Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि में भगवान शिव की होगी कृपा, बस कर लें ये आसान से उपाय, मिलेगी धन, सुख और समृद्धि

महाशिवरात्रि में करें 10 अचूक उपाय, होंगे भगवान शिव प्रसन्न

हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्वो में से एक पर्व है महाशिवरात्रि। हर साल यह पर्व फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि पर्व 08 मार्च को मनाया जायेगा। यदि ज्योतिषों की गणना को माने तो इस बार महाशिवरात्रि पर शिव योग, सिद्ध और सर्वार्थ सिद्ध योग के साथ श्रवण और धनिष्ठा नक्षत्र हैं। कहते हैं कि शिव योग साधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है, जबकि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए हर कार्य में सफलता मिलती है। यह पावन पर्व देवों के देव महादेव भोलेनाथ को समर्पित है।


महाशिवरात्रि की महत्व

वैसे तो हर मास की कृष्णपक्ष चतुर्दशी को मास शिवरात्रि मनाई जाती है लेकिन फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को पड़ने वाली महाशिवरात्रि की प्रधानता मानी गई है। आपको यह बताना चाहेँगे कि भगवान शिव तंत्र के महादेव हैं और तंत्र में कई साधना ऐसी होती हैं जो केवल इसी रात्रि मेँ की जा सकती हैं। यह भी कहा जाता हे कि इसी दिन शिवज्योति प्रकट हुई थी और शिव पार्वती का विवाह हुआ था इसलिए इस दिन का महत्व बहुत ज्यादा है।

भगवान शिव को औघड़ और भोलेनाथ भी कहा जाता है, लेकिन शिव जितने भोले और आसानी से प्रसन्न होने वाले हैं, उतना ही उनका क्रोध भी प्रलयकारी है। ऐसा भी कहते हैं कि जिस दिन शिव जी ने अपनी तीसरी आंख खोल दी, उसी दिन दुनिया का अंत निश्चित है।

हिन्दू धर्म शास्त्रों में यह कहा जाता है कि महा शिवरात्रि वाले दिन भगवान शंकर और मां पार्वती की शादी हुई थी, इस दिन माता पार्वती को मनचाहे वर के रूप में भगवान शिव प्राप्त हुए थे इसलिए अगर आप वास्तव में किसी से प्रेम करते हैं या करती हैं और उन्हें अपने जीवनसाथी के रूप में पाना चाहतें हैं तो इस दिन यह उपवास जरूर कीजिए, आपके  मन की मुराद जरूर पूरी होगी। पौराणिक मान्यता के अनुसार अगर कोई व्यक्ति वर्षभर कोई व्रत नहीं रखता है और वह मात्र महाशिवरात्रि का व्रत रखता है तो उसे पूरे वर्ष के व्रतों का पुण्य प्राप्त हो जाता है।


महाशिवरात्रि में करें 10 अचूक उपाय, होंगे भगवान शिव प्रसन्न

महाशिवरात्रि पर करें इन 10 उपायों का प्रयोग 

इस वर्ष महाशिवरात्रि पर कई विशेष योग बन रहे हैं जिसमें शिव योग भी बन रहा है। इस कारण से, इस बार भक्तों को महाशिवरात्रि पर्व पर व्रत एवं पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ प्राप्त होंगे। शिव योग में शिवरात्रि मनाने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है और सभी कष्ट दूर होते हैं। इस दिन शिव भक्त महादेव का आशीर्वाद पाने के लिए कई उपाय करते हैं। आइये जानते हैं कि मनोकामना पूर्ति के लिए शिवरात्रि के दिन कौन से उपाय करने चाहिए:

* शिवरात्रि पर योग्य ब्राह्मण से सलाह कर,घर में पारद के शिवलिंग की स्थापना कर के प्रतिदिन शिवलिंग का पूजन कर सकते हैं। इससे आमदनी बढ़ने के योग बनते हैं।

* शिवरात्रि पर नंदी (बैल) को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और परेशानियों का अंत होगा।

* शिवरात्रि पर गरीबों को भोजन कराएं। इससे घर में कभी अन्न की कमी नहीं होगी और पितरों की आत्मा को शांति मिलेगी।

* शिवरात्रि के दिन आटे से 11 शिवलिंग बनाएं व 11 बार इनका जलाभिषेक करें। इस उपाय से संतान प्राप्ति के योग बनते हैं।

* मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करते रहें। इससे धन की प्राप्ति होती है।


महाशिवरात्रि में करें 10 अचूक उपाय, होंगे भगवान शिव प्रसन्न

* अगर विवाह में अड़चन आ रही है तो शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर केसर मिलाकर दूध चढ़ाएं। जल्दी ही विवाह हो सकता है।

* शिवरात्रि पर भगवान शिव को तिल व जौ चढ़ाएं। तिल चढ़ाने से पापों का नाश होता है और जौ चढ़ाने से सुख में वृद्धि होती है।

* शिवरात्रि पर 21 बिल्व पत्रों पर चंदन से 'ॐ नम: शिवाय' लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।

* यदि आपको कोई शत्रु परेशान कर रहा है या फिर आप किसी झूठे मुकदमे में फंसे हुए हैं तो इस दिन मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक करें और वहीं रूद्राष्टक का पाठ करें। महाशिवरात्रि पर यह उपाय आपको विजय दिलाएगा।

* इस दिन आप अनाथ आश्रम में जाकर दान करें और जरूरतमंदों की मदद करें। ऐसा करने से जीवन में सभी प्रकार की समस्याओं का अंत होगा और भाग्य भी साथ देगा।


महाशिवरात्रि में करें 10 अचूक उपाय, होंगे भगवान शिव प्रसन्न











Tags: 2024 ka mahashivratri kab pad rahi ha, 2024 ka mahashivratri puja kab hai, 2024 mahashivratri kitne tarikh ko hai, adiyogi mahashivratri 2024, art of living mahashivratri 2024, bholenath image mahashivratri, can we marry on mahashivratri 2024, drik panchang mahashivratri 2024, happy mahashivratri images, holi and mahashivratri 2024, lord shiva mahashivratri images, mahashivratri 2024 ke gharelu upay hindi, महाशिवरात्रि के 10 अचूक उपाय, mahashivratri 2024 ke upay bataye, mahashivratri celebration, mahashivratri fast vidhi, mahashivratri festival, mahashivratri ke chamatkari upay, mahashivratri reason to celebrate, mahashivratri upay, mahashivratri upay for marriage, shiv mahima महाशिवरात्रि, when is mahashivratri 2024, महाशिवरात्रि 2024 शुभ मुहूर्त, महाशिवरात्रि ke upay, महाशिवरात्रि के अचूक उपाय in hindi, महाशिवरात्रि के टोटके






 

 ____

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours