Basant Panchami 2023 Upay Totke: परीक्षा में सफलता या विवाह में आ रही समस्या को दूर करने के लिए बसंत पंचमी के दिन अपनाएं ये अचूक उपाय या टोटके।
Basant Panchami 2023 Upay: बसंत पंचमी का त्यौहार 26
जनवरी 2023 को
मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन विद्या
की देवी मां सरस्वती की विधिविधान से
पूजा अर्चना की जाती है।
इसी दिन से वसंतोत्सव की
शुरुआत होती है और ये
वसंतोत्सव होली तक चलता है।
इस उत्सव को मदनोत्सव के
रूप में भी मनाया जाता
है। बसंत पंचमी के दिन रतिकाम
महोत्सव भी होता है,
जिसमें भगवति रति और कामदेव की
पूजा का विधान है।
ज्योतिषशास्त्र
के अनुसार वसंत पंचमी के दिन कुछ
खास उपायों को करने से
बुद्धि, विद्या और ज्ञान की
प्राप्ति होती है। इसके अलावा मनचाहा जीवनसाथी भी मिलता है।
खासतौर पर बसंत पंचमी
के दिन विद्यार्थियों को माता सरस्वती
की पूजा अर्चना करनी चाहिए। साथ ही उन्हें कुछ
आसान उपायों का पालन भी
करना चाहिए, जिनके कारण वह पढ़ाई में
सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
आइए जानते हैं वसंत पंचमी के दिन करने
वाले उपायों के बारे में-
बसंत पंचमी के उपाय (Basant Panchami Upay)
1.
अगर आप छात्र हैं
और आपका मन पढ़ाई-लिखाई
में नहीं लगता या किसी कारण
से विद्यार्थी को शिक्षा में
उचित परिणाम नहीं मिलते हैं तो ऐसे में
बसंत पचंमी के दिन से
ही पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर के
दिशा में पढ़ाई करना चाहिए। इस दिशा को
ध्यान एवं शांति का केंद्र भी
माना जाता है। तो ऐसे में
इस दिशा में बैठकर पढ़ाई करने से ध्यान एक
जगह पर केंद्रित रहता
है।
2.
अगर पढ़ाई में आपको किसी प्रकार की परेशानी आ
रही है तो आज
के दिन आपको मां सरस्वती के इस मंत्र
का 108 बार
जप करना चाहिए।
मंत्र
है- 'ॐ ऐं ह्रीं
श्रीं
क्लीं
सरस्वत्यै
नमः।'
मंत्र
जप के साथ ही
आपको विद्या यंत्र भी धारण करना
चाहिए। साथ ही इस बात
का विशेष ध्यान रखें कि मंत्र का
जाप स्वच्छ आसन पर बैठकर और
पूर्व या उत्तर दिशा
की ओर मुख करके
ही किया जाए। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन 108 पीले फूल देवी सरस्वती को अर्पित कर
दें।
3.
अगर आप चाहते है
कि आपका दांपत्य जीवन सुखमय रहे और आपकी सारी
परेशानी दूर हो जाए। तो
इसके लिए बसंत पंचमी के दिन कामदेव
और रति की पूजा करना
काफी शुभ माना जाता है और पूजा
के बाद उन्हें पीले रंग के फूल चढ़ाएं।
4.
विद्यार्थी को इस दिन
मां सरस्वती को केसर या
पीले चंदन का टीका लगाना
चाहिए और पीले रंग
के वस्त्र अर्पित करने चाहिए। साथ ही पूजा स्थल
पर किताब और कलम अवश्य
रखें। ऐसा करने से मां सरस्वती
की कृपा सदैव बनी रहती है और विद्यार्थी
को ज्ञान, बुद्धि एवं विवेक का आशीर्वाद मिलता
है।
5.
अगर आपको लिवर संबंधी किसी प्रकार की परेशानी रहती
है तो उससे राहत
पाने के लिए वसंत
पंचमी के दिन पीले
रंग के चावल बनाकर,
सबसे पहले देवी मां को भोग लगाएं
और उसके बाद स्वयं पीले चावल खाएं। ऐसा करने से आपका लिवर
बेहतर रहेगा।
6.
बसंत पंचमी के दिन 2 से लेकर 10
साल तक की कन्याओं
को पीले और मीठे चावल
खिलाने चाहिए और उनकी पूजा
भी करनी चाहिए। इस दिन कुंवारी कन्याओं को पीले रंग
के वस्त्र और आभूषण का
दान करना भी काफी शुभ
माना जाता है।कहा जाता है की ऐसा
करने से परिवार में
ज्ञान, कला व सुख-शान्ति
की वृ्द्धि होती है।
7.
बसंत पंचमी के दिन आपको
अपने बच्चे का हाथ पकड़कर
काले रंग की स्लेट पर
कुछ न कुछ जरूर
लिखवाना चाहिए। दरअसल, इस क्रिया को
अक्षराम्भ कहते हैं। ऐसा करने से पढ़ाई के
क्षेत्र में आपके बच्चे की एक बेहतर
शुरुआत होगी और आगे भी
उसके जीवन में सब अच्छा रहेगा।
इसके अलावा जो लोग अपने
छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार
करवाना चाहते हैं वो बसंती पंचमी
के दिन कर सकते हैं।
इस कार्य के लिये आज
का दिन बड़ा ही शुभ है।
8.
वसंत पंचमी के दिन सरस्वती
पूजा का भी विधान
है। यदि इस दिन आपको
अनार की कलम को
या संभव हो तो सोने
की सलाई को शहद में
डुबोकर बच्चे की जीभ पर
मां सरस्वती का ध्यान करते
हुए 'ऐं’ लिखें। इस उपाय को
करने से आपका बच्चा
अच्छा वक्ता बनेगा और लोग उसकी
बातों से प्रभावित होंगे।
9.
बसंत पंचमी के दिन मां
सरस्वती को भोग में
मीठे चावल अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है। वाणी पर नियंत्रण करने
की क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति
का व्यक्तित्व निखरता है।
दोस्तों,
आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा
लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा
ऐसे ही बने रहिये
आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer:
इस लेख में दी गई जानकारी
सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर
आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि
नहीं करता है। इन पर अमल
करने से पहले संबंधित
विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Basant Panchami, Astrologer, Astrology, Astrology Upay, Astro tips, Basant Panchami 2023, Bansat Panchami 2023 Upay, Maa Saraswati Remedies, Happy Basant Panchami 2023 Quotes, Happy Basant Panchami 2023 Wishes, Happy Basant Panchami 2023, Basant Panchami 2023 Date And Time, Vasant Panchami, Vasant Panchami 2023
____
Post A Comment:
0 comments so far,add yours