Shanivar ke din Shani Dev ke Shubh Sanket: शनि देव कर्मफल दाता है जिसपर पर भी खुश होते हैं उसे कोई न कोई शुभ संकेत भेजते हैं। आइए जानते हैं-

Shani Ke Sanket: अच्छे दिन आने से पहले शनिदेव देते हैं ये 9 शुभ संकेत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

हाइलाइट्स

शनिवार के दिन इन निम्नलिखित संकेतों ना करें अनदेखा

अच्छा समय शुरू होने से पहले शनि देते हैं ये 9 संकेत


Shani Dev Prakop: सूर्य पुत्र शनि को न्याय का देवता कहा जाता है। शनिदेव इकलौते ऐसे देव हैं जो समय आने पर व्यक्ति के अच्छे और बुरे कर्मों का फल अवश्य देते हैं इसीलिए शनि देव को कर्मफल दाता भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इंसान को हमेशा अच्छे कर्म करने चाहिए क्योंकि अगर शनिदेव नाराज हो जाए तो राजा से रंक बनने में ज्यादा देर नहीं लगती है। इसीलिए शनिदेव की नाराजगी से सभी लोग भयभीत रहते हैं।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ संकेत बताए गए हैं, जिसके द्वारा आप ये जान सकते हैं कि शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं या नहीं। अगर आपको शनिवार की सुबह कुछ खास चीजें दिख जाएं तो समझ जाइये कि शनिदेव आप पर मेहरबान हैं और जल्द ही आपकी सभी परेशानियों का अंत होने वाला है।


आइए जानते हैं कि वे 9 संकेत कौन से हैं-

कौआ

इन संकेत से जाने आपसे शनिदेव हैं प्रसन्न

शनिवार के दिन घर के बाहर या घर के आंगन में पानी पीता हुआ कौआ दिखना शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं और जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। लेकिन अगर शनिवार के दिन कोई कौवा आपके सिर पर चोंच मारता है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। इससे यह संकेत मिलता है कि शनिदेव आपसे नाराज हैं।

काली गाय

Shani Ke Sanket

शनिवार के दिन अगर आप किसी जरूरी कार्य से जा रहे हैं और रास्ते में आपको काली गाय का दर्शन हो जाए तो समझ लें  कि वह कार्य आपका अवश्य पूर्ण होगा। कहा जाता है कि शनिवार के दिन काली गाय की पूजा अवश्य करनी चाहिए। इसके साथ यदि हो सके तो इस दिन काली गाय का दान भी करें। ऐसा कहा जाता है कि शनिवार को द्वार पर काली गाय के आने से आपके जीवन से समस्त कष्ट दूर हो जाएंगे।


सफाई कर्मी या झाड़ू लगाता इंसान का दिखना

इन संकेत से जाने आपसे शनिदेव हैं प्रसन्न

शनिवार की सुबह यदि आपको सफाई कर्मचारी या कोई झाड़ू लगाता इंसान दिखाई देता है तो यह शुभ संकेत माना जाता है। अगर आपके घर में कोई भी सफाई कर्मी है तो उसे शनिवार के दिन कुछ दान अवश्य करें। इससे धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है।

काला कुत्ता

Shani Ke Sanket

शनिवार के दिन अगर कोई काला कुत्ता शनि मंदिर के सामने दिखाई देता है तो यह भी आपके लिए एक बहुत ही शुभ संकेत है। इस दिन उस काले कुत्ते को रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से शनि देवकी कृपा अवश्य प्राप्त होगी।


भिखारी या निर्धन व्यक्ति 

इन संकेत से जाने आपसे शनिदेव हैं प्रसन्न

शनिवार के दिन कोई भिखारी या निर्धन व्यक्ति आपके दरवाजे पर आए, तो इसे शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि शनिदेव आप पर प्रसन्न हैं इसलिए ऐसे लोगों को कभी अपने द्वार से खाली हाथ ना जाने दें।

जूते-चप्पल चोरी हो जाना

Shani Ke Sanket: अच्छे दिन आने से पहले शनिदेव देते हैं ये 9 शुभ संकेत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

अगर शनिवार के दिन आपके जूते-चप्पल अचानक चोरी हो जाते हैं, तो समझ लें कि शनिदेव का शुभ प्रभाव पड़ना शुरू हो गया है। अब आपके सारे बिगड़े हुए काम बन जाएंगे।

घोड़े की नाल

इन संकेत से जाने आपसे शनिदेव हैं प्रसन्न

शनिवार के दिन अगर आपको रास्ते में घोड़े की नाल पड़ी हुई मिल जाए तो उसे अपने घर ले आइए और दरवाजे पर टांग दीजिए। ऐसा करने से आपके जीवन में चल रही परेशानियां दूर हो जाएंगी। इसके साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा भी प्रवेश नहीं कर पाएगी।

आकस्मिक धन लाभ

Shani Ke Sanket: अच्छे दिन आने से पहले शनिदेव देते हैं ये 9 शुभ संकेत, बनने लगेंगे सारे बिगड़े काम

अचानक से अगर आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो जाता है या कहीं से आपको आकस्मिक धन लाभ प्राप्त होता है जिससे आपके ऐश्वर्य- वैभव और मान सम्मान में वृद्धि होती है तो समझ जाइए कि आपके ऊपर शनि देव महाराज की कृपा आरंभ हो चुकी है। आप शनिदेव के मंदिर में जाकर भगवान की पूजा अर्चना करें और उनका आभार प्रकट करें।

पीपल का पेड़

Shani Ke Sanket

शनिवार के दिन यदि आप किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं और रास्ते में आपको पीपल का वृक्ष दिखाई देता है तो समझ जाइए आपका आज का दिन अच्छा गुजरने वाला है। साथ ही कार्यों में सफलता मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है।


Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। बाकी अन्य लेखों के लिए www.99advice.com के साथ ऐसे ही जुड़े रहें।

 

 


Tags: Shani dev, Shani dev puja, shani dev upay, Shani Ke Sanket, shani prasannta ke sanket, shani dosh, shani dev kripa, shani upay, shani sade sati, spiritual, astro,  astrology,  vidhi upay, शनिदेव, शनिदेव उपाय, शनि दोष, शनिदेव कृपा, शनि साढ़े साती, शनि ढैय्या, ज्योतिष, एस्ट्रो, एस्ट्रोलॉजी, विधि उपाय




____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours