को पानी में मिक्स करके काला रंग बना लें। वहीं आप इस मिक्सचर में हल्दी पाउडर या बेकिंग सोडा मिलाकर कत्थई रंग भी तैयार कर सकते हैं।

दोस्तों खूब जमेगा होली का हुड़दंग जब खेलेंगे इन हर्बल रंगों के संग। होली के उल्लास के साथ आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनायें। उम्मीद करती हूँ आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)



Tags: Skin Care For Holi, Holi, Skin Care, Holi 2024, Holi Beauty Tips,  Holi Color Removal Tips,  Skin Care Holi Colors Expert Tips, Homemade Color For Holi, Tesu Flowers Color, Tesu Flowers,  Herbal Color, Herbal Gulal From Palash Flower, Palash Flower, Palash Tree, Skin Care Tips, Beauty Tips,  




____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours