Hariyali Teej 2026: सनातन धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। अगर आप हरियाली तीज का व्रत पहली बार रखने जा रही हैं तो इन खास बातों का रखें ध्यान।

Hariyali Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन खास बातों का रखें ध्यान

Hariyali Teej 2026: पहली बार हरियाली तीज रख रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान


Hariyali Teej 2026: सावन का महीना एक ऐसा महीना है जिसमे व्यक्ति तो क्या पूरी प्रकृति ही शिवमय हो जाती है। आसमान से काले घने बादलों द्वारा रिमझिम वर्षा से चारों ओर हरियाली ही हरियाली दिखाई पड़ती है। एक अलग ही आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति इस माह में होती है। सावन का यह पवित्र महीना भगवान शिव को समर्पित है। महादेव की आराधना के साथ साथ इस पावन माह में माता पार्वती की भी आरधना की जाती है। इसलिए सावन महीने में आनेवाले सभी व्रत और पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण होते है।

सावन माह में  शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष हरियाली तीज का व्रत शनिवार, 15 अगस्त 2026 को किया जाएगा। हिंदू धर्म में हरियाली तीज का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी पावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन देवी पार्वती को 108वीं बार जन्म लेने के बाद अन्ततः भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था और इसी उपलक्ष्य में हरियाली तीज का यह पर्व मनाया जाता है।


Hariyali Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन खास बातों का रखें ध्यान

साल 2026: कब मनाई जाएगी हरियाली तीज


हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर गौरी शंकर की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र के लिए कामना करती हैं। साथ ही कुंवारी कन्याएं भी योग्य या मनचाहा वर प्राप्ति के लिए ये व्रत रखती हैं। इस दिन हरें रंग का खास महत्व होता है। दरअसल हरा रंग भगवान शिव का प्रिय होने के साथ साथ ये रंग सुहाग का प्रतीक भी है। तो ऐसे में सुहागिनें इस दिन हरें रंग  के कपड़े, हरी चूड़ियां पहनकर पूरे सोलह श्रृंगार के साथ पूजा करती हैं। इसके अलावा इस दिन तीज के गीत गाए जाते हैं और झूला भी झूले जाते हैं।

अगर आपकी हाल-फिलहाल में शादी हुई है और पहली बार हरियाली तीज का व्रत रख रही है तो हमारा आज का ये खास आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है। इस व्रत के दौरान कुछ जरुरी बातों और नियमों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपको व्रत का पूर्ण फल प्राप्त हो सके। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं-


रखें इन बातों का ध्यान

 

Hariyali Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन खास बातों का रखें ध्यान

हरियाली तीज पर मेहंदी से हाथ सजाएं


 1. सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस दिन महिलाएं पूरे विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती जी की पूजा करती हैं और व्रत रखती हैं। इस पर्व पर मेहंदी लगाने का खास महत्व होता है। यह उनके सुहाग और वैवाहिक जीवन की शुरुआत का प्रतीक है। मेहंदी लगाने से हाथों की सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही यह शुभ भी माना जाता है। इसलिए खासकर नव विवाहित महिलाओं के लिए मेहंदी लगाना जरुरी होता है।

2. हरियाली जीवन, उर्वरता और समृद्धि का प्रतीक है। ऐसे में इस दिन नवविवाहित महिलाओं को सिंधारे में मायके से आए कपड़े पहनें चाहिए। इस दिन हरी या लाल रंग की साड़ी या सूट पहनना चाहिए। कई नवविवाहित महिलाएं इस दिन सुहाग का जोड़ा पहनकर पूरा दुल्हन की तरह 16 शृगार करके ही माता पार्वती की पूजा करती है।


Hariyali Teej 2026
Hariyali Teej 2026

3.  कई जगह परंपरा के अनुसार शादी के बाद का पहला हरियाली तीज का व्रत मायके में रखा जाता है। तो वहीं कुछ नवविवाहिता इसे ससुराल में भी मनाती हैं।

4. पूजा से पहले विवाहित महिलाएं 16 श्रृंगार करें। उसके बाद महिलाएं श्रृंगार का सामान मां पार्वती को अर्पित करके अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं और जोड़े के तौर पर भगवान शिव और मां पार्वती की विधिवत पूजा आराधना करती हैं। पूजा से पहले समस्त सामग्री एकत्रित कर लें क्योंकि पूजा के बीच में उठना अशुभ माना जाता है। इससे साधक को मां पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

Hariyali Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन खास बातों का रखें ध्यान

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज व्रत के नियम।


5. हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखने का विधान है यानि के बिना खाए-पिए। यदि आप निर्जला व्रत करने में सक्षम नहीं हैं, तो फलाहार व्रत करने का भी संकल्प लें सकते हैं।

6. नवविवाहित महिलाएं हरियाली तीज के दिन पूरे विधि विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने के साथ ही तीज की कथा जरूर पढ़ें या सुनें। इससे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है।

7. हरियाली तीज व्रत में सुहागिन महिलाएं पूजा के बाद माता रानी को चढ़ाया हुआ सिंदूर मांग में भरें और पति की लंबी आयु की कामना करें। इस दिन स्त्रियां अपनी सास या सास के समान किसी महिला को सुहाग का सामान भेंट करें और आशीर्वाद लें।

Hariyali Teej 2026: पहली बार रख रही हैं हरियाली तीज का व्रत तो इन खास बातों का रखें ध्यान

Hariyali Teej 2026: पर रखें इन बातों का ध्यान


8. हरियाली तीज व्रत का पारण रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। तो कई महिलाएं अगले दिन सूर्योदय के बाद शुभ मुहूर्त में व्रत खोलती हैं। ध्यान रहे व्रत पारण में पूजा में भोग लगाया हुआ प्रसाद सबसे पहले ग्रहण किया जाता है, इसके बाद ही भोजन किया जाता है।

दोस्तों माँ गौरी का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहें यही मेरी मंगलकामना। इसी उम्मीद के साथ आपको हमारी यह खास जानकारी पसंद आई होगी, हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।


(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)





Tags: Sawan 2026, Hariyali Teej 2026, Hariyali Teej, Sawan , beauty tips for Hariyali Teej, Green Outfits ideas for Hariyali teej, hariyali teej 2026 puja vidhi, Lord Shiva Pujan, Lord Shiva, Hariyali Teej Vrat, Maa Parvati, Sawan Maas, Sawan Maas 2026,Hariyali Teej 2026 Date, Hariyali Teej 2026 kab hai, Hariyali Teej 2026 Puja Time, Hariyali Teej 2026 shubh muhurat, Hariyali Teej fast, Parvati, Astrology Significance, Astrology Upay, Astro tips, Expert tips, mythology, सावन 2026, हरियाली तीज 2026, हरियाली तीज, सावन, हरियाली तीज 2026 पूजा विधि, भगवान शिव पूजन, भगवान शिव, हरियाली तीज व्रत, मां पार्वती, सावन मास, सावन मास 2026, हरियाली तीज 2026 तिथि, हरियाली तीज 2026 कब है, हरियाली तीज 2026 पूजा का समय, हरियाली तीज 2026 शुभ मुहूर्त











99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

I am an independent writer and blogger from Delhi. I Completed my graduation and masters in Hindi Honors from Delhi University. After that, I pursued an M.B.A. from IMT Ghaziabad. I blog, I write, I inform @WWW.99ADVICE.COM Here, I delve into the worlds of travel, fashion, relationships, spirituality, mythology, food, technology, and health. Explore stunning destinations, stay trendy with fashion insights, navigate the intricacies of relationships, ponder spiritual matters, unravel ancient myths, savor culinary delights, stay updated on tech innovations, and prioritize your well-being with health tips and many more fun topics!! Join me as we explore these diverse topics together!

Post A Comment:

0 comments so far,add yours