लोहड़ी के बाद पूरे भारत में मकर सक्रांति2021 (Makar Sankranti 2021) इस साल 14 जनवरी को मनाई जा रही है। आइये जानते है किस राशि के अनुसार करें दान-पुण्य
ज्यादातर हिंदू त्यौहारों की गणना चंद्रमा पर आधारित पंचांग के द्वारा
की जाती है लेकिन मकर संक्रांति पर्व सूर्य पर आधारित पंचांग की गणना से मनाया जाता
है। मकर संक्रांति में दान-पुण्य करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी दान करने
का विशेष महत्व होता है। इसके साथ ही अलग-अलग राज्यों में इस दिन कई तरह की चीजें दान
की जाती है। जैसा कि निम्न श्लोक से स्पष्ट होता है-
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन लोग कुंडली में
ग्रह मजबूत करने के लिए उपाय करते हैं। आज इस लेख के द्वारा, मैं आपको इस दिन राशि
अनुसार किस वस्तु का दान करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति के साथ उसका 100
गुना वापस मिलता है, के बारे में जानकारी दे रहीं हूँ। तो आइए जानते हैं अपनी राशि
के हिसाब से मकर संक्रांति के दिन कौन-से करने चाहिए उपाय--
इस राशि के लोगो को जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर सूर्य
को अर्घ्य देना चाहिए। आप तिल-गुड़ का अवश्य करें। ऐसा करने से आपको आर्थिक समृद्धि
की प्राप्ति होगी। उच्च पद की प्राप्ति की संभावना है।
जल में सफेद चंदन, दुग्ध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य
दें। इस राशि को मिश्री का दान करना चाहिए। ऐसा करने से उनके जीवन में सुख और समृद्धि
आने की मान्यता है। बड़ी जिम्मेदारी मिलने तथा महत्वपूर्ण योजनाएं प्रारंभ होने के
भी योग बनेंगे।
जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस दिन
आपको हरे रंग की मूंग की दाल दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं
खत्म हो जाती हैं। गाय को हरा चारा दें। ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
जल में दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। कर्क राशि
वालों को चावलों का दान अवश्य करना चाहिए। चावल-मिश्री-तिल का दान दें। कहते हैं कि
ऐसा करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होती है और कलह-संघर्ष, व्यवधानों पर विराम लगेगा।
जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मकर
संक्रांति के दिन इस राशि वालों को गेहूं का दान करना चाहिए। इसके साथ ही तिल, गुड़,
सोना (अपने सामर्थ्य के अनुसार) दान में दें। कहते हैं कि ऐसा करने से मान-सम्मान में
वृद्धि होने की मान्यता है। किसी बड़ी उपलब्धि की प्राप्ति हो सकती है।
जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। ज्योतिषाचार्यों
के अनुसार, मकर संक्रांति के दिन इस राशि वालों को हरे रंग का चारा जानवरों को खिलाना
शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और शुभ
समाचार प्राप्त होने की संभावना है।
सफेद चंदन, दुग्ध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस राशि
वालों को मकर संक्रांति के दिन कन्याओं को खीर का दान करना शुभ होता है। कहते हैं कि
ऐसा करने से व्यक्ति को सुख-संपदा की प्राप्ति होती है।
जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। मकर
संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि वालों को गुड़ और चना बंदरों को खिलाना शुभ होता है।
कहते हैं कि ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।
जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य
दें। इस राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन किसी मंदिर में चने का दान करना चाहिए।
कहते हैं कि ऐसा करने से जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और सुखों की प्राप्ति
होती है।
जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। मकर राशि
वालों को इस दिन कंबल दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से नौकरी में आ रही समस्याएं
दूर हो जाती हैं। साथ ही गरीब तथा विकलांगों को भोजन दान करें।
जल में नीले-काले पुष्प, काले उड़द, सरसों का तेल-तिल मिलाकर सूर्य
को अर्घ्य दें। मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि वालों को काली उड़द की दाल दान करना
शुभ होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से बिजनेस संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। इस राशि
वालों को हल्दी और बेसन से बनी चीजों का दान करना चाहिए। कहते हैं कि ऐसा करने से व्यक्ति
की लाइफ में पैसे संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
Tags: 2021 ka makar sankranti, makar sankranti / pongal 2021, makar sankranti 2021 date and time, makar sankranti 2021 date in india calendar, makar sankranti 2021 drik panchang, makar sankranti 2021 hindi, makar sankranti 2021 hindu calendar, makar sankranti 2021 in andhra pradesh, makar sankranti 2021 in gujarat, makar sankranti 2020 in karnataka, makar sankranti 2021 panchang, uttarayan 2021 gujarat, राशि अनुसार क्या करें दान, मकर संक्रांति के दिन, संक्रांति का पुण्य स्नान, उत्तरायण 2021, मकर राशि में प्रवेश, मकर संक्रांति का फल, मकर संक्रांति 2021 में कब पड़ रही है, मकर संक्रांति 2021 में कितनी तारीख की है, मकर संक्रांति 2021 राशि के अनुसार करें दान
____
Post A Comment:
0 comments so far,add yours