Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर लाएं ये चीजें, दूर हो सकती है पैसों की तंगी, घर में आएगी सुख समृद्धि। साथ ही बनी रहेगी महादेव की कृपा।आइये जाने-

इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

मुख्य बातें

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है।

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था।

इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व इस साल 08 मार्च को मनाया जाएगा।

घर में ये 5 चीजें लाने से कभी नहीं होगी धन की कमी।

शिव भक्तों को बेसब्री से रहता है महाशिवरात्रि का इंतज़ार।


महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित त्योहार है। हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। इस वर्ष यह पर्व 28 मार्च को मनाया जाएगा। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव लिंग रूप में प्रकट हुए थे। ऐसा माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से सारे दुःख दर्द खत्म हो जाते है।

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा विशेष रूप से की जाती है। भगवान शिव को कुछ चीजें बहुत प्रिय हैं। ज्योतिषियों के अनुसार अगर महाशिवरात्रि के दिन यह खास चीजें घर में लाई जाएं तो महादेव की कृपा बनी रहती है। इन्हे घरमे रखने से सुख शांति और आर्थिक संपन्नता आती हैं। आइये जानते हैं कौन-कौन सी हैं वो चीजें-


ये 5 चीजें होंगी शुभ


महामृत्युंजय यंत्र

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

हिन्दू पुराणों के अनुसार जिस घर में प्रतिदिन महामृत्युंजय यंत्र की पूजा होती है, उस घर में कभी रोग, आर्थिक तंगी या किसी भी तरह की परेशानियां नहीं आती हैं। महाशिवरात्रि के दिन अगर महामृत्युजंय यंत्र लाकर अपने घर के पूजा स्थान पर स्थापित कर नियमित रूप से उसकी पूजा की जाए तो घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।


बिल्व पत्र

इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें

भगवान शिव को बेल पत्र बहुत प्रिय हैं। महाशिवरात्रि के दिन जिस बिल्व पत्र के तीनों पत्तें पूरे हों, वो बेल पत्र अपने घर लेकर आएं और उसको गंगा जल से धोकर उसके ऊपर केसर से ऊं लिख कर उसे शिवजी को चढ़ा दें। इसके बाद में इस बेल पत्र को अपने धन रखने के स्थान पर रख दें। ज्योतिषियों के अनुसार, ऐसा करने से घर में धन संबंधी परेशानियां नहीं होंगी।


पारद शिवलिंग

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

महाशिवरात्रि पर पारद शिवलिंग को घर के पूजा स्थान पर स्थापित करने का विशेष महत्व बताया गया है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर पारद शिवलिंग की पूजा घर में नियमित रूप से की जाए तो सभी प्रकार के दोष जैसे- पितृ दोष, कालसर्प दोष, वास्तु दोष आदि अपने आप ही समाप्त हो जाते हैं।


एक मुखी रुद्राक्ष

Mahashivratri 2024: इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

शिवपुराण के अनुसार, एक मुखी रूद्राक्ष साक्षात भगवान शिव का ही स्वरूप है। महाशिवरात्रि का दिन एक मुखी रुद्राक्ष को अपने घर लाने के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। हिंदू धर्म में एक मुखी रूद्राक्ष को शांति और समृद्धि का प्रतीक समझा जाता है। कहा जाता है कि अगर इस रुद्राक्ष की पूजा करके धन स्थान यानी तिजोरी में ऱखा जाए तो धन से संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं। इस रुद्राक्ष को घर में स्थापित करने से बड़ी से बड़ी मुसीबत टल जाती हैं और इसको गले में धारण करने से मनुष्य की हर इच्छा पूरी हो सकती है।


रत्नों से निर्मित शिवलिंग

इस महाशिवरात्रि लाएं ये 5 चीजें, घर में आएगी खुशहाली

ज्योतिषियों के अनुसार ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए महाशिवरात्रि के दिन अपनी राशि के अनुसार रत्न से निर्मित शिवलिंग घर लेकर आएं और प्रतिदिन उस शिवलिंग की पूजा करें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां शीघ्र समाप्त सकती हैं।

दोस्तों महाशिवरात्रि की आप सभी को हार्दिक शुभकामनायें। भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का आशीर्वाद हम सभी के परिवार पर सदैव बना रहें। उम्मीद करती हूँ आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी। हमें कमेंट करके जरूर बताये। बाकी अन्य आर्टिकलस के लिए हमेशा ऐसे ही बने रहिये आपकी अपनी वेबसाइट www.99advice.com के साथ।



(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)



Tags: Mahashivratri, Mahashivratri 2024, Mahashivratri Festival, Mahashivratri wishes, Mahashivratri ke upay, Dhan prapti ke upay, Lord Shiva, Falgun Shivratri 2024, bholenath, shiv puja 2024, महाशिवरात्रि, महाशिवरात्रि तिथि







____ 
 99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours