Tulsi Vastu Niyam: जानिए तुलसी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स जो आपका भाग्य बदल देंगे और आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं।

Tulsi ke Niyam: वास्तु के अनुसार घर में ऐसे लगाएं तुलसी, चमक उठेगी आपकी किस्मत

Vastu Tips for Tulsi: भारत में सभी पेड़-पौधों में से तुलसी का सर्वाधिक और विशिष्ट महत्व है। धार्मिक मान्यताओं में तुलसी के पौधे को तुलसी माता कहकर संबोधित किया जाता है क्योंकि तुलसी पूजन्य है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है, साथ ही तुलसी की पूजा मां लक्ष्मी को प्रसन्न करती है। ऐसी मान्यता है कि जिस भी घर में रोजाना तुसली की पूजा होती है, वहां सदैव माता लक्ष्मी का सदैव वास होता है।

हिंदू धर्म में माता तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। भारत में लोग तुलसी के पौधे की पूजा करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा पर घर मौजूद होने से घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटीव वाइब्स हमेशा बनी रहती हैं। साथ ही साथ जड़ी-बूटी के रूप में तुलसी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। वास्तु शास्त्र में तुलसी का महत्वपूर्ण स्थान है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको तुलसी से जुड़े कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताने जा रहें है। तो आइए जानते हैं-


शास्त्रों में बताए गए हैं तुलसी से जुड़े ये नियम

Tulsi ke Niyam: वास्तु के अनुसार घर में ऐसे लगाएं तुलसी, चमक उठेगी आपकी किस्मत

- वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर या बगीचे में लगाने के लिए सबसे अच्छी शुभ उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा मानी जाती है। माना जाता है कि इन दिशाओं में तुलसी लगाने से घर में सुख-समृद्धि खुशहाली आती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। तुलसी के पौधे को कभी भी दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए।

- आप जहां भी तुलसी का पौधा लगा रहे हैं वहां पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। ध्यान रखें कि तुलसी के पौधे के पास स्वच्छता हो, कुत्ते जैसे जानवर रहते हों। वहां पर टॉयलेट आदि स्थान भी नहीं होने चाहिए।

- तुलसी के पौधे को नियमित रूप से पानी देना चाहिए, लेकिन जरूरत से ज्यादा नहीं। अत्यधिक पानी देने से जड़ सड़ सकती है और अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं। इसका प्रभाव भी आप पर पड़ता है।

- वास्तु के अनुसार रात के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इसके अलावा रविवार भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। अगर आपको आवश्यकता है तुलसी के पत्तों कि तो पहले से ही तोड़कर एक छोटे से बर्तन में रख ले। आप चाहें तो तुलसी के पत्ते फ्रिज में भी रख सकते हैं। इससे आपको गलत दिन पत्ते तोड़ने का दोष नहीं लगेगा।

- तुलसी में सदैव देसी घी का दीपक या धूप बत्ती ही जलानी चाहिए। कई लोग ऐसा करके अगरबत्ती जला देते हैं। तुलसी के पौधे के पास अगरबत्ती कभी नहीं जलानी चाहिए। अगरबत्ती जलाने से दोष लगता है। साथ ही शाम के समय तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर में संबंधों में सुधार आता है। पति-पत्नी के बिगड़े रिश्ते ठीक होते हैं और जीवन में प्यार बढ़ता है।


Tulsi ke Niyam: वास्तु के अनुसार घर में ऐसे लगाएं तुलसी, चमक उठेगी आपकी किस्मत

- वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि तुलसी के पौधे को घर के केंद्र में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है और घर में सकारात्मकता आने के बाद व्यापार में तेजी आती है। इसीलिये संभव हो तो घर के प्रवेश द्वार के पास या आंगन में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सौभाग्य और समृद्धि आती है। साथ ही मां लक्ष्मी कृपा आप पर बनी रहती है।

- तुलसी लगाने के लिए गुरुवार का दिन सर्वोत्तम बताया गया है। यदि किसी कारण से ऐसा हो सके तो शुक्रवार अथवा शनिवार को भी तुलसी का पौधे लगाया जा सकता है। रविवार के दिन तुलसी नहीं लगाई जाती और सोमवार, बुधवार और एकादशी तिथि पर भी तुलसी का पौधा लगाने से परहेज करना चाहिए। रात के समय में भी तुलसी के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। जहां तक संभव हो सूर्यास्त के पहले ही तुलसी का पौधा लगाएं।

- वास्तु शास्त्र में माना जाता है कि तुलसी को जोड़े में या तीन के गुणक में लगाने से आपका सौभाग्य जागता है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

- तुलसी को अग्नि तत्व से जुड़ा माना जाता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि इसे घर के उन क्षेत्रों में रखने से बचें जो बहुत नम या अंधेरे हैं।

- तुलसी सभी मौसम आसानी से झेल लेती है परन्तु सर्दी का मौसम इसके लिए थोड़ा कठिन होता है। अतः सर्दी के मौसम में तुलसी के पौधे को किसी कपड़े से ढंक दें या ऐसे स्थान पर रखें जहां वह ठंडी हवा से बच सकें।

-घर में कभी भी तुलसी के मुरझाए या मृत पौधे को नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा पौधा घर में अपशकुन लाने वाला होता है। जैसे ही तुलसी का पौधा मुरझाएं या सूख जाएं तो उसकी देखभाल करें। मरे हुए पौधे को हटा कर तुरंत ही उसकी जगह दूसरा पौधा लगा दें।

दोस्तों मैं उम्मीद करती हूँ कि आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।

(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)






Tags: Tulsi Ke Niyam, Jyotish Tips In Hindi, Tulsi Ke Upay,  Vastu Tips, Vastu Tips For Tulsi Plant, Vastu Tips In Hindi, Tulsi Ke Achook Upay, Tulsi Ke Upay Se Dhan Ke Liye, Paiso Ki Arthik Samasya, Dhan Ki Tangi Kaise Door Kren, Tulsi Ke Ke Totke, Tulsi Upay For Money, Tulsi Ke Achook Totke, Tulsi Upay In Hindi, Tulsi Ke Chamatkari Upay, Tulsi Totke In Hindi, Tulsi Benefits For Marrige, Tulsi Ke Fayde, Ghar Me Tulsi Kyon Lagana Chaiye, Faith, Tulsi, Vastu Shastra, Tulsi Niyam , तुलसी के उपाय, तुलसी के नियम, वास्तु ट्रेंडिंग, तुलसी , वास्तु टिप्स





____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours