महाशिवरात्रि के दिन होगा बुध का राशि परिवर्तन, इन 5 राशि वालों की जिंदगी में आने वाली है खुशखबरी, खुलेगा बंद किस्मत का ताला

Budh Rashi Parivartan 2021: महाशिवरात्रि पर बुध का राशि परिवर्तन चमकेंगी यह 5 राशियाँ


Budh Rashi Parivartan 2021: महाशिवरात्रि पर बुध का राशि परिवर्तन चमकेंगी यह 5 राशियाँ

हिन्दुओं के प्रमुख त्यौहारों में से महाशिवरात्रि भगवान शिव का एक प्रमुख त्यौहार है। फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी को महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) पर्व मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि सृष्टि का प्रारंभ इसी दिन से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा अराधना की जाती है।

इस साल महाशिवरात्रि 11 मार्च गुरुवार को पड़ रही है। लेकिन इस साल की महाशिवरात्रि काफी खास है। ज्योतिष गणना के अनुसार, बुध ग्रह 11 मार्च को दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है। इसके बाद बुध 31 मार्च तक इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं। महाशिवरात्रिके शुभ अवसर पर बुध का यह राशि परिवर्तन काफी अच्छा माना जा रहा है। ज्योतिषविदों के अनुसार, मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के लोगों के लिए ये गोचर शुभ हो सकता है, उनकी किस्मत का ताला खुल सकता है।

आइए जानते है बुध के राशि परिवर्तन से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा-

 

मेष-

इस राशि के लोगों के लिए बुध का यह गोचर काफी लाभदायक रहने वाला है। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी और आपकी कड़ी मेहनत का आपको फल मिलेगा। इस राशि के लोगों के जीवन में किसी खास का व्यक्ति के आने की संभावना है। आप काम के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्राएं भी कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्राओं के लिए यह समय शुभ रहेगा।


वृषभ-


इन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में वृद्धि और सफलता मिलने की संभावना है। बुध गोचर के चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस समय किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता के साथ संबंधों में मधूरता आएगी।

मिथुन-


शिक्षा क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी। व्यावसायिक रूप से समय आपके लिए बहुत शुभ रहेगा। आप की सभी बाधाओं दूर हो शुभ समाचार प्राप्त होगा। आपके विचार और सुझाव से लोग प्रभावित होंगे। कार्य से संबंधित यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं।


कर्क-

इन राशिवालों काफी हतोत्साहित रहेंगे। आपको लगेगा कि काफी मेहनत करने के बाद भी परिणाम नहीं मिल रहा है। अपने  स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। कर्क राशि के जातक यात्रा से बचें। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है इसलिए खर्चो पर नियंत्रण रखें।


सिंह-

आय अच्छी होगी और व्यापारिक साझेदारी फलदायी रहेगी। हालांकि साझेदारी में किसी नए काम को शुरू करने से बचें। विवाह के योग बन सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के अवसर बन सकते हैं। 


कन्या-

इन राशि वालों को बुध के राशि परिवर्तन का फायदा मिल सकता है। इस दौरान कोई पुरानी बीमारी से राहत मिलेगी। किसी भी कार्य को सोच-समझकर करें। नौकरी में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और सैलरी बढ़ने प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बॉस और सहकर्मियों का साथ मिलेगा।


तुला-

बुध का गोचर इस राशि के लोगों के जीवन में सुख-शांति लाएगा। बुध का गोचर आपके जीवन में सुख-शांति लाएगा। आय में तेजी से वृद्धि होगी। प्रेम संबंधी मामलों में भी आपकी बात बनेगी। प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। साथ ही मित्रों से भी सहयोग प्राप्त होगा। आपकी सेहत के लिहाज से यह गोचर आपके लिए अनुकूल साबित होगा।

वृश्चिक-


इन राशिवालों को ऐसे अवसर प्राप्त होंगे, जो आकर्षक होंगे। आपकी चल अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। परिवारिक मेल-मिलाप के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी, क्योंकि आय में वृद्धि हो सकती है। छात्रों के लिए अच्छा समय है, परीक्षा में सफलता मिलेगी।


धनु-

आपके व्यवसाय में वृद्धि होगी। पैसों के लेन-देन के लिए एकदम सही समय है।  जो भी निर्णय लेंगे उसे में सफलता मिलने की संभावना है। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंध को बढ़ाने के लिए उत्तम है। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।


मकर-

आप अपनी बुद्धि से सभी को प्रभावित करेंगे। वाणी कुशलता और सौम्य स्वभाव के कारण आप किसी भी क्षेत्र में विजय हासिल कर सकेंगे। यह समय आपको अपने वित्त में बढ़ोतरी करने में मदद करेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।


कुंभ-

बुध ग्रह का यह गोचर इस राशि के लोगो के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार और दोस्तों के साथ आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है अतः अपनी सेहत की उचित ध्यान रखें।नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है।


मीन-

बुध के गोचर से इस राशि के लोगों के व्यय में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक फैसले लेते समय सावधानी बरतें। इस दौरान धार्मिक कार्य से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। परिवार के किसी सदस्य की स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए औसत रहने वाला है।


 




 


Tags: budh rashi parivartan 2021 in hindi, mahashivratri 2021 drik panchang, mahashivratri 2021 panchang, mahashivratri ka rashifal, बुध राशि परिवर्तन 2021, महाशिवरात्रि 2021 पर राशि फल, महाशिवरात्रि 5 राशियों के नाम, महाशिवरात्रि का राशिफल, महाशिवरात्रि पर बुध का राशि परिवर्तन क्या, महाशिवरात्रि पर बुध का राशि परिवर्तन बताइए, महाशिवरात्रि पर राशिफल, kumbh rashi, zodiac signs, mahashivratri 2021, राशिफल
 











____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours