इन 15 अचूक उपायों से होली पर करें हर परेशानी दूर, पाएं सुख समृद्धि

होली 2024 पर करें 15 अचूक उपाय, हर भय से मुक्ति पाएं

होली पर करें 15 अचूक उपाय, हर भय से मुक्ति पाएं

रंगों के त्यौहार होली का समस्त भारतीयों को बेसब्री से इंतजार रहता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्यौहार मनाया जाता है। यह पर्व 2 दिन मनाया जाता है, एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है और जिस दिन रंग खेला जाता है उसे कुछ लोग धुलेंडी भी कहते हैं। 

साल में एक बार आने वाले होली के पर्व का हिंदू धर्म के साथ साथ ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत महत्व है। कहा जाता है कि होली वाले दिन किए गए उपायों से सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाती है साथ ही इनका फल अतिशीघ्र प्राप्त होता है। तो आइये जानते है उन उपायों के बारे में-


होली के 15 अचूक उपाय


1. होली की राख को अपने घर के चारों ओर दरवाजे पर छिड़क दें। इससे घर में मौजूद नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं।

2. घर की सुख-समृद्धि के लिए परिवार के प्रत्येक सदस्य को होलिका दहन में घी में भिगोई हुई दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए। साथ ही होली की 11 परिक्रमा करते हुए होली में सूखे नारियल की आहूति देनी चाहिए।

3. अपने हाथ से गोबर के कंडे बनाएं और इन कंडो को बहनें अपने भाई के ऊपर से 7 बार वार लें। इसके बाद ये कंडें होलिका दहन में डालें, इससे भाई की बुरी नज़र से रक्षा होगी।

4. होली के दिन से शुरु करके बजरंग बाण का 41 दिन तक नियमित पाठ करनें से हनुमानजी की कृपा से हर मनोकामना पूर्ण होने का मार्ग प्रशस्त होता है।

5. गृह क्लेश से निजात पाने और सुख-शांति के लिए होलिका की अग्नि में जौ-आटा चढ़ाएं।

6. होली की रात्रि को सरसों के तेल का चौमुखी दीपक जलाकर पूजा करें व भगवान से सुख – समृद्धि की प्रार्थना करें। इस प्रयोग से हर प्रकार की बाधा निवारण होती है।

7. होलिका की राख को एक पोटली बनाकर तिजोरी या फिर ऐसी जगह रख दें जहां पर आप अपना धन रखते हों, ऐसा करने से संचित धन बढ़ता है। टोने टोटके का भय होने पर इस राख से तिलक भी लगा सकते हैं। इससे आत्मबल मिलता है।

8. होली की रात 12 बजे किसी पीपल के पेड़ के नीचे आप घी का दीपक जलाएं और पीपल की सात परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से भाग्य संबंधित सभी बाधाएं दूर हो जाएंगी।

9. होलिका दहन के समय परिवार के सभी सदस्यों को होलिका की तीन या फिर सात परिक्रमा करनी चाहिए और परिक्रमा करते समय होलिका में चना, मटर, गेंहू, अलसी आदि डालनी चाहिए। ऐसा करने से हमें स्वास्थ्य लाभ के साथ-साथ धन लाभ होने के भी योग बनते हैं।

10. होलिका दहन के बाद होली खेलने से पहले किसी मंदिर में देवी - देवताओं को गुलाल चढ़ाएं और अपनी परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करें।

11. होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख से पुरुष तिलक लगाएं और महिलाएं इस राख को अपनी गर्दन पर लगाएं। यह उपाय आपकी सभी प्रकार की बुरी नजर से रक्षा करता है।

12. होली के दिन आप नौ नीबू की एक माला बनाएं और इस माला को भैरव महाराज को अर्पित कर दें। इससे आपको शीघ्र ही धनलाभ होता है और आर्थिक संकटों से आपको निजात मिलती है।

13. उड़द की दाल से निर्मित्त दही बड़े और जलेबी लाकर होली के दिन इसे सात सफाईकर्मियों को दान करें। इस उपाय से आपको स्वास्थ्य लाभ होता है और परेशानियां समाप्त होती हैं।

14. अपने हाथों से आप गोबर के उपले बनाएं और इन उपलों को बहनें अपने भाई के ऊपर से सात बार वार कर होलिका दहन के समय उसमें डाल दें। इससे भाई के ऊपर बुरी नजर से रक्षा होती है।

15. होलिका दहन के समय होलिका में कपूर डालें। इस उपाय से हमारे आसपास मौजूद स्वास्थ्य के लिए हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाएंगे।







Tags: holi 2024 holika dahan, holi festival 2024 holi ke achuk upay in hindi, holi ke chamatkari upay, holi ke din dhan prapti ke upay, holi ke din ke upay, holi ke din kiye jane wale upay, holi ke gharelu upay, holi ke jyotish upay in hindi, holi ke khas upay,  holi ke maha upay, holi ke rakh ke upay, holi ke saral upay, holi ke tantrik upay, holi ke totke aur upay, holi ke vishesh upay, holi ki raat ke upay, holi me santan prapti ke upay, holi me shadi ke upay, holi me vivah ke upay, holi par gomti chakra ke upay, holi par kare upay, holi par karz mukti ke upay, holi par kya upay karen, holi par laxmi prapti ke upay, holi par santan prapti ke upay, holi upay for marriage, holi vashikaran upay, होली upay, होली के उपाय, होली के उपाय और टोटके, होली के उपाय क्या है, होली पर करें 15 अचूक उपाय बताएं, होली पर करें उपाय in hindi, होली पर क्या करें उपाय, होली में उपाय



____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours