Hariyali Teej 2026 Date: हरियाली तीज पर राशि अनुसार उपाय करने से मिलता है दोगुना लाभ, पाए अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद। जानिए यहां अपनी राशि के उपाय
![]() |
Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर महिलाएं अपनी राशि अनुसार करें ये सरल उपाय |
Hariyali Teej Astrology Prediction: हरियाली तीज सुहागिन महिलाओं के लिए समर्पित एक अत्यंत पावन और विशेष पर्व है, जो सावन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। हरियाली तीज (Hariyali Teej) को “श्रावणी तीज” और “सिंजारा तीज” के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत, सुखी दांपत्य जीवन, और अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत के प्रताप से व्रतकर्ता महिलाओं के अनिष्ट ग्रहों की भी शांति स्वतः हो जाती है। साथ ही कुंवारी कन्याएं भी मनचाहा वर पाने के लिए यह व्रत करती हैं।
इस साल हरियाली तीज 15 अगस्त, शनिवार को मनाई जाएगी। हरियाली तीज पर इस बार 3 शुभ योग यानी 'शिव योग, सिद्ध योग और रवि योग' का शुभ निर्माण हो रहा है, जो इसे और अधिक फलदायक बनाता है।ज्योतिषियों के अनुसार, इस दिन महिलाएं अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से उनका वैवाहिक रिश्ता ओर भी मजबूत होगा और शुभ ग्रह को शांत करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। तो आइए जानते हैं यहां हमारे आज के इस खास आर्टिकल में कि किस राशि की स्त्रियों को क्या करना चाहिए:
हरियाली तीज 2026 पर राशि अनुसार उपाय
मेष राशि -
मेष राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में हरियाली तीज के दिन स्त्रियां पूजा के दौरान भगवान शिव को सफेद फूल चढ़ाने चाहिए और माता पार्वती को लाल फूल या लाल गुड़हल के फूल और लाल चूड़ियां अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल में काले तिल मिलाकर जरुर चढ़ाएं। ऐसी मान्यता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलती है।
वृषभ राशि -
हरियाली तीज के दिन वृष राशि की महिलाओं को दूध और दही से महादेव का अभिषेक करना चाहिए। इसके अतिरिक्त, किसी मंदिर में बरगद का या वट वृक्ष का पेड़ लगाना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। ऐसा करने से संतान और पति को दीर्घायु का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही महिलाओं को माता पार्वती को शृंगार की सामग्री और दूध से बनी खीर अर्पित करनी चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने पर मां पार्वती के आशीर्वाद से वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ता है।
मिथुन राशि -
मिथुन राशि की महिलाएं हरियाली तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी और शिव जी को सफेद चंदन अर्पित कर केले का भोग लगाये और सुहागिनों को सुहाग की सामग्री भेंट करें। इसके साथ ही बेलपत्र का पेड़ अपने घर में लगाएं। यह उपाय जीवन में आये तमाम दुखों से छुटकारा दिलाता है।
कर्क राशि -
हरियाली तीज के दिन कर्क राशि की महिलाएं महादेव को एक मुठ्ठी चावल चढ़ाने चाहिए और जरूरतमंदों को चावल दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से धन संबंधी समस्या का समाधान होता है। साथ ही भोलेनाथ को बेलपत्र और माता पार्वती को हरसिंगार के फूल या फिर इत्र अर्पित करना चाहिए। इससे दाम्पत्य जीवन में प्रेम बना रहता है।
सिंह राशि-
हरियाली तीज के पावन अवसर पर सिंह राशि वाली महिलाओं को अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ के लिए शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाना चाहिए और किसी मंदिर परिसर में पीपल का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही माता पार्वती की पूजा में लाल फूल और मिठाई अर्पित करें। यह उपाय पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए शुभ होता है और आपके रिश्ते को ओर भी गहरा बनता है।
कन्या राशि -
हरियाली तीज के दिन कन्या राशि वाली महिलाएं भगवान शिव को धतूरा और उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें, ऐसा करते वक़्त शिव के द्वादश नाम मंत्र का जाप करें। इस उपाय के फल स्वरूप व्यक्ति को तरक्की की प्राप्ति होती है और समाज में प्रतिष्ठा को मजबूत होती है। इसके अलावा अपने पति के साथ मिलकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करना चाहिए और मां पार्वती को शृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।
![]() |
| Hariyali Teej 2026 |
तुला राशि -
हरियाली तीज के दिन तुला राशि वाली महिलाओं को शिवलिंग पर गुलाब के फूल चढ़ाएं और माता पार्वती को लाल चुनरी के साथ सुहाग का सामान भेंट करें। इसके अलावा आप दूध में भांग मिलाकर भी शिवलिंग पर चढ़ा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि इससे वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ता है।
वृश्चिक राशि -
वृश्चिक राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के शुभ दिन पर भगवान शिव और माता पार्वती को चमेली के फूल और माँ पार्वती को हरे रंग की चूड़ियां अर्पित करके खीर का भोग लगाना चाहिए और फिर इसे कन्याओं में बांट देना चाहिए। इससे देवी प्रसन्न होकर सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करती है।
धनु राशि -
इस समय धनु राशि की महिलाओं पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए हरियाली तीज पर आप काली उड़द और जूते चप्पल का दान करें। इसके अलावा , महिलाएं जल में चंदन मिलाकर भगवान शंकर और माता गौरी को अर्पित करें। इससे पारिवारिक जीवन में आ रही रुकावटें कम होगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
मकर राशि -
हरियाली तीज के दिन इस राशि की महिलाओं को शिव-पार्वती के समक्ष घी का दीपक जला कर ऊँ उमा महेश्वराय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए और सफेद मिठाई का भोग जरूर लगाएं। साथ ही चीटियों को शक्कर मिला आटा जरुर खिलाना चाहिए। इस उपाय से पितर और देव दोनों प्रसन्न होते है।
कुंभ राशि -
हरियाली तीज के दिन कुंभ राशि की महिलाओं को पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर शिव चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करें से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम होता है। साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती को गुलाब का फूल और गेहूं अर्पित करने चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।
मीन राशि -
मीन राशि की महिलाओं को हरियाली तीज के दिन वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करने के लिए पार्वती चालीसा का पाठ करना चाहिए। यह उपाय करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
![]() |
हरियाली तीज 2026 उपाय |
दोस्तों, इस हरियाली तीज पर आप भी अपनी राशि के अनुसार ये उपाय करके भगवान शिव और माता पार्वती से अखंड सौभाग्यवती का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते है। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें । बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)




Post A Comment:
0 comments so far,add yours