Articles by "Basant Panchami"
Showing posts with label Basant Panchami. Show all posts
Basant Panchami 2025 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

मुख्य बातें

02 फरवरी 2025 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाएगा।

बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का खास महत्व है।

मां सरस्वती को पीले फूल, फल और मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है।

मान्यता है किइस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है।


Basant Panchami 2025 Bhog: माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता है कि इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है, इसलिए इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। ऐसी मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है। इसी दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन भी हो जाता है। बसंत पंचमी को श्री पंचमी के नाम से भी जानते हैं। बसंत पंचमी के दिन अक्षर अभ्यासम, विद्या आरंभ आदि संस्कार किए जाते हैं।

दोस्तों हर पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के दौरान प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं। अगर आप भी मनचाहा फल चाहते हैं और मां सरस्वती को खुश करना चाहते हैं तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।आइए जानते हैं-


बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 6 पीले रंग के व्यंजन का भोग


बेसन के लड्‌डू

Basant Panchami 2025 Bhog

बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन पूजा में बेसन के लड्‌डू का प्रसाद चढ़ाने से देवी सरस्वती संग देवगुरु बृहस्पति और विष्णु जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। विवाह में आ रही बाधा और वाणी दोष दूर होगा। बेसन से बने लड्डू शुभ माने जाते हैं और साथ ही मां सरस्वती को बेसन के लड्डू भी अति प्रिय है। इस मिठाई को भावना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बेसन के लड्डू चढ़ाने से मां जल्द प्रसन्न हो जाएगी। आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान बेसन के लड्डू भी प्रसाद में अवश्य शामिल करें।


पीले मीठे चावल

बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाने की भी परंपरा है। इन्हें मीठे केसरी भात भी कहा जाता है। इन्हें मां को भोग लगाने वह अति प्रसन्न होती है। ऐसी मान्यता है इससे देवी की कृपा से घर में सकारात्मता फैलती है।


केसर हलवा

Basant Panchami 2025 Bhog: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं उनके प्रिय ये 6 भोग, हर मनोकामना होगी पूरी

मां सरस्वती की पूजा में केसर हलवा चढ़ाया जाता है। इसे पारंपरिक भोग माना जाता है। मान्यता है कि मां सरस्वती को केसर हलवा का भोग लगाने से जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता है और परिवार में मधुरता बनी रहती है।

Basant Panchami 2025 Upay

Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी का त्यौहार 02 फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती की विधिविधान से पूजा अर्चना की जाती है। इसी दिन से वसंतोत्सव की शुरुआत होती है और ये वसंतोत्सव होली तक चलता है। इस उत्सव को मदनोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन रतिकाम महोत्सव भी होता है, जिसमें भगवति रति और कामदेव की पूजा का विधान है।

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार वसंत पंचमी के दिन कुछ खास उपायों को करने से बुद्धि, विद्या और ज्ञान की प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है। खासतौर पर बसंत पंचमी के दिन विद्यार्थियों को माता सरस्वती की पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें कुछ आसान उपायों का पालन भी करना चाहिए, जिनके कारण वह पढ़ाई में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन करने वाले उपायों के बारे में-

बसंत पंचमी के उपाय (Basant Panchami Upay)

बसंत पंचमी के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद

1. अगर आप छात्र हैं और आपका मन पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता या किसी कारण से विद्यार्थी को शिक्षा में उचित परिणाम नहीं मिलते हैं तो ऐसे में बसंत पचंमी के दिन से ही पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर के दिशा में पढ़ाई करना चाहिए। इस दिशा को ध्यान एवं शांति का केंद्र भी माना जाता है। तो ऐसे में इस दिशा में बैठकर पढ़ाई करने से ध्यान एक जगह पर केंद्रित रहता है।

Basant Panchami2025

2. अगर पढ़ाई में आपको किसी प्रकार की परेशानी रही है तो आज के दिन आपको मां सरस्वती के इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।

मंत्र है- ' ऐं ह्रीं श्रीं क्लीं सरस्वत्यै नमः'

मंत्र जप के साथ ही आपको विद्या यंत्र भी धारण करना चाहिए। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मंत्र का जाप स्वच्छ आसन पर बैठकर और पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके ही किया जाए। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन 108 पीले फूल देवी सरस्वती को अर्पित कर दें।

बसंत पंचमी के दिन करें ये सरल उपाय

3. अगर आप चाहते है कि आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहे और आपकी सारी परेशानी दूर हो जाए। तो इसके लिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव और रति की पूजा करना काफी शुभ माना जाता है और पूजा के बाद उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं।

Basant Panchami 2025 Upay

4. विद्यार्थी को इस दिन मां सरस्वती को केसर या पीले चंदन का टीका लगाना चाहिए और पीले रंग के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही पूजा स्थल पर किताब और कलम अवश्य रखें। ऐसा करने से मां सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहती है और विद्यार्थी को ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक का आशीर्वाद मिलता है।

बसंत पंचमी 2025

5. अगर आपको लिवर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी रहती है तो उससे राहत पाने के लिए वसंत पंचमी के दिन पीले रंग के चावल बनाकर, सबसे पहले देवी मां को भोग लगाएं और उसके बाद स्वयं पीले चावल खाएं। ऐसा करने से आपका लिवर बेहतर रहेगा।

बसंत पंचमी 2025 के दिन करें ये सरल उपाय

6. बसंत पंचमी के दिन 2 से लेकर 10 साल तक की कन्याओं को पीले और मीठे चावल खिलाने चाहिए और उनकी पूजा भी करनी चाहिए। इस दिन कुंवारी कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और आभूषण का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है।कहा जाता है की ऐसा करने से परिवार में ज्ञान, कला सुख-शान्ति की वृ्द्धि होती है।

Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद

7. बसंत पंचमी के दिन आपको अपने बच्चे का हाथ पकड़कर काले रंग की स्लेट पर कुछ कुछ जरूर लिखवाना चाहिए। दरअसल, इस क्रिया को अक्षराम्भ कहते हैं। ऐसा करने से पढ़ाई के क्षेत्र में आपके बच्चे की एक बेहतर शुरुआत होगी और आगे भी उसके जीवन में सब अच्छा रहेगा। इसके अलावा जो लोग अपने छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार करवाना चाहते हैं वो बसंती पंचमी के दिन कर सकते हैं। इस कार्य के लिये आज का दिन बड़ा ही शुभ है।

Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद

8. वसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजा का भी विधान है। यदि इस दिन आपको अनार की कलम को या संभव हो तो सोने की सलाई को शहद में डुबोकर बच्चे की जीभ पर मां सरस्वती का ध्यान करते हुए 'ऐं लिखें। इस उपाय को करने से आपका बच्चा अच्छा वक्ता बनेगा और लोग उसकी बातों से प्रभावित होंगे।

Basant Panchami 2025 Upay: बसंत पंचमी के दिन करें ये सरल उपाय, मिलेगा विद्या, बुद्धि और वाणी का आशीर्वाद

9. बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को भोग में मीठे चावल अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। वाणी पर नियंत्रण करने की क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति का व्यक्तित्व निखरता है।

दोस्तों, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Tags: Basant Panchami, Astrologer, Astrology, Astrology Upay, Astro tips, Basant Panchami 2025, Bansat Panchami 2025 Upay, Maa Saraswati Remedies, Happy Basant Panchami 2025 Quotes, Happy Basant Panchami 2025 Wishes, Happy Basant Panchami 2025, Basant Panchami 2025 Date And Time, Vasant Panchami, Vasant Panchami 2025



____ 

 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Basant Panchami 2024 Outfit Ideas

Basant Panchami Outfit Ideas 2025: दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि भारत में सभी त्योहारों का अपना एक अलग महत्व होता है जिसे काफी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नए साल की शुरूआत में मकर संक्रांति के बाद से ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो चुका है। लोहडी, पोंगल और संक्रांत के बाद अब जल्द ही बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है।  इस दिन सभी जगह बसंत के मौसम का स्वागत किया जाता है। बसंत पंचमी के दिन जगह-जगह मां सरस्वती की पूजा होती है। इसके साथ ही पीले कपड़े पहनने और पीले रंग का व्यंजन बनने का महत्व होता है।

हिंदू धर्म से जुड़ी मान्यता के अनुसार इस दिन पीले रंग (Yellow color) के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। खास बात ये है कि पीला रंग मां सरस्वती को बेहद पसंद है। इसीलिए  लोग पीले भोजन के साथ पीले रंग के कपड़े भी पहनते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस खास त्योहार के समय खुद को स्टाइलिश दिखने के लिए पीले रंग के आउटफिट्स तलाश रही हैं तो आप इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के आउटफिट्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस दिन के लिए साड़ी, सूट के अलावा और भी दूसरे तरह के आउटफिट्स को ट्राय कर सकती हैं। ये आपको फेस्टिवल वाइब (Festival vibe) भी देंगे।

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे येलो आउटफिट के बारे में बताएंगे जिन्हें पहन कर आप पीले रंग के एथनिक वियर में भी क्लासी और खूबसूरत लगेंगी।

Basant Panchami 2025 Yellow Color Outfit Ideas

शिल्पा शेट्टी:

Basant Panchami 2025 Outfit Ideas

बसंत पंचमी पर आप लहंगा पहनने की सोच रही हैं या कुछ अलग चाहती हैं तो हिंदी सिनेमा की जानीमानी अदाकार शिल्पा शेट्टी के इस आउटफिट से आइडिया ले सकती हैं। इसके साथ आप बालों को खुला रखकर और सफेद रंग की एयरिंग के साथ इसे पेयर करके खुद को स्टाइल कर सकती हैं।

काजल अग्रवाल:

Basant Panchami 2025 Outfit Ideas


साउथ
से लेकर हिंदी सिनेमा तक में अपनी छाप छोड़ने वाली काजल अग्रवाल अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। अपनी खूबसूरती से दिलों को घायल करने वाली काजल अग्रवाल को येलो रंग के फ्लोर-लेंथ अनारकली कुर्ती पहने हुए देखा जा सकता है जिसमें चारों तरफ बहुरंगी फुलकारी कढ़ाई की गयी है। इसके साथ मैचिंग चूड़ीदार की एक जोड़ी के साथ इसको जोड़ा है और एक गोटा डिटेलिंग दुपट्टे को भी साथ में कैरी किया। एक्ट्रेस ने एक कड़ा चूड़ी और फिंगर रिंग्स, कान में झुमके और ब्यू मोंडे एक्सेसरीज़ की एक पोटली के साथ अपने लुक को पूरा किया है।