सूर्य गोचर 2023: 14 जनवरी को सूर्य गोचर करके मकर राशि में शनि के साथ युति करेंगे और इन 5 राशि वालों की किस्मत चमका देंगे। आइये जानते है वो राशियां

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेंगे ये 5 राशियों के सितारे

Surya Gochar 2023 in Makar Rashi in Hindi: 14 जनवरी 2023 की रात्रि सूर्य गोचर करके मकर राशि में प्रवेश करेंगे और अगले दिन 15 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। सूर्य के मकर राशि में आकर शनि की युति होगी, जो ज्योतिषीय दृष्टि से एक महत्वपूर्ण घटना है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही मलमास समाप्त हो जाएगा। इस के साथ ही मकर राशि में सूर्य, शनि, शुक्र का त्रिग्रही योग बनेगा।

सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करते ही 5 राशि वालों का भाग् बदल जाएगा। इन लोगों का भाग्य सूर्य की तरह चमकेगा और जीवन में  धन और उन्नति का संयोग बनेगा। आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति पर सूर्य किन राशियों के जातकों के लिए सौभाग्य लेकर आये है।

मकर संक्रांति से बदलेगा इन राशि वालों का भाग्य-


वृषभ राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव:

Makar Sankranti 2023

सूर्य के मकर राशि में गोचर करते ही वृषभ राशि वालों के नसीब खुल जाएंगे। इनको नौकरी और व्यापार के मामले में विशेष रूप से लाभ होगा साथ ही लंबे समय से चल रहे मुकदमे में जीत होगी। आपके आत्मविश्वास वृद्धि होगी और पिता के साथ आपके संबंध भी पहले से बेहतर होंगे। शादी के योग के साथ आप अपनी पत्नी की सलाह पर जो भी काम करेंगे उसमें आपको लाभ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी आस्था बढ़ने के साथ साथ ऑफिस में आपका पद, रुतबा बढ़ेगा। यदि किसी विदेशी कंपनी के साथ आप कोई डील करने के बारे में सोच रहे हैं तो वह पूर्ण हो सकती है।


मिथुन राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव:

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेंगे ये 5 राशियों के सितारे, मिलेगा बेशुमार धन

सूर्य गोचर से मकर राशि में हो रही सूर्य-शनि की युति मिथुन राशि वालों पर शुभ प्रभाव डालेगी। ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी तो वही कारोबार में आपको विशेष लाभ होगा। आर्थिक मामलों में उन्नति होगी। दांपत् संबंधों में सुधार होगा। लेकिन आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। इस समय रुपये-पैसों के मामले में किसी पर भी भरोसा ना करें। आपको अपनों से ही धोखे की सम्भावना है। 


मकर संक्रांति का कर्क राशि पर प्रभाव:

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेंगे ये 5 राशियों के सितारे, मिलेगा बेशुमार धन

मकर राशि में सूर्य का गोचर कर्क राशि के जातकों के लिए कई मामलों में बहुत ही शुभ रहेगा। जीवन के हर मामले में अपने जीवनसाथी का सहयोग  मिलेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। इसके अलावा रुका हुआ पैसा मिल सकता है। अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है। व्यापार में कोई नई डील हो सकती है।


सूर्य के वृश्चिक राशि में गोचर का प्रभाव:

मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेंगे ये 5 राशियों के सितारे, मिलेगा बेशुमार धन

सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि वालों के लिए वरदान की तरह साबित हो सकता है। आपको करियर में सफलता प्राप् होगी। आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे जिससे कि कामों में सफलता मिलेगी। अध्यात् और धर्म के विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाएगा। जो लोग रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में शुरुआत करना चाहते हैं उनके लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है।


मकर राशि पर मकर संक्रांति का प्रभाव:

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति से सूर्य की तरह चमकेंगे ये 5 राशियों के सितारे, मिलेगा बेशुमार धन

सूर्य गोचर मकर राशि में ही हो रहा है और इसी राशि में सूर्य, शनि से युति करेंगे। इसका सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मकर राशि के जातकों को होगा। लंबे समय से चली रही समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। आपके लिए तरक्की के रास्ते खुलेंगे। व्यापार में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से लाभ होगा, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। पार्टनर से मदद मिलेगी। इसके साथ ही नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छे अवसर सकते हैं।


(Disclaimer:  इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। www.99advice.com इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।)

 


Tags: makar sankranti2023, मकर संक्रांति2023, सूर्य गोचर 2023, मकर संक्रांति, Surya Gochar 2023, surya rashi parivartan 2023, मिथुन राशि, मकर राशि,



____

99advice.com provides you with all the articles pertaining to Travel, Astrology, Recipes, Mythology, and many more things. We would like to give you an opportunity to post your content on our website. If you want, contact us for the article posting or guest writing, please approach on our "Contact Us page."
Share To:

Sumegha Bhatnagar

Post A Comment:

0 comments so far,add yours