Sankashti Chaturthi 2025: आषाढ़ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है। जानें यहां कि किन चीजों का दान करना चाहिए-
![]() |
Sankashti Chaturthi 2025: संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान |
मुख्य बातें
आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी भगवान
गणेश को समर्पित मानी जाती है।
भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव
माने गए हैं।
भगवान गणेश की पूजा से सौभाग्य
में वृद्धि होती है।
Ashada Sankashti
Chaturthi 2025: आषाढ़ माह की पहली संकष्टी चतुर्थी को कृष्णपिंगल संकष्टी
चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। एकदंत संकष्टी चतुर्थी भगवान गणेश को समर्पित एक
महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है। इस दिन भगवान गणेश की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है,
जिन्हें विघ्नहर्ता यानी सभी बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है
कि इस दिन व्रत करने से जीवन में शुभता, समृद्धि और खुशियां आती हैं। हर महीने के कृष्ण
पक्ष की चतुर्थी तिथि को भक्त गण व्रत रख कर विघ्नहर्ता से अपने जीवन से सभी प्रकार
के कष्ट, बाधाएं और संकट दूर करने की प्रार्थना करते हैं।
आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी के
दिन पूजा पाठ के साथ ही कुछ चीजों का दान गरीबों और जरूरतमंदों को करना भी अत्यंत शुभ
एवं लाभकारी माना गया है। ऐसा करने से गणपति की असीम कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक
संकट दूर हो जाता है। आज के इस खास आर्टिकल में जानें सकट चौथ पर किन चीजों का दान
करना होता है शुभः
संकष्टी
चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान
गुड़ और घी का दान:
भगवान गणेश को गुड़ और घी का भोग बहुत प्रिय है। किसी मंदिर में या गरीबों को गुड़ और घी का दान अवश्य करें। कहा जाता है कि इस दिन गुड़ और घी का दान करने से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। आप गुड़ और घी से बनी कोई मिठाई भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से सेहत व धन से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और जीवन में मिठास आती है।
![]() |
Sankashti Chaturthi 2025 |
भगवान गणेश को सबसे प्रिय
है दूर्वा। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा के बाद 21 गांठ
वाली दूर्वा घास का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन अगर आप किसी गौशाला में
गायों को खिला सकते हैं या फिर मंदिर में अर्पित कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने
से दुर्भाग्य को दूर होता है और घर में सौभाग्य में वृद्धि होती है।
अन्न का दान:
अन्न दान करना हमेशा शुभ
होता है। आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी के दिन गरीब और भूखे लोगों को अन्न जैसे चावल, दाल,
आटा दान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में अन्न धन की कभी कमी नहीं होती है और
जीवन में खुशहाली आती है।
वस्त्रों का दान:
भगवान गणेश को हरे और पीले
रंग के वस्त्र प्रिय हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को
हरे व पीले रंग के वस्त्रों का दान जरूर करें। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में
सकारात्मकता आती है और आर्थिक परेशानियां दूर हो जाती हैं।
![]() |
संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान |
किसी मंदिर में गणेश जी को
लाल फूल जैसे गुड़हल या लाल वस्त्र अर्पित करें या किसी कन्या को दान करें। यह बेहद
मंगलकारी होता है और आपकी इच्छाओं की पूर्ति में सहायक होता है।
मोदक या लड्डू का दान:
भगवान गणेश को मोदक और लड्डू
सबसे अधिक प्रिय हैं। इस दिन बेसन के लड्डू या मोदक घर में बनाकर या खरीदकर दान करना
अत्यंत शुभ माना जाता है। इससे भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और आपकी सभी मनोकामनाएं
पूरी करते हैं। ऐसा करने से बुद्धि व विद्या का आशीर्वाद मिलता है।
काले तिल का दानः
आषाढ़ संकष्टी चतुर्थी पर काले तिल का दान अत्यंत शुभ व लाभकारी माना गया है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, काले तिल में कई देवताओं का वास माना गया है। इस दिन काले तिल का दान राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करता है और दुर्भाग्य को दूर करता है। काले तिल का दान गरीबों को या किसी मंदिर में करें। मान्यता है कि इनका दान करने से पुण्य मिलता है।
![]() |
संकष्टी चतुर्थी पर इन चीजों का करें दान |
दान करते समय इन बातों का रखें ध्यान
● दान
करते समय आपके मन में कोई स्वार्थ नहीं होना चाहिए।
● हमेशा
जरूरतमंदों को ही दान करना चाहिए।
● दान
करते समय भूल से भी किसी का अपमान नहीं करना चाहिए।
● दान
हमेशा अपनी क्षमता के अनुसार ही करना चाहिए।
● दान गुप्त रूप से करना चाहिए।
दोस्तों, हर महीने के कृष्ण
पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन ऐसा करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और कष्टों का
निवारण हो जाता है। दान करने से न केवल दूसरों की मदद होती है, बल्कि दान करने वाले
को भी मानसिक शांति और संतुष्टि मिलती है। साथ ही जीवन में सुख - समृद्धि आती है। इस
उम्मीद के साथ कि आपको हमारी यह विशेष जानकारी जरूर पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके
जरूर बताये। साथ ही इसे अपने सोशल मीडिया जैसे Facebook
Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी
अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com
के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई
जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना
है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित
विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Sankashti Chaturthi,
Ashadh first sankashti chaturthi, Shri Ganesh Ji, Ashadh sankashti chaturthi,
Religion, Sankashti Chaturthi, Lord Ganesha Puja, Ganesh Chaturthi Vrat, Benefits
of Sankashti Chaturthi, Astrology for Ganesha Puja, sankashti chaturthi june
2025, june sankashti chaturthi 2025, june sankashti chaturthi 2025 date, june
sankashti chaturthi 2025 shubh muhurat, june sankashti chaturthi 2025 mahatva,
june sankashti chaturthi 2025 ki date, june sankashti chaturthi 2025 ka shubh
muhurat, june sankashti chaturthi 2025 ka mahatva, june sankashti chaturthi
2025 ki tithi, june sankashti chaturthi 2025 ka muhurat, june sankashti
chaturthi 2025 kab hai, june sankashti chaturthi kab hai 2025, kab hai june
sankashti chaturthi 2025, Chaturthi do's and don'ts, Chaturthi donation tips,
Chaturthi Rituals, donation on Chaturthi, Ganesh blessings 2025, Ganesh
chaturthi significance, Ganesh Puja 2025, Sankashti Chaturthi 2025, Sankashti
fasting rules, Sankashti Vrat 2025, गणपति पूजा, गणेश पूजा विधि, चतुर्थी दान महत्व, चतुर्थी व्रत कथा, चतुर्थी शुभ योग, पूजा मुहूर्त, व्रत विधि, संकष्टी चतुर्थी 2025, संकष्टी व्रत नियम, पूजा-पाठ, धर्म, आषाढ़ पहली संकष्टी चतुर्थी , दान
Post A Comment:
0 comments so far,add yours