Hariyali Teej 2026: सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण माने जाने वाला त्यौहार हरियाली तीज पर व्रती महिलाओं को कुछ कामों को करने से बचना चाहिए।
![]() |
Hariyali Teej Vrat
2026:हरियाली तीज पर महिलाएं इन बातों का रखें ख्याल, जानें व्रत के नियम |
मुख्य बिंदु
हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है।
हर साल यह पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है।
इस साल यह 15 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा।
Avoid These Mistakes On Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज का व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है, जो की साल 2026 में 15 अगस्त शनिवार के दिन है। यह त्योहार प्रकृति और महिलाओं को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस तिथि को भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए इस दिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। यह त्योहार रंग-बिरंगे कपड़ों, मेहंदी, झूले और पारंपरिक गीतों के साथ मनाया जाता है।
हरियाली तीज, सावन का प्रमुख त्योहार है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत करने से मां गौरा प्रसन्न होती हैं और सुहागिन महिलाएं को अखंड सौभाग्यवती होने का वरदान देती हैं। हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाओं को व्रत करते समय कुछ आवश्यक नियमों का पालन जरूर करना चाहिए अन्यथा उनकी यह पूजा खंडित हो सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं कि हरियाली तीज के दिन महिलाओं को कौन सी गलतियाँ करने से बचना चाहिए।
हरियाली तीज के दिन न करें ये गलतियां
1. हरियाली तीज का व्रत अगर आप रखने लगते है तो उसके बाद इसे बीच में छोड़ा नहीं जाता है। हर साल पूरे विधि विधान से आप इस व्रत को करें।
2. महिलाओं को हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और पूजा अनुष्ठान से पहले अपने पूजा घर की अच्छे से साफ सफाई करनी चाहिए। साथ ही इस दिन घर में तामसिक भोजन नहीं बनाना चाहिए।
3. हरियाली तीज के दिन महिलाओं को अपना मन पवित्र और शांत रखने की जरूरत है। इस दिन किसी भी तरह के नकारात्मक विचार,
क्रोध , लड़ाई-झगड़ा और अपने पति का किसी भी प्रकार से अपमान ना करें।
4. हरियाली तीज का व्रत निराहार रखा जाता है। यानी इस दिन महिलाओं को कुछ भी नहीं खाना चाहिए। लेकिन, यदि कोई महिला गर्भवती या बीमार है तो उन्हें इसमें छूट होती है वह फल ग्रहण कर सकती हैं।
![]() |
हरियाली तीज 2026 पर इन कामों को ना करें |
5. हरियाली तीज की पूजा में व्रत करने वाली सुहागिन महिलाओं को उनके मायके से जो सामग्री मिली हैं उसी सामग्री का पूजा में इस्तेमाल करें।
6. हरियाली तीज के दिन महिलाओं को पूरा सोलहा श्रृंगार करना चाहिए। उसमें लाल हरी चीजों का अधिक प्रयोग करना चाहिए। जैसे कि हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र आदि। भूलकर भी इस दिन सुहागिन महिलाएं काली रंग की चूड़ियां, या काले, नीले या सफेद रंग के वस्त्र ना पहनें। इन रंग के वस्त्र पहनना अशुभ माना जाता है।
7. इस बात का खास ध्यान रखें कि तीज व्रत पारण मुहूर्त से पहले ना खोलें। क्योंकि मुहूर्त से पहले या बाद में व्रत तोड़ने से उसका फल नहीं मिलता है।
8. हरियाली तीज का सामान मंगलवार को नहीं खरीदना चाहिए। अगर आपने गलती से कोई सामान मंगलवार के दिन खरीदा है तो उसका इस्तेमाल पूजा में बिल्कुल भी न करें।
दोस्तों हरियाली तीज का व्रत रखते समय उपरोक्त बातों का जरूर ध्यान रखें। भगवान शिव और माँ गौरी का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे। मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें जिससे और लोग भी इस जानकारी का लाभ ले सकें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Hariyali Teej, religion, Hariyali Teej 2026, hariyali
teej rules, Hariyali Teej Vrat, Hariyali Teej Vrat 2026, Maa Parvati, Lord
Shiv, Teej Festival, Hariyali Teej Vrat Niyam, Vrat Tyohar 2026, Teej 2026,
Sawan Teej 2026, Kajli Teej, Sawan, Hariyali Teej Special, हरियाली तीज व्रत, हरियाली तीज व्रत 2026, मां पार्वती, भगवान शिव



Post A Comment:
0 comments so far,add yours