Maha Shivratri 2024: भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का त्यौहार 08 मार्च 2024 पर करें ये खास उपाय, भोलेनाथ की कृपा से आपकी हर मनोकामना होगी पूरी।

महाशिवरात्रि पर करें 7 खास उपाय, महादेव की कृपा से होगी सुख समृद्धि की वर्षा

Mahashivratri 2024 Upay: हिंदू धर्म में कई त्यौहारों में से एक अहम पर्व है महाशिवरात्रि जिस का अपना ही एक विशेष महत्व है। इस साल 08 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जायेगा। हिन्दू पंचांग के अनुसार हर साल महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2024) का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन शिव मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ पृथ्वी पर मौजूद सभी शिवलिंग में विराजमान होते हैं। ऐसे में माना जाता है कि जो कोई भी इस विशेष दिन पर सच्ची श्रद्धा और मन से उनकी पूजा करता है, उसके सभी दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं।

महाशिवरात्रि के दिन पूजा करने के अलावा कुछ ऐसे उपाय भी हैं जो बहुत ही लाभकारी होते हैं। तो जानिए उन उपायों के बारे में जिन्हें महाशिवरात्रि के दिन करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय-


महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय


Mahashivratri 2024 Ke Upay+

1. महाशिवरात्रि के दिन सुबह सबसे पहले पति-पत्नी पास के शिव मंदिर में जाकर महादेव का अभिषेक करें। आपको बता दें कि अभिषेक करते समय पानी में गुड़ जरूर मिल लें। ऐसा करने से आप पर भगवान की कृपा बरसेगी।

2. आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए आप भगवान शिव को गन्ने का रस अर्पित करें। शास्त्रों में बताया गया है कि अगर कर्ज में डूबा व्यक्ति दूध और गन्ने का रस मिश्रित जल शिवलिंग पर नियमित रूप से अर्पित करता है तो उसको जल्द लाभ प्राप्त होता है। इसके साथ ही प्रत्येक सोमवार बेलपत्र और गन्ना का छोटा सा टुकड़ा अर्पित करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

3.  वैवाहिक जीवन में समस्या दूर करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह वाली तस्वीर को पूजा करने के स्थान पर लगाएं और नियमित रूप से इसकी पूजा करें। साथ ही भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें।


Mahashivratri 2024 Ke Upay: महादेव की कृपा से होगी सुख समृद्धि की वर्षा


 4. पूजा के दौरान भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना बहुत जरूरी और शुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि महाशिवरात्रि पर कम से कम 108 बार महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके अलावा ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप भी शुभ होता है।

5. महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ के रुद्राभिषेक का भी विशेष महत्व है। संभव हो तो इस दिन भोलेनाथ का दही से रुद्राभिषेक करने का प्रयास करें। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को धन की प्राप्ति होती है और जीवन में तरक्की मिलती है। इस पर्व पर शनिदेव की पूजा करना शुभ रहेगा। इसके अलावा शिव चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें। ऐसा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।


Mahashivratri 2024 Ke Upay: महाशिवरात्रि पर करें 7 खास उपाय, महादेव की कृपा से होगी सुख समृद्धि की वर्षा


 6. अगर आपका वैवाहिक जीवन ठीक नहीं चल रहा है तो महाशिवरात्रि के दिन यदि दंपति दूध में चीनी मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करते है तो उनके जीवन की परेशानियां धीरे धीरे खत्म हो जाती हैं और वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

7. महाशिवरात्रि के दिन रात में किसी शिव मंदिर में दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, कुबेरदेव ने पूर्व जन्म में रात के समय शिवलिंग के पास रोशनी की थी। इसी वजह से अगले जन्म में वे देवताओं के कोषाध्यक्ष बने। इसलिए कहा जाता है कि यदि आप भी शिवलिंग के पास दीया जलाएंगे तो आपको भी धन की प्राप्ति होगी।


दोस्तों, आपको हमारा ये आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

 



Tags:  Mahashivratri 2024, Shiv Navratri 2024, Mahashivratri Upay,  maha shivratri kab padegi, Mahashivratri Totke, Mahashivratri Money Upay, Mahashivratri 2024 Kab Hai, Mahashivratri 2024 Date, Husband Wife Remedies For Mahashivratri, Kuber Puja, Husband Wife Remedies, Mahashivratri 2024 Muhurat, Lord Shiva, Falgun Shivratri 2024, Mahashivratri Kuber Mantra, Shivling, mahashivratri special, Maha Shivratri Puja, शिव, भोलेनाथ, महाशिवरात्रि, शिवरात्रि, महाशिवरात्रि 2024, शिवा, महाशिवरात्रि के पति पत्नि के उपाय, महाशिवरात्रि 2024 तिथि, महाशिवरात्रि कुबेर मंत्र, महाशिवरात्रि धन प्राप्ति उपाय, महाशिवरात्रि पूजा विधि, महाशिवरात्रि मंत्र, शिव कुबेर की कथा, पति पत्नि के उपाय






____
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours