Hariyali Teej 2026: सनातन धर्म में हरियाली तीज के त्यौहार का बहुत ही महत्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं।
मुख्य बिंदु
माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित हैं हरियाली तीज का दिन।
हरियाली तीज का पर्व 15 अगस्त 2026, शनिवार को मनाया जाएगा।
हरियाली तीज व्रत के दौरान करें इन नियमों का पालनखास मंत्रों का करें जाप।
Hariyali Teej 2026 Mantra: श्रावण मास या सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को सुहागिनों का महत्वपूर्ण पर्व हरियाली तीज का त्योहार मनाया जाएगा। इसे श्रावणी तीज या कजरी तीज भी कहते है। अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला यह व्रत इस साल 15 अगस्त 2026 को है। हरियाली तीज का पर्व माता पार्वती को समर्पित हैं। माता पार्वती के साथ गणेश जी और भगवान शिव की पूजा करती हैं। इस दिन माता सुहागिन महिलाओं द्वारा माता पार्वती की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है। इससे उन्हें अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
धार्मिक मान्यता के अनुसार सुहागिन महिलाएं अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति और समृद्धि के साथ-साथ पति की लंबी दीर्घायु के लिए इस दिन व्रत रखती हैं। यह उत्सव भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से माता पार्वती को 16 श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाई जाती है और मनोवांछित फल पाने की कामना की जाती है। इस दिन कुछ खास मंत्रो का जाप करने से शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए आज के इस लेख में विस्तार से जानते है कि कौन से है वो खास मंत्र जिससे भगवान शिव और माता पार्वती बेहद प्रसन्न हो सकते हैं।
हरियाली तीज के दिन मां पार्वती के इस मंत्र का करें जाप
गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया,
मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।
1. घर में सुख समृद्धि के लिए
घर में सुख समृद्धि और दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए हरियाली तीज के दिन आप माता पार्वती की इन मंत्रों का जाप करें। ये मंत्र बहुत ही शक्तिशाली है। इन मंत्रों का जाप करने से शिव-शक्ति (भगवान शिव और मां पार्वती) दोनों प्रसन्न होते हैं।
ऊँ उमामहेश्वराभ्यां नमः
ऊँ गौरये नमः
मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहती हैं और आप हरियाली तीज का व्रत रख रही हैं तो हरियाली तीज के दिन इस मंत्र का जाप करें। इससे सुख-संपन्नता की भी प्राप्ति हो सकती है। साथ ही ये उपाय मनचाहा जीवनसाथी दिलाने में कारगर है।
हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया।
तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।।
3. सुयोग वर की प्राप्ति के लिए करें इस मंत्र का जाप
किसी कारणवश आपके विवाह में समस्या आ रही है या आप सुयोग वर चाहती हैं तो इस मंत्र का 108 बार जाप अवश्य करें। ये स्वयंवर कला पार्वती मंत्र है। इससे आपको सुयोग्य वर की प्राप्ति हो सकती है।
अस्य स्वयंवरकलामंत्रस्य ब्रह्मा ऋषिः,
अतिजगति छन्दः देवीगिरिपुत्रीस्वयंवरादेवतात्मनोऽभीष्ट सिद्धये मंत्र जपे विनियोगः।
4. संतान प्राप्ति के लिए
हरियाली तीज के दिन संतान प्राप्त करने के लिए इन मंत्रों का जाप अवश्य करें। जल्द ही आपको शुभ समाचार की मिलेगा।
‘ऊँ साम्ब शिवाय नमः’
‘मुनि अनुशासन गनपति हि पूजेहु शंभु भवानि।
कोउ सुनि संशय करै जनि सुर अनादि जिय जानि’
5. कार्य में सफलता और पति की दीर्घायु पाने के लिए
अगर आप कोई कार्य कर रहे हैं और उसमें असफल हो रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आप हरियाली तीज के दिन इस मंत्र का जाप करें। साथ ही पति की दीर्घायु के लिए भी इस मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे आपको लाभ हो सकता है। साथ ही सुहागिन महिलाओं को अखंड सौभाग्यवति के आशीर्वाद की भी प्राप्ति होती है। पीपल के पेड़ की पूजा इस दिन जरूर करनी चाहिए।
ऊँ ह्लीं वाग्वादिनी भगवती मम कार्य सिद्धि कुरु कुरु फट् स्वाहा।
हरियाली तीज का त्यौहार सौंदर्य, श्रद्धा और प्रेम का प्रतीक हैं। इसीलिए इस दिन इन खास मंत्रों का जाप अवश्य करें। इसके साथ ही मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। साथ ही इसे सोशल मीडिया जैसे Facebook Instagram पर भी शेयर जरूर करें। बाकी अन्य आर्टिकलस को पढ़ने के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
Tags: Hariyali Teej 2026 Sawan Maas 2026, Hariyali Teej, sawan teej 2026, Lord Shiva, Maa Parvati, Sawan 2026, Astro tips, Astrology Upay, upay, Expert tips, hariyali teej ka mehatav, hariyali teej poojan vidhi, significance of hariyali teej, hariyali teej date and time





Post A Comment:
0 comments so far,add yours