Holi 2024: होली पर अपने आराध्य देवता को कौन सा रंग चढ़ाने से आपकी मनोकामना पूरी होगी, यह जानने के लिए जरूर पढ़ें ये लेख।

Holi 2024: होली पर इस रंग को चढ़ाते ही कान्हा बदल देंगे आपकी किस्मत, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

Holi 2024: फाल्गुन मास की पूर्णिमा पर मनाए जाने वाला होली का पर्व देशभर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन का बेसब्री से लोग पूरे साल इंतज़ार करते है क्योंकि इसी दिन हर कोई एक-दूसरे पर रंग लगता हैं। इस महापर्व के बारे में एक मान्यता है कि इसकी शुरुआत कान्हा की नगरी यानि ब्रजमंडल से हुई थी। यही कारण है कि आज भी होली की शुरुआत भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा से होती है।

होली का त्योहार सिर्फ रंगों से खेलने का ही नहीं बल्कि ईश्वर की आराधना और साधना का भी है। शास्त्रों के अनुसार, होली के दिन देवी देवताओं की पूजा करने के साथ गुलाल लगाने से वह प्रसन्न होते हैं। यही कारण है कि सिर्फ होलिका दहन बल्कि रंग वाली होली की शुरुआत भी भगवान के चरणों में रंग चढ़ाने से होती है। तो आइए आज के इस आर्टिकल में जानते हैं कि होली के दिन आखिर किस भगवान को कौन सा रंग चढ़ाना चाहिए।


इस रंग से बरसेगी गणपति की कृपा

Holi 2024: होली पर इस रंग को चढ़ाते ही कान्हा बदल देंगे आपकी किस्मत

सनातन परंपरा में कोई भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान श्री गणेश जी की पूजा से की जाती है। ऐसे में सबसे पहले अपनी होली की शुरुआत भगवान श्री गणेश को रंग चढ़ाकर ही करना चाहिए। हिंदू मान्यता के अनुसार, गणपति को सिंदूर बहुत प्रिय है। तो ऐसे में होली के दिन भगवान श्री गणेश जी को विशेष रूप से सिंदूर और नारंगी रंग चढ़ाकर उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। होली के दिन गणपति की पूजा में उनका प्रिय मोदक का भोग लगाना ना भूलें।


भगवान राम और कृष्ण का शुभ रंग

होली पर इस रंग को चढ़ाते ही कान्हा बदल देंगे आपकी किस्मत, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

आप अगर वैष्णव परंपरा को मानने वाले हैं और भगवान श्री हरि यानि विष्णु जी अथवा उनके अवतार भगवान राम, भगवान श्रीकृष्ण या फिर नरसिंह भगवान की पूजा करते हैं तो आपको होली के दिन अपने आराध्य की पूजा करते समय उन्हें पीले रंग का गुलाल विशेष रूप से अर्पित करना चाहिए। साथ ही इस दिन भगवान को पीले रंग की मिठाई और पीले फल का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा में भी आप पीले रंग का गुलाल जरूर अर्पित करें।


महादेव संग किस रंग से मनाएं होली

होली पर इस रंग को चढ़ाते ही कान्हा बदल देंगे आपकी किस्मत

अगर आप शैव परंपरा को मानने वाले हैं तो भगवान भोलेनाथ को लाल या नीले रंग का गुलाल अर्पित करके अपनी होली की शुरुआत करें। साथ ही आज उनकी प्रिय भस्म जरूर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि होली के दिन इस उपाय को करने से महादेव की कृपा अपने भक्तों पर पूरी तरह से बनी रहती है।


किसे चढ़ाएं पूजा में लाल रंग

Holi 2024: होली पर इस रंग को चढ़ाते ही कान्हा बदल देंगे आपकी किस्मत, भोलेनाथ पूरी करेंगे हर मनोकामना

सनातन परंपरा में शक्ति की साधना के लिए लाल रंग के वस्त्र, पुष्प और रंग का प्रयोग विशेष रूप से किया जाता है। इसके साथ ही लाल रंग का संबंध भगवान राम भक्त श्री हनुमान जी से भी है। तो ऐसे में होली पर हनुमत या देवी साधना करते समय लाल रंग का गुलाल या रंग जरूर अर्पित करें। ऐसी मान्यता है कि होली पर देवी दुर्गा, देवी लक्ष्मी और हनुमान जी को लाल रंग अर्पित करने पर, पूरे साल इनकी कृपा बनी रहती है और साधक को सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

दोस्तों होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। उम्मीद करती हूँ आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Holi 2024 Holi Celebration Holi Colors Lord Krishna Lord Shiva Holi Durga Maa, Mata Lakshmi, Lord Hanuman, Mahadev






____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours