Basant Panchami 2023 Bhog: बसंत पंचमी का पर्व 26 जनवरी 2023 को मनाया जायेगा। बसंत पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं ये भोग, बरसेगी ज्ञान की देवी की कृपा।
26 जनवरी 2023 को बसंत पंचमी का पर्व मनाया
जाएगा।
बसंत पंचमी के दिन सरस्वती पूजन का खास महत्व है।
मां सरस्वती को पीले फूल, फल और मीठी चीजों का भोग लगाया
जाता है।
मान्यता है किइस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी
और देवी काली का भी आशीर्वाद मिलता है।
Basant Panchami 2023 Bhog: माघ
मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। माना जाता
है कि इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं। इस दिन ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती
की विधिवत पूजा अर्चना की जाती है, इसलिए इस दिन को सरस्वती पूजा भी कहा जाता है। ऐसी
मान्यता है कि वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां लक्ष्मी और देवी
काली का भी आशीर्वाद मिलता है। इसी दिन से ही बसंत ऋतु का आगमन भी हो जाता है। बसंत
पंचमी को श्री पंचमी के नाम से भी जानते हैं। बसंत पंचमी के दिन अक्षर अभ्यासम, विद्या
आरंभ आदि संस्कार किए जाते हैं।
दोस्तों हर
पूजा में प्रसाद का बहुत महत्व होता है। वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती को पूजा के
दौरान प्रसाद का भोग लगाना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि मां सरस्वती प्रसन्न होकर सुख-समृद्धि
का आशीर्वाद देती हैं। अगर आप भी मनचाहा फल चाहते हैं और मां सरस्वती को खुश करना चाहते
हैं तो इन चीजों का भोग जरूर लगाएं।आइए जानते हैं-
बसंत
पंचमी पर मां सरस्वती को लगाएं इन 6 पीले रंग के व्यंजन का भोग
बेसन के लड्डू
बसंत पंचमी का पर्व गुरुवार को है। मान्यता है कि इस दिन पूजा में बेसन के लड्डू का प्रसाद चढ़ाने से देवी सरस्वती संग देवगुरु बृहस्पति और विष्णु जी का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। विवाह में आ रही बाधा और वाणी दोष दूर होगा। बेसन से बने लड्डू शुभ माने जाते हैं और साथ ही मां सरस्वती को बेसन के लड्डू भी अति प्रिय है। इस मिठाई को भावना का प्रतीक माना जाता है। इसलिए बेसन के लड्डू चढ़ाने से मां जल्द प्रसन्न हो जाएगी। आप मां सरस्वती की पूजा के दौरान बेसन के लड्डू भी प्रसाद में अवश्य शामिल करें।
पीले मीठे चावल
बसंत पंचमी
के दिन मां सरस्वती को पीले मीठे चावल का भोग लगाने की भी परंपरा है। इन्हें मीठे केसरी
भात भी कहा जाता है। इन्हें मां को भोग लगाने वह अति प्रसन्न होती है। ऐसी मान्यता
है इससे देवी की कृपा से घर में सकारात्मता फैलती है।
केसर
हलवा
मां सरस्वती
की पूजा में केसर हलवा चढ़ाया जाता है। इसे पारंपरिक भोग माना जाता है। मान्यता है
कि मां सरस्वती को केसर हलवा का भोग लगाने से जीवन के सारे कष्टों से छुटकारा मिल जाता
है और परिवार में मधुरता बनी रहती है।
बूंदी
या बूंदी के लड्डू
धार्मिक मान्यता के अनुसार मां सरस्वती को बूंदी अतिप्रिय है। इसके साथ ही गुरु ग्रह को प्रसन्न करने के लिए वसंत पंचमी पर मां सरस्वती को बूंदी के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। इसके बाद प्रसाद को जरूरतमंदों में वितरित करें। धार्मिक मान्यता है कि इससे देवी सरस्वती साधक पर कृपा करती हैं और और बुद्धि का विकास होता है।
मालपुआ
बसंत पचंमी
के दिन आप मां सरस्वती को मालपुआ का भी भोग लगा सकते हैं।इस भोग से मां अति प्रसन्न
होकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती है।
राजभोग
मां सरस्वती
को पूजा में सफेद और पीली वस्तुएं अर्पित की जाती हैं। बसंत का मुख्य रंग पीला होता
है। मान्यता के अनुसार पीली वस्तु अर्पित करने से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। आप
चाहे तो मां सरस्वती को प्रसन्न करने के लिए राजभोग का भोग भी लगा सकती है। राजभोग
एक ट्रेडिशनली बंगाली मिठाई जिसे खास अवसरों पर बनाया जाता है। इस मिठाई की खास बात
यह है कि इसे पनीर से बनाकर ड्राई फ्रूट्स की फीलिंग की जाती है। बसंत पंचमी पर राजभोग
का भोग लगाने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
तो दोस्तों, इस बसंत पंचमी पर आप मां सरस्वती के पसंदीदा भोग लगा कर उनका आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें। इसके साथ ही आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके बताना ना भूले। साथ ही सोशल मीडिया जैसे कि फेसबुक या इंस्टाग्राम पर शेयर करना न भूले। बाकी सभी आर्टिकल्स के लिए आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के संग ऐसे ही बने रहें।
Tags: Basant panchami, basant panchami 2023, spiritual, astro, astrology, maa lakshmi, maa saraswati, basant panchami bhog, basant panchami 2023 bhog, बसंत पंचमी, बसंत पंचमी 2023, एस्ट्रो, एस्ट्रोलॉजी, ज्योतिष, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती, बसंत पंचमी भोग, बसंत पंचमी 2023 भोग, specialstory, basant panchami special story, bhog, Saraswati Puja, Basant Panchami 2023 Color, Basant Panchami 2023 Shubh Muhurat, Basant Panchami 2023 Recipes, Basant Panchami 2023 Dessert, Basant Panchami 2023 Sweets, Basant Panchami 2023 Bhog, shri panchami 2023, Saraswati Panchami 2023
Post A Comment:
0 comments so far,add yours